• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

चिंताजनक:मार्च ने तोड़े गर्मी के सारे रिकॉर्ड, तापमान 1.68 डिग्री ज्यादा; तेजी से गर्म हो रही धरती

NBTV24 by NBTV24
April 13, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
चिंताजनक:मार्च ने तोड़े गर्मी के सारे रिकॉर्ड, तापमान 1.68 डिग्री ज्यादा; तेजी से गर्म हो रही धरती
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार बढ़ते तापमान के यह आंकड़े इस बात को पुख्ता करते हैं कि पृथ्वी बड़ी तेजी से गर्म हो रही है और इसके प्रभाव पूरी दुनिया में महसूस किए जा रहे हैं।

मार्च ने बढ़ते तापमान के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यदि औद्योगिक काल से पहले की तुलना में देखें तो इस साल मार्च का औसत तापमान 1850 से 1900 के बीच मार्च में दर्ज किए गए औसत तापमान से 1.68 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार बढ़ते तापमान के यह आंकड़े इस बात को पुख्ता करते हैं कि पृथ्वी बड़ी तेजी से गर्म हो रही है और इसके प्रभाव पूरी दुनिया में महसूस किए जा रहे हैं। मार्च के दौरान वैश्विक स्तर पर सतह के पास हवा का औसत तापमान 14.14 डिग्री सेल्सियस (डिसे.) रिकॉर्ड किया गया। यह 1991 से 2020 के दौरान मार्च में दर्ज औसत तापमान से 0.73 अधिक है।

0.10 डिग्री सेल्सियस आठ साल में बढ़ा तापमान
इससे पहले सबसे गर्म मार्च वर्ष 2016 में दर्ज किया गया था। 2016 की तुलना में 2024 में मार्च का तापमान 0.10 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले जनवरी और फरवरी 2024 ने भी बढ़ते तापमान का रिकॉर्ड बनाया था। जनवरी में तापमान सामान्य से 1.66 और फरवरी 2024 में भी तापमान 20वीं सदी में फरवरी के औसत तापमान से 1.4 डिसे. ज्यादा था।

बढ़ते तापमान के कारण गहराते जा रहे जलवायु संकट के प्रभाव
कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस के अनुसार लगातार बढ़ते तापमान के कारण जलवायु संकट के प्रभाव गहराते जा रहे हैं। जून 2023 से यह लगातार 10वां महीना है जब बढ़ते तापमान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यदि पिछले 12 महीनों यानी अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के तापमान पर गौर करें तो वह 1991 से 2020 के वैश्विक औसत तापमान से 0.70 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।

ग्रीन हाउस गैसों में तत्काल कटौती की बहुत जरूरत
कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की उप निदेशक सामंथा बर्गेस कहती हैं कि मार्च 2024, लगातार दसवां महीना है जब हवा और समुद्र का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यदि पिछले 12 महीनों में तापमान के औसत को देखें तो वो औद्योगिक काल से पहले की तुलना में 1.58 डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐसे में हमें बढ़ते तापमान को रोकने के लिए ग्रीनहाउस गैसों में तत्काल कटौती करने की जरूरत है।

आर्कटिक में जमा समुद्री बर्फ साल के सबसे निचले स्तर पर
सी3एस के अनुसार ध्रुवों पर जमा बर्फ भारी तापमान के कारण लगातार पिघल रही है। मार्च में आर्कटिक में जमा समुद्री बर्फ साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। इसका मासिक औसत विस्तार 1.49 करोड़ वर्ग किलोमीटर दर्ज किया गया जो सामान्य से कम है। मार्च 2024 में दर्ज समुद्री बर्फ का विस्तार 1980 और 1990 के दशक से करीब 25 फीसदी कम है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsचिंताजनक:मार्च ने तोड़े गर्मी के सारे रिकॉर्डनई दिल्ली
Previous Post

दोस्तों और रिश्तेदारों को दें बैसाखी की लख-लख बधाइयां, भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

Next Post

‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा ‘जवान’ का ये रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

Next Post
‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा ‘जवान’ का ये रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा ‘जवान’ का ये रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

Recent News

छत्तीसगढ़ के गौरव और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक राज्योत्सव इस वर्ष विशेष उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के गौरव और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक राज्योत्सव इस वर्ष विशेष उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

November 1, 2025
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं

November 1, 2025
सर्दियों में नहीं होगी सर्दी-जुकाम की टेंशन, अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक काढ़े और बढ़ाएं इम्यूनिटी…

सर्दियों में नहीं होगी सर्दी-जुकाम की टेंशन, अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक काढ़े और बढ़ाएं इम्यूनिटी…

November 1, 2025
बिना मान्यता वाले प्राइवेट स्कूलों पर दिल्ली सरकार सख्त, अब सभी को देना होगा मान्यता आवेदन, दस्तावेज जमा करने का आदेश…

बिना मान्यता वाले प्राइवेट स्कूलों पर दिल्ली सरकार सख्त, अब सभी को देना होगा मान्यता आवेदन, दस्तावेज जमा करने का आदेश…

November 1, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

छत्तीसगढ़ के गौरव और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक राज्योत्सव इस वर्ष विशेष उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के गौरव और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक राज्योत्सव इस वर्ष विशेष उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

November 1, 2025
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं

November 1, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com