• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

कब है योग दिवस? जानिए इस दिन का महत्व और इस वर्ष की थीम

NBTV24 by NBTV24
June 12, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
कब है योग दिवस? जानिए इस दिन का महत्व और इस वर्ष की थीम
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : पहली बार 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था।

भारत के विश्व गुरु बनने का समय आ गया है। योग के मामले में भारत विश्व गुरु है। भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। यह शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति प्रदान करता है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी ये क्रिया अब विदेशों तक फैल चुकी है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है और इस दौरान दुनियाभर के लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं।

इस लेख के जरिए जानिए कि योग दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई, साथ ही योग दिवस 2024 की थीम क्या है।

कब मनाया जाता है योग दिवस

प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर योग के अभ्यास को प्रोत्साहित करना है।

योग दिवस का इतिहास

पहली बार 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। उसी वर्ष 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला।

पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस दिन विश्व के लाखों लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। वहीं भारत में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के राजपथ पर हुआ, जिसमें 35000 से अधिक लोग शामिल हुए।

21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस

योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का ही दिन निर्धारित करने की एक खास वजह है। 21 जून उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। यह दिन साल का सबसे लंबा दिन मना जाता है। ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करता है जिसे योग और अध्यात्म के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया।

योग दिवस का महत्व

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य

योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। शरीर स्वस्थ रहता है और रोगों की चपेट में आने से बच जाता है। वहीं अगर कोई रोग से ग्रस्त हैं तो उसके निवारण के लिए भी नियमित योग असरदार होता है।

सकारात्मक जीवनशैली

योग एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है। ध्यान व योग मानसिक शांति देता है, जिससे सकारात्मक विचार आते हैं और लोग स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

सांस्कृतिक एकता

योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है, जो अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन चुकी है। योग से परस्पर देश विदेश के योगी एक दूसरे से जुड़ते हैं और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम

हर साल योग दिवस की एक खास थीम होती है। इस साल योग दिवस की थीम महिलाओं पर आधारित है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

गर्मी के कारण बढ़ रहे हैं ड्राई आइज के मामले, डॉक्टर से जानिए इस समस्या के लक्षण और बचाव के तरीके

Next Post

बाजार में खरीदने जा रहे हैं आम, तो इस आसान तरीके से करें उनमे की गई मिलावट का पता

Next Post
बाजार में खरीदने जा रहे हैं आम, तो इस आसान तरीके से करें उनमे की गई मिलावट का पता

बाजार में खरीदने जा रहे हैं आम, तो इस आसान तरीके से करें उनमे की गई मिलावट का पता

Recent News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए कार्रवाई के निर्देश, हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और नशे में वाहन चलाने वालों में हो कानून का भय…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए कार्रवाई के निर्देश, हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और नशे में वाहन चलाने वालों में हो कानून का भय…

October 13, 2025
दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, घर-घर पानी की खपत और बिलिंग होगी पारदर्शी…

दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, घर-घर पानी की खपत और बिलिंग होगी पारदर्शी…

October 13, 2025
ठंड में होंठों की नमी और गुलाबी चमक बनाए रखें इन आसान घरेलू उपायों से…

ठंड में होंठों की नमी और गुलाबी चमक बनाए रखें इन आसान घरेलू उपायों से…

October 13, 2025
साइलेंट हार्ट अटैक क्या होता है, जानें कैसे होते हैं इसके लक्षण…

साइलेंट हार्ट अटैक क्या होता है, जानें कैसे होते हैं इसके लक्षण…

October 12, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए कार्रवाई के निर्देश, हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और नशे में वाहन चलाने वालों में हो कानून का भय…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए कार्रवाई के निर्देश, हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और नशे में वाहन चलाने वालों में हो कानून का भय…

October 13, 2025
दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, घर-घर पानी की खपत और बिलिंग होगी पारदर्शी…

दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, घर-घर पानी की खपत और बिलिंग होगी पारदर्शी…

October 13, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com