• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

प्रदेश से दो महिलाएं राज्यसभा की दौड़ में भाजपा से लक्ष्मी वर्मा, कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम ने भरा नामांकन…

NBTV24 by NBTV24
March 5, 2026
in छत्तीसगढ़
0
प्रदेश से दो महिलाएं राज्यसभा की दौड़ में भाजपा से लक्ष्मी वर्मा, कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम ने भरा नामांकन…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ :– राज्यसभा जाने के लिए दो महिला नेताओं ने गुरुवार 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल किया। भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस ने मौजूदा सांसद फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन दोनों उम्मीदवारों ने विधानसभा पहुंचकर अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए।

बड़े नेताओं की मौजूदगी में भरा नामांकन
राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दोनों प्रत्याशियों ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने स्मृति मंदिर में माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के कई सांसद, मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ के हितों को दिल्ली में उठाने का संकल्प
नामांकन दाखिल करने से पहले लक्ष्मी वर्मा ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी लंबे समय से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।

लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि उन्होंने पार्षद रहते हुए क्षेत्र के विकास और महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए कई प्रयास किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी वह खुद कपड़े सिलकर पहनना पसंद करती हैं। उनके अनुसार राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके काम को सम्मान देते हुए यह अवसर दिया है और अब वह दिल्ली में छत्तीसगढ़ के हितों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगी। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काम जारी रखेंगी।

दोबारा मौका मिलने पर फूलोदेवी नेताम ने जताया आभार
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम अपने निवास से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ विधानसभा पहुंचीं और नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

फूलोदेवी नेताम ने कहा कि उन्हें एक बार फिर पार्टी ने मौका दिया है, जिसके लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने बताया कि एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने हमेशा पार्टी और प्रदेश के मुद्दों को सदन में उठाने की कोशिश की है और आगे भी उसी निष्ठा के साथ काम करेंगी।

महिलाओं की सुरक्षा और बस्तर के विकास पर रहेगा फोकस
फूलोदेवी नेताम ने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा उनके प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेंगे। साथ ही बस्तर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने के लिए भी वह लगातार प्रयास करेंगी।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

जगन्नाथ मंदिर का रहस्यमय रिवाज आज 4 घंटे नहीं होंगे दर्शन, इसके लिए बंद रहेंगे कपाट…

Next Post

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग सीएम साय…

Related Posts

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात…

July 10, 2026
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति मंत्रिपरिषद् ने इस योजना-2026 को दी मंजूरी…

रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और ये रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री साय…

समोदा में विकास महापर्व, मुख्यमंत्री ने दी इतने करोड़ से अधिक की सौगात…

July 9, 2026
एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित प्रदेश के विजन को मिलेगी नई गति मुख्यमंत्री साय…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री साय…

मुख्यमंत्री साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात…

July 10, 2026
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति मंत्रिपरिषद् ने इस योजना-2026 को दी मंजूरी…

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति मंत्रिपरिषद् ने इस योजना-2026 को दी मंजूरी…

July 10, 2026
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात…

by NBTV24
July 10, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में...

Read more
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति मंत्रिपरिषद् ने इस योजना-2026 को दी मंजूरी…

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति मंत्रिपरिषद् ने इस योजना-2026 को दी मंजूरी…

July 10, 2026
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री साय…

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री साय…

July 10, 2026
रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और ये रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री साय…

रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और ये रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री साय…

July 10, 2026
समोदा में विकास महापर्व, मुख्यमंत्री ने दी इतने करोड़ से अधिक की सौगात…

समोदा में विकास महापर्व, मुख्यमंत्री ने दी इतने करोड़ से अधिक की सौगात…

July 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com