• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

नरेंद्र मोदी की 24 गारंटियां, कांग्रेस के 10 न्याय, इन मुद्दों पर लड़ी जाएगी लोकसभा की जंग…

NBTV24 by NBTV24
April 14, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
नरेंद्र मोदी की 24 गारंटियां, कांग्रेस के 10 न्याय, इन मुद्दों पर लड़ी जाएगी लोकसभा की जंग…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भाजपा के घोषणापत्र में 24 गारंटियां दी गई हैं, जिनमें सभी को स्वास्थ्य बीमा, सीमापार घुसपैठ पर नकेल, बुलेट ट्रेनों का संचालन, सभी के लिए बीमा योजना और सभी को पक्का घर देने का वादा आदि प्रमुख हैं।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा के घोषणापत्र में कई बड़े-बड़े एलान किए गए हैं। भाजपा के घोषणापत्र में 24 गारंटियां दी गई है। जिनमें गरीब परिवारों की सेवा की गारंटी, मध्यम वर्ग को गारंटी, नारी शक्ति के सशक्तिकरण की गारंटी, युवाओं को अवसर की गारंटी, वरिष्ठ नागरिकों को वरीयता की गारंटी, किसानों को सम्मान की गारंटी, मतस्य पालकों को गारंटी, श्रमिकों को सम्मान की गारंटी, एमएसएमई, छोटे व्यपारियों के सशक्तिकरण की गारंटी, सबका साथ-सबका विकास की गारंटी, विश्वबंधु भारत की गारंटी, सुरक्षित भारत की गारंटी, समृद्ध भारत की गारंटी, देश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने की गारंटी, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, ईज ऑफ लिविंग की गारंटी, विरासत भी विकास की भी गारंटी, सुशासन की गारंटी, स्वस्थ भारत की गारंटी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गारंटी, खेल के विकास की गारंटी, तकनीक और नवाचार की गारंटी, पर्यावरण अनुकूल भारत की गारंटी दी गई है।

बीते दिनों कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया था। जिसमें कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में दस न्याय और 25 गारंटियां देने का एलान किया था। जिनमें युवा न्याय, हिस्सेदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संविधानिक न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय, पर्यावरण न्याय शामिल हैं। देश की दो मुख्य पार्टियां होने के नाते दोनों के घोषणापत्र की तुलना होना स्वभाविक है। तो आइए जानते हैं कि दोनों पार्टियों ने क्या-क्या बड़े वादे किए हैं-

भाजपा के घोषणापत्र की बड़ी बातें-
भाजपा ने एलान किया है कि 80 करोड़ परिवारों को पांच और साल मुफ्त राशन स्कीम का फायदा दिया जाएगा।

70 साल से ज्यादा के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में लाने का वादा किया गया है। साथ ही ट्रांसजेंडर्स को भी इस योजना के दायरे में लाया जाएगा।

भाजपा ने एलान किया है कि हर गरीब को पक्का घर देने की योजना जारी रहेगी। अब तक चार करोड़ घर बनाए गए हैं और आने वाले दिनों में तीन करोड़ घर और बनाए जाएंगे। अभी सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर भेजी जाएगी।

भाजपा ने वादा किया है कि एक देश, एक चुनाव के वादे के साथ आगे बढ़ेंगे। साथ ही भाजपा ने देशहित में समान नागरिक संहिता लागू करने की संभावनाएं तलाशने की भी बात कही है।

भाजपा ने पूरे देश में वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार करने का वादा किया है। वंदे भारत ट्रेनों के तीन मॉडल देश में संचालित होंगे, जिनमें वंदेभारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो शामिल होंगी। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम लगभग पूरा होने वाला है। उत्तर भारत में भी बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। साथ ही दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में भी बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।

भाजपा ने सभी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने का भी वादा किया है। साथ ही मछुआरों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।

भाजपा ने घोषणा पत्र में बताया कि एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया है। अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने का वादा किया है।

औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें शिशुगृह जैसी सुविधाएं भी होंगी।

भाजपा ने मुद्रा योजना के विस्तार का वादा किया है। इसके तहत तरुण श्रेणी में समय पर लोन चुकाने वाले उद्यमियों के लिए मौजूदा क्रेडिट सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाएगा।

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने, योग, आयुर्वेद, भारतीय भाषाओं, शास्त्रीय संगीत के प्रशिक्षण देने के लिए दुनियाभर में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

पिछले 10 वर्षों में 31 हजार किलोमीटर रेलवे पटरियों का निर्माण किया गया है। अगले कुछ वर्षों में हर साल 5 हजार किलोमीटर नई पटरियां जोड़ी जाएंगी।

भारत नेट से देश की 2 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा गया है। आने वाले समय में सभी ग्राम पंचायतों को भारत नेट से जोड़ा जाएगा।

किसानों के लिए भाजपा ने कीटनाशकों के प्रयोग, सिंचाई, मिट्टी की गुणवत्ता, मौसम पूर्वानुमान जैसी कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए एक स्वदेशी भारत कृषि सैटेलाइट लॉन्च करने का एलान किया है।

ट्रक ड्राइवरों के लिए एक नई योजना शुरू करके राष्ट्रीय राजमार्गों पर उनके लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

छोटे व्यापारियों और एमएसएमई को आग, चोरी, प्राकृतिक आपदाओं जैसी दुर्घटनाओं से बचाने के लिए किफायती बीमा प्रोडक्ट्स शुरू किए जाएंगे।

साल 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के चलते जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।

कांग्रेस के घोषणापत्र की 10 बड़ी बातें
बीते हफ्ते कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया था। कांग्रेस के घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया गया, जिसमें तमाम वर्गों के लिए न्याय पर जोर दिया गया। जिनमें महिलाएं, युवा, किसान, गरीब आदि शामिल हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र की 10 बड़ी बातें निम्न हैं-

  1. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में राष्ट्रव्यापी आर्थिक-सामाजिक न्याय जनगणना का एलान किया। साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग और गरीब सामान्य वर्ग को मिलने वाले आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से बढ़ाने का वादा किया।
  2. कांग्रेस ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देने का एलान किया है।
  3. कांग्रेस ने पहली नौकरी गारंटी देने के लिए अप्रेंटिस एक्ट 1961 को हटाकर अप्रेंटिसशिप अधिकार अधिनियम लाने का एलान किया। जिसके तहत 25 साल से कम उम्र के प्रत्येक डिप्लोमाधारक या कॉलेज स्नातक को निजी या सरकारी कंपनी में एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। कानून के तहत प्रशिक्षु को एक लाख रुपये प्रतिवर्ष का मानदेय भी दिया जाएगा।
  4. नौकरी की परिक्षाओं के पेपर लीक के मामलों में निपटारा करने के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन और पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा देने का भी वादा किया गया है। साथ ही केंद्र सरकार में विभिन्न स्तरों पर स्वीकृत करीब 30 लाख रिक्त पद भरे जाएंगे।
  5. प्रत्येक गरीब भारतीय परिवार को बिना शर्त नकद हस्तांतरण के रूप में एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने के लिए महालक्ष्मी योजना शुरू करने का संकल्प लिया गया है।
  6. 2025 से केंद्र सरकार की 50 प्रतिशत नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। साथ ही महिलाओं के लिए समान काम, समान वेतन के सिद्धांत को लागू किया जाएगा।
  7. 2025 से महिलाओं को विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण दिया जाएगा।
  8. सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक शिक्षा निशुल्क और अनिवार्य बनाने के लिए शिक्षा का अधिकार कानून को संशोधित किया जाएगा।
  9. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में संविधान की दसवीं अनुसूची में संशोधन कर दलबदल करने वाले विधायकों व सांसदों की सदस्यता स्वतः समाप्त होने का प्रावधान किया जाएगा।
  10. पुलिस, जांच और खुफिया एजेंसियां सख्त कानून के अनुसार काम करेंगी। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया कि जिन बेलगाम शक्तियों का अभी वो प्रयोग कर रही हैं, उन्हें कम किया जाएगा। उन्हें संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा। कानून को शस्त्र बनाकर उपयोग करना, मनमानी तलाशी, जब्ती और कुर्की, मनमानी गिरफ्तारियां, लंबी हिरासत, हिरासत में मौतों और बुलडोजर न्याय को समाप्त करने का वादा किया गया है।
Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaकांग्रेस के 10 न्यायनई दिल्लीनरेंद्र मोदी की 24 गारंटियां
Previous Post

UCC लागू करने से लेकर गरीबों को पांच साल तक मुफ्त राशन दिए जाने का वादा, जानें बड़े एलान

Next Post

राम नवमी पर जा रहे हैं अयोध्या तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना करना पड़ेगा परेशानी का सामना

Related Posts

घर में इस धातु का कछुआ रखना होता है शुभ, जानें रखने की सही दिशा…
लाइफस्टाइल

घर में इस धातु का कछुआ रखना होता है शुभ, जानें रखने की सही दिशा…

March 9, 2026
विधानसभा में अफीम की खेती पर हंगामा, चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन…
राजनीति

विधानसभा में अफीम की खेती पर हंगामा, चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन…

March 9, 2026
राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…
राजनीति

राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…

March 9, 2026
महिला दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी सीएम, LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को बनाया मुद्दा…
राजनीति

महिला दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी सीएम, LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को बनाया मुद्दा…

March 8, 2026
JDU में अभी ‘खेला’ बाकी है नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, सियासी हलचल तेज…
राजनीति

JDU में अभी ‘खेला’ बाकी है नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, सियासी हलचल तेज…

March 6, 2026
प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…
राजनीति

प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…

March 5, 2026
Next Post
राम नवमी पर जा रहे हैं अयोध्या तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना करना पड़ेगा परेशानी का सामना

राम नवमी पर जा रहे हैं अयोध्या तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना करना पड़ेगा परेशानी का सामना

अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…

अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…

March 11, 2026
इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…

इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…

March 11, 2026
रोज करें ये 7 काम, शरीर रहेगा हमेशा जवान जैसा फिट और बीमारियां रहेंगी दूर…

रोज करें ये 7 काम, शरीर रहेगा हमेशा जवान जैसा फिट और बीमारियां रहेंगी दूर…

March 11, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…

अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…

March 11, 2026
इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…

इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…

March 11, 2026
अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…
सामान्य

अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…

by NBTV24
March 11, 2026
0

नई दिल्ली:– खेतों में कड़ी मेहनत और बोझ ढोने के लिए पहचाने जाने वाले गधे अब आपकी किस्मत बदलने का...

Read more
इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…

इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…

March 11, 2026
रोज करें ये 7 काम, शरीर रहेगा हमेशा जवान जैसा फिट और बीमारियां रहेंगी दूर…

रोज करें ये 7 काम, शरीर रहेगा हमेशा जवान जैसा फिट और बीमारियां रहेंगी दूर…

March 11, 2026
जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…

जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…

March 11, 2026
खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

March 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com