नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार आज शनिवार को पूरे भारत में सभी बैंक खुले रहेंगे. बैंक आमतौर पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं, जबकि वे दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. चूंकि 15 मार्च महीने का तीसरा शनिवार है. इसलिए इस दिन सभी बैंक खुले रहेंगे.बैंक अवकाश के प्रकारRBI बैंक अवकाश को तीन प्रकारों में क्लासिफाई करता है- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) अवकाश और बैंकों द्वारा खातों को बंद करना. यह जांचने के लिए कि किसी विशेष दिन बैंक खुले हैं या बंद हैं, ग्राहकों को RBI के आधिकारिक चैनलों- वेबसाइट और बैंकों को दी जाने वाली सूचनाओं की चेक करनी चाहिए









