सिवानः बिहार के सिवान में एक बार फिर एक महिला सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हो गई। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 4 वहशी दरिंदों में महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं दरिंदों ने रेप का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी दी। वहीं जब महिला ने जब दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों द्वारा उसके आवेदन को ही स्वीकार नहीं किया।
महिला ने बताया कि घटना उस समय की है जब वह घर पर अकेली थी। चारों लड़कों ने उसे जबरन घर से उठा लिया और पास के बगीचे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात का वीडियो भी मनचलों ने बना लिया। वहीं जब पीड़िता ने शोर मचाया तो उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति गांव से बाहर रहते हैं। इसी का नाजायज फायदा सभी ने इस घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि लड़के उसी के गांव के हैं। अब शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
खुद गई मेडिकल कराने
दुष्कर्म की घटना होने के बाद महिला स्वयं ही मेडिकल कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंच गई और जांच कराने का दबाव बनाया। महिला की बातें सुन डाक्टर चौंके जरूर पर यहां भी उसे इंसाफ नहीं मिला। थक हार कर पीड़िता ने शनिवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद एसडीओ ने एसपी शैलेश कुमार से फोन पर बात की। महिला ने एसपी को आवेदन देकर एफआइआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
महिला थाना ने भी स्वीकार नहीं किया पीड़िता का आवेदनइस पर एसपी ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है, लेकिन पुलिस की विडंबना है कि महिला थाना द्वारा पीड़िता का आवेदन स्वीकार नहीं किया गया था। पीड़िता के दिए आवेदन के अनुसार 13 अप्रैल को उसके साथ गांव के एक लड़के सहित कुल चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दुष्कर्म की घटना का वीडियो भी बना लिया।