• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home बॉलीवुड

‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा ‘जवान’ का ये रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

NBTV24 by NBTV24
April 13, 2024
in बॉलीवुड, लाइफस्टाइल
0
‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा ‘जवान’ का ये रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : तेलुगु सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन की 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले ही ‘जवान’ ‘आरआरआर’, ‘साहो’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी फिल्मों को अपने संगीत अधिकारों को लेकर पीछे छोड़ दिया है। निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म में देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी ने संगीत दिया है और इस फिल्म के संगीत अधिकार जानकारी के मुताबिक 65 करोड़ रुपये में बिके हैं। फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के गाने तेलुगु के अलावा हिंदी और तमिल में भी खूब हिट हुए थे और अब ‘पुष्पा 2’ यानी ‘पुष्पा द रूल’ के संगीत को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन 8 अप्रैल को उनकी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर में संगीतकार देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी की ताल पर तांडव करते दिखे अल्लू अर्जुन का अलग ही रूप दर्शकों ने देखा। लाल चंदन की तस्करी पर ‘पुष्पा वन’ यानी ‘पुष्पा द राइज’ में ही कब्जा कर चुका अल्लू अर्जुन का काल्पनिक किरदार पुष्पा अब इन जंगलों पर राज करने लौट रहा है। सीक्वल का नाम इसीलिए ‘पुष्पा द रूल’ रखा गया है। इसके टीजर में अल्लू अर्जुन काली अवतार में दिखे हैं और उनके झुमके, घुंघरुओं और कमरबंद को लेकर सोशल मीडिया पर खूब घमासान रहा।

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के टीजर में संगीतकार डीएसपी की धुन लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म ‘पुष्पा 2’ का यह टीजर इसके हीरो अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के तोहफे के रूप में यूट्यूब पर जैसे ही रिलीज किया गया, इसने घंटे भर के भीतर ही सबसे तेज पसंद किए जाने वाले फिल्म टीजर का रिकॉर्ड बना दिया। पिछली फिल्म की तरह इस बार भी अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘एनिमल’ से हिंदी भाषी राज्यों में बेहद लोकप्रिय हुई अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म में मलयालम सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता फहाद फासिल भी हैं।

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने जो संगीत तैयार किया है, उसमें इस बार कर्नाटक संगीत के अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी समावेश किया गया है और टीजर में जो अल्लू अर्जुन का काली अवतार दर्शकों ने देखा, उसका फिल्म की कहानी में बहुत ही अनोखा प्रकटन इसके निर्देशक सुकुमार ने किया है। फिल्म पूरी तरह से एक्शन फिल्म होगी और बॉक्स ऑफिस पर अब ये सोलो रिलीज फिल्म होगी। पहले इसका सीधा मुकाबला अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से होना था लेकिन खबर है कि फिल्म ‘मैदान’ के नतीजों को देखकर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट आगे खिसक गई है।

भारतीय सिनेमा में अब तक सर्वाधिक कीमत में बिके म्यूजिक राइट्स वाली पांच फिल्में इस प्रकार हैं:

फिल्म म्यूजिक राइट्स की कीमत

पुष्पा 2 65 करोड़ रुपये
जवान 36 करोड़ रुपये
आरआरआर 26 करोड़ रुपये
पोन्नियिन सेल्वन 24 करोड़ रुपये
साहो 22 करोड़ रुपये

Tags: ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा ‘जवान’ का ये रिकॉर्डHindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

चिंताजनक:मार्च ने तोड़े गर्मी के सारे रिकॉर्ड, तापमान 1.68 डिग्री ज्यादा; तेजी से गर्म हो रही धरती

Next Post

इस रहस्यमयी समुद्र में नहीं डूबती कोई भी चीज, जानिए इस खूबसूरत सागर की सच्चाई

Related Posts

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
लाइफस्टाइल

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

June 16, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
जनगणना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन नीति’ का ये असर…
लाइफस्टाइल

रसोई बजट पर बड़ा अटैक बादाम ₹1000 पार, सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों को जानकर रह जाएंगे हैरान…

May 17, 2026
मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…
लाइफस्टाइल

मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…

May 14, 2026
सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…
लाइफस्टाइल

सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…

May 1, 2026
सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…
लाइफस्टाइल

सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…

April 29, 2026
Next Post
इस रहस्यमयी समुद्र में नहीं डूबती कोई भी चीज, जानिए इस खूबसूरत सागर की सच्चाई

इस रहस्यमयी समुद्र में नहीं डूबती कोई भी चीज, जानिए इस खूबसूरत सागर की सच्चाई

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा ये गति सीएम साय…

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा ये गति सीएम साय…

June 26, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

June 26, 2026
छत्तीसगढ़ की धरती को बंजर होने से बचाना है तो प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाना ही होगा सांसद बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ की धरती को बंजर होने से बचाना है तो प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाना ही होगा सांसद बृजमोहन अग्रवाल

June 26, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा ये गति सीएम साय…

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा ये गति सीएम साय…

June 26, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

June 26, 2026
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा ये गति सीएम साय…
छत्तीसगढ़

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा ये गति सीएम साय…

by NBTV24
June 26, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास...

Read more
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

June 26, 2026
छत्तीसगढ़ की धरती को बंजर होने से बचाना है तो प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाना ही होगा सांसद बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ की धरती को बंजर होने से बचाना है तो प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाना ही होगा सांसद बृजमोहन अग्रवाल

June 26, 2026
पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

June 26, 2026
दवा असली या नकली एक QR Code स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जन्म कुंडली, इन दवाओं पर नया नियम…

दवा असली या नकली एक QR Code स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जन्म कुंडली, इन दवाओं पर नया नियम…

June 26, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com