• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 13 लोगों की गई जान, 2 की हालत गंभीर…

NBTV24 by NBTV24
May 12, 2025
in छत्तीसगढ़
0
रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 13 लोगों की गई जान, 2 की हालत गंभीर…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:- खरोरा थाना अंतर्गत रविवार की रात लगभग 11:00 बजे के आसपास बंगोली गांव के पास एक ट्रेलर और माजदा गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस घटना में 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जिसमें 10 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं. घटना में 14 लोग घायल हुए हैं जिसमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे रायपुर के डीकेएस में भर्ती कराया गया है. बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद मेकाहारा से डिस्चार्ज कर दिया गया है. घटना के बाद ग्रामीण एडिशनल एसपी और जिले के कलेक्टर भी देर रात मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस ने ट्रेलर को जप्त करने के साथ ही ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है.

सड़क हादसे में 13 की मौत: ग्रामीण एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि रविवार की रात लगभग 11:00 बजे रायपुर बलौदा बाजार मुख्य मार्ग पर बंगोली के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. एक ट्रेलर और माजदा गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हुई. हादसे में 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसमें 10 महिलाओं और तीन बच्चे शामिल हैं. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं जिसका इलाज कराया जा रहा है.

विधानसभा थाना अंतर्गत ग्राम चटोद के रहने वाले पुनीत राम साहू की बेटी खरोरा थाना अंतर्गत बानागांव गई हुई है. रविवार को छुट्टी का कार्यक्रम था और सभी लोग माजदा गाड़ी में सवार होकर बानागांव गए थे. वापसी में यह घटना घटी है. विधानसभा थाना अंतर्गत सारागांव के पास एक ट्रेलर गाड़ी जिसमें काफी मात्रा में लोहे का सामान भरा हुआ था. ट्रेलर गाड़ी रायपुर से बलौदा बाजार की ओर जा रही थी. इस घटना में कुल मिलाकर अब तक 13 लोगों के मौत की खबर है. देर रात सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही रायपुर के मेकाहारा में इलाज के लिए लाया गया. वही इस मामले में ट्रेलर को पुलिस ने जप्त करने के साथ ही ट्रेलर के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है: कीर्तन राठौर, एडिशनल एसपी, रायपुर ग्रामीण

मैकाहारा में सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है. 2 लोगों की हालत गंभीर थी जिन्हें रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया है: संतोष सोनकर, अधीक्षक,रायपुर मेकाहारा
भूपेश बघेल ने जताई चिंता:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता जाहिर की है. बघेल ने राज्य सरकार से लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए व्यवस्था बनाने को कहा है. पूर्व सीएम ने हादसे में मारे गए लोगों को तत्काल राहत राशि भी देने की मांग की है.

हादसे में इन लोगों की गई जान

एकलव्य साहू उम्र 6 साल, ग्राम, मोहंदी.
कुमारी भूमि उम्र 4 साल, ग्राम,आनंदगांव.
गीता साहू, ग्राम मोहंदी.
उमंग साहू उम्र 1 साल.
प्रभा साहू, ग्राम मोहंदी.
नंदिनी साहू, ग्राम मोहंदी.
टिकेश्वरी साहू, ग्राम मोहंदी.
कृति साहू, ग्राम चटोद.
टिकेश्वरी साहू, ग्राम मनहोरा.
कुंती साहू, ग्राम चटोद.
वर्षा साहू उम्र 27 साल, बेरला.
राजबति साहू उम्र 60 साल, नगपुरा, मंदिरहसौद.
कुमारी महिमा साहू उम्र 18 साल, खमतराई, रायपुर

घायलों के नाम

बीरझर साहू उम्र 60 साल.
पुष्पा साहू उम्र 37 साल.
इंदु साहू उम्र 18 साल.
देवकी वर्मा उम्र 45 साल.
कीर्ति साहू उम्र 47 साल.
हर्षित साहू उम्र 8 साल.
निर्मला साहू उम्र 40 साल.
हिना साहू उम्र 11 साल.
भानुमति साहू उम्र 50 साल.
भव्य साहू उम्र 3 साल.
पुष्पेंद्र साहू उम्र 10 साल.
अनुराधा साहू उम्र 16 साल.
मनीष साहू उम्र 24 साल.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय: पिछले महीने ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) की तर्ज पर ट्रकों और वाणिज्यिक वाहनों के लिए सुरक्षा मूल्यांकन रेटिंग शुरू करने की योजना बना रहा है, जो देश की अपनी चार पहिया स्टार रेटिंग प्रणाली है. इसका उद्देश्य निर्माताओं को उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे वाहन सुरक्षित बन सकें. इसी तरह सरकार पहले से ही देश में बैटरी से चलने वाले ई रिक्शा के लिए मानकों और सुरक्षा मूल्यांकन प्रणाली पर काम कर रही है, क्योंकि वे सुरक्षा मुद्दों से ग्रस्त हैं. ई-रिक्शा में सुरक्षा सुधार से उनकी सुरक्षा में सुधार होगा.

Tags: 13 people diedHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsTragic road accident in Raipurनई दिल्ली
Previous Post

बीजापुर में माओवादियों का खूनी खेल, कांग्रेस कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट…

Next Post

पीएम मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, वायु सेना कर्मियों से की मुलाकात…

Related Posts

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

August 12, 2026
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..
छत्तीसगढ़

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

August 12, 2026
आखिर क्यों मनाते हैं छत्तीसगढ़ का पहला तिहार जानें हरेली पर औजार पूजन, नीम पत्ती, गेड़ी और बुरी नजर से सुरक्षा का रहस्य
छत्तीसगढ़

आखिर क्यों मनाते हैं छत्तीसगढ़ का पहला तिहार जानें हरेली पर औजार पूजन, नीम पत्ती, गेड़ी और बुरी नजर से सुरक्षा का रहस्य

August 12, 2026
हरेली पर पिंक ऑटो से CM विष्णु देव साय और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, कृषि औजारों-गौवंश की पूजा कर मनाया ये पारंपरिक पर्व…
छत्तीसगढ़

हरेली पर पिंक ऑटो से CM विष्णु देव साय और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, कृषि औजारों-गौवंश की पूजा कर मनाया ये पारंपरिक पर्व…

August 12, 2026
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन…
छत्तीसगढ़

नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन…

August 12, 2026
विजन 2047 की ओर बढ़ता प्रदेश उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल…
छत्तीसगढ़

विजन 2047 की ओर बढ़ता प्रदेश उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल…

August 12, 2026
Next Post
वक्फ बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा, पुराने और नए कानून में क्या है अंतर, जाने…

पीएम मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, वायु सेना कर्मियों से की मुलाकात…

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

August 12, 2026
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

August 12, 2026
आखिर क्यों मनाते हैं छत्तीसगढ़ का पहला तिहार जानें हरेली पर औजार पूजन, नीम पत्ती, गेड़ी और बुरी नजर से सुरक्षा का रहस्य

आखिर क्यों मनाते हैं छत्तीसगढ़ का पहला तिहार जानें हरेली पर औजार पूजन, नीम पत्ती, गेड़ी और बुरी नजर से सुरक्षा का रहस्य

August 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

August 12, 2026
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

by NBTV24
August 12, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज हरेली तिहार के पावन अवसर पर नवा रायपुर में राजस्व मंत्री श्री टंकराम...

Read more
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

August 12, 2026
आखिर क्यों मनाते हैं छत्तीसगढ़ का पहला तिहार जानें हरेली पर औजार पूजन, नीम पत्ती, गेड़ी और बुरी नजर से सुरक्षा का रहस्य

आखिर क्यों मनाते हैं छत्तीसगढ़ का पहला तिहार जानें हरेली पर औजार पूजन, नीम पत्ती, गेड़ी और बुरी नजर से सुरक्षा का रहस्य

August 12, 2026
हरेली पर पिंक ऑटो से CM विष्णु देव साय और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, कृषि औजारों-गौवंश की पूजा कर मनाया ये पारंपरिक पर्व…

हरेली पर पिंक ऑटो से CM विष्णु देव साय और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, कृषि औजारों-गौवंश की पूजा कर मनाया ये पारंपरिक पर्व…

August 12, 2026
चौथे बच्चे पर नहीं मिलेगी मैटरनिटी लीव, यहां के हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारी की याचिका खारिज…

चौथे बच्चे पर नहीं मिलेगी मैटरनिटी लीव, यहां के हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारी की याचिका खारिज…

August 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com