बालको नगर कोरबा :–मानवता और गौ सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वार्ड क्रमांक 40 भदरापारा बाल्को नगर के भाजपा समर्थित युवा पार्षद रजत प्रसाद खूंटे ने घायल सांड को असहनीय पीड़ा से राहत दिलाने की सराहनीय पहल की। जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल गौ सेवकों और स्थानीय नागरिकों से संपर्क कर राहत अभियान शुरू कराया।
बताते चलें कि एक सांड के पैर में लोहे की सरिया गहराई तक चुभ जाने से वह दर्द से तड़प रहा था और चलने फिरने में असमर्थ हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही युवा पार्षद रजत प्रसाद खूंटे मौके पर पहुंचे और गौ सेवकों तथा क्षेत्र वासियों के सहयोग से घायल सांड को सुरक्षित पड़कर उसके पैर में फंसे सरिया को निकलवाने की व्यवस्था कराई। उपचार मिलने के बाद सांड को सुरक्षित पकड़कर उसके पैर में फंसे सरिया को निकलवाने की व्यवस्था कराई उपचार मिलने के बाद सांड को काफी राहत मिली।

इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है स्थानीय लोगों ने कहा कि जहां कई लोग ऐसी घटनाओं को नजर अंदाज कर देते हैं, वही युवा पार्षद ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक बेजुबान जीव की पीड़ा को अपना समझा और उसे कष्ट से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया। रजत प्रसाद खूंटे ने कहा कि गौ सेवकों और जीवों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस नेक पहला ने न केवल एक बेजुबान पशु को नया जीवन दिया बल्कि समाज में सेवा संवेदना और करुणा का संदेश भी प्रसारित किया।







