• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

क्यों हर कोई मांगता है बरेली का मांझा और पतंग, जानिए वहां की पतंग डोर में क्या है खास……

NBTV24 by NBTV24
January 14, 2024
in आज, मध्यप्रदेश
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

*बरेली:-* मकर संक्रांति का दिन धार्मिक महत्व के साथ पतंगबाजों के लिए भी खास होता है. खासकर इस दिन आसमानों में रंग-बिरंगे पतंग दिखते हैं. लेकिन पतंग और मांझा की कहानी बरेली के बिना अधूरी है. पूरे देश में बरेली के मांझे की खूब डिमांड रहती है. आज हम आपको बरेली के मांझे की कहानी बताएंगे. *नवाबों की मांग पर वजूद में आया मांझा*बरेली के हबीब मियां अपने समय में मांझा बनाने के बड़े उस्तादों में शुमार थे, लेकिन अब बूढ़ें हो चुके हैं. बरेली में मांझे का कैसे शुरू हुआ, इस सवाल पर हबीब मियां एक मीडिया संस्थान से बातचीत बताते हैं कि इसका कोई ठीक-ठीक हिसाब नहीं है. उन्होंने कहा कि यह काम नवाबों के दौर से शुरू हुआ था. क्योंकि लखनऊ-बरेली के शाही खानदान से जुड़े लोग पतंगबाजी के शौकीन हुआ करते थे, उस समय पतंग सूती धागे से ही उड़ाई जाती थी. लेकिन फिर धीरे-धीरे पतंगबाजों ने पेंच लड़ाना और एक दूसरे की पतंग काटना शुरू किया. जिसके बाद फिर पतंग काटने की बाजी लगने लगी थी. उन्होंने कहा कि सूती धागे से पतंग कटती नहीं थी, पतंग को काटने के लिए धार वाला धागा चाहिए था. इसके बाद कोशिश करते-करते एक कांच लगा हुआ ऐसा धागा बना, जिसे बाद में मांझा कहा गया. *पतंग उड़ने के साथ कारोबार बढ़ा*लखनऊ-बरेली और आसपास पतंग उड़ाने का शौक खूब था. जिस कारण धीरे-धीरे धागे का काम शुरू हो गया था, इसके बाद फिर यहां मांझे का काम भी शुरू हो गया. जानकारी के मुताबिक सबसे पहले बरेली में अली मोहम्मद ने मांझा बनाने का तरीका सीखा था. इसके बाद बरेली में मांझा बनाने की कारीगीरी उन्हीं से फैली थी. बता दें कि नवाबों के दौर में कुछ मुस्लिम परिवार इस काम को करते थे.*बाजार तक पतंक की डोर*एक समय के बाद पतंगबाजी नवाबों और शाही खानदानों से बाहर निकलकर आम लोगों का भी शौक बन गया था. इसके बाद धीरे-धीरे बाजार में फिर मांझा-पतंग की मांग भी बढ़ गई. बता दें कि मौजूदा दौर में बरेली के बाकरगंज, सराय खाम में यह काम सबसे ज्यादा होता है, इनके बनाए मांझे की उत्तर भारत के अलावा पतंगबाजी के लिए मशहूर गुजरात, राजस्थान में भी खूब बिकते हैं. जानकारी के मुताबिक बरेली शहर में आज करीब 25 हजार मुस्लिम परिवार मांझे के काम से जुड़े हैं.*कैसे बनता है मांझा*बरेली के एक कारीगर ने बताया कि सबसे पहले बांस के दो सिरे बनाकर उनके बीच धागे खींच जाते हैं. इसके बाद धागे पर एक खास तरह का लेप चढ़ाया जाता है. ये जो लेप होता है, ये बहुत खास होता है. क्योंकि इस बनाने के लिए बाजार से कांच खरीदा जाता है, फिर इस कांच को चक्की या इमामदस्ते में बहुत बारीक पीसा जाता है. बारीक पिसे कांच में चावल का मांड, सेलखड़ी (छुई) पाउडर, रंग मिलाया जाता है. इन सबको मिलाकर आटे की तरह गूंथा जाता है, फिर ये बना लेपसूती धागों पर चढ़ाना होता है.बता दें कि धागे पर इस मिश्रण को चढ़ाने के दौरान कारीगर अंगुलियों की हिफाजत के लिए उस पर धागा लपेटते हैं वहीं धागों पर चढ़ा यह मिश्रण जब सूख जाता है, तो इसे खास तरीके से घिसा जाता है. इस पूरे काम को कारीगर अपनी भाषा में मांझा सूतना कहते हैं. इसके अलावा मांझा सूतने के दौरान कारीगरों को लगातार फैले हुए धागों के एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाना पड़ता है. तब जाकर मांझा तैयार होता है. बरेली का मांझा इतना बेहतरीन होता है कि पूरे देश के पतंगबाज इस मांझे की डिमांड करते हैं।

Tags: *Why does everyone ask for Manjha and kite of BareillyHindi newsIndiaToday latest news
Previous Post

ब्रेकअप के बाद आपको भी ये चीजें हो रही है महसूस, बस मान लें ये बातें…..

Next Post

स्वामी विवेकानंद को पहले से पता था कब होगी उनकी मौत, कर दी थी ऐसी भविष्यवाणी…..

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

September 6, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

September 4, 2026
आज

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

September 2, 2026
रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री
मध्यप्रदेश

रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री

August 30, 2026
प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…
मध्यप्रदेश

प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…

August 24, 2026
जीतू पटवारी ने उठाया महंगाई, किसान सहित ये मुद्दा, सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम…
मध्यप्रदेश

जीतू पटवारी ने उठाया महंगाई, किसान सहित ये मुद्दा, सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम…

August 20, 2026
Next Post

स्वामी विवेकानंद को पहले से पता था कब होगी उनकी मौत, कर दी थी ऐसी भविष्यवाणी…..

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान…

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान…

October 2, 2026
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे सीएम साय

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे सीएम साय

October 2, 2026
श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता श्री नेल्सन मसीह का निधन, आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता श्री नेल्सन मसीह का निधन, आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

October 2, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान…

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान…

October 2, 2026
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे सीएम साय

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे सीएम साय

October 2, 2026
बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान…
छत्तीसगढ़

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान…

by NBTV24
October 2, 2026
0

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क को मजबूत करने और...

Read more
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे सीएम साय

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे सीएम साय

October 2, 2026
श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता श्री नेल्सन मसीह का निधन, आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता श्री नेल्सन मसीह का निधन, आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

October 2, 2026
नशामुक्त और स्वस्थ प्रदेश से ही बनेगा विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री श्री साय

October 2, 2026
8,720 पदों पर 10वीं से ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला…

महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री साय

October 2, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com