• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

78 प्रतिशत महिलाएं आज भी ओवेरियन कैंसर के लक्षण से हैं अनजान, यहां जानें क्या करें और क्या नहीं…..

NBTV24 by NBTV24
January 11, 2024
in आज, मध्यप्रदेश
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश:- पिछले कुछ सालों में ओवेरियन कैंसर की बीमारी तेजी से फैल रही है. यह कैंसर महिलाओं में पाइ जाने वाली जेनेटिक बीमारी है. ओवेरियन कैंसर महिलाओं में इतनी तेजी से फैलता है कि जब यह बीमारी लास्ट स्टेज में पहुंच जाता है तब इस बीमारी का पता चलता है. ओवेरिन कैंसर कई कारणों से हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं में जितने भी प्रकार के कैंसर होते हैं, उनमें ओवेरियन कैंसर आठवां सबसे आम कैंसर है. मृत्यु दर के मामले में इसका स्थान पांचवां है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए के अनुसार, एडवांस्ड स्टेज तक पहुंचने और जल्दी मृत्यु होने का मुख्य कारण यह है कि अंतिम समय तक कई महिलाओं में इस बीमारी के लक्षण स्पष्ट ही नहीं होते.

क्या है ओवेरियन कैंसर- अंडाशय में किसी भी तरह के कैंसर का विकास ही ओवेरियन कैंसर है. ओवेरियन कैंसर अधिकत्तर अंडाशय की बाहरी परत से पैदा होता है. सबसे आम तरह के ओवेरियन कैंसर को एपिथेलियल ओवेरियन कैंसर ईओसी कहा जाता है.

ये कई तरह का होता है:

एपिथेलियल ओवेरियन कैंसर ईओसी

ओवेरियन लो मैलिगनेंट पोटेंशियल ट्यूमर ओएलएमपीटी

जर्म सेल ट्यूमर

स्ट्रोमल ट्यूमर

क्या कहते हैं एक्सपर्ट- आईएमए के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा कि ओवेरियन कैंसर अक्सर तब तक पता नहीं चलता, जब तक कि यह कमर और पेट के भीतर तक नहीं फैल जाता. अक्सर इस रोग के लक्षण न तो शुरू में प्रकट होते हैं और न ही अंत में. भूख और वजन की कमी इसके लक्षणों में शामिल है, लेकिन उससे रोग का पता तो हरगिज नहीं चल पाता.

हैरिडेट्री ओवेरियन कैंसर- हैरिडेट्री ओवेरियन कैंसर बीआरसीए1 और बीआरसीए2 में म्यूटेशन के कारण होता है. जब ये जीन सामान्य होते हैं, तब वे प्रोटीन बनाकर इस कैंसर को रोकने का काम करते हैं. लेकिन, माता-पिता में किसी एक से भी मिले जीन में म्यूaटेशन से यह प्रोटीन कम असरकारक हो जाता है. इससे ओवेरियन कैंसर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है.

ओवेरियन कैंसर के लक्षणः ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से कुछ हैं-

पैल्विस या कमर, शरीर के निचले हिस्से, पेट और पीठ में दर्द

इंडायजेशन

कम खाकर ही पेट भरा होने की फीलिंग

बार बार मूत्र आना

मल त्याग की आदतों में बदलाव

जब बढ़ जाता है ये रोग तब होते हैं ये लक्षण-

मतली

वजन घटना

सांस फूलना थकान

भूख की कमी

ओवेरियन कैंसर का इलाज- सर्जरी, कीमोथेरेपी या दोनों एक साथ और कभी-कभी रेडियोथेरेपी से होता है. इनमें से किस तरह का ट्रीटमेंट दिया जाना चाहिए, इसका निर्धारण ओवेरियन कैंसर की अवस्था, ग्रेड और रोगी की सामान्य सेहत पर निर्भर करता है. गर्भनिरोधक गोलियां महिलाओं में ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं और गोलियां बंद करने के 30 साल बाद भी उनकी बीमारी से रक्षा कर सकती हैं.

ओवेरियन कैंसर के जोखिम को रोकने के उपाय

ब्रेस्टफीडिंग : जब कोई महिला ब्रेस्टफीडिंग कराती है, तो उसको ओवेरियन और फैलोपियन ट्यूब के कैंसर का खतरा कम हो जाता है.

गर्भावस्था : जिन महिलाओं को अधिक समय तक गर्भधारण रहता है, उन्हें भी ओवेरियन और फैलोपियन ट्यूब कैंसर का कम जोखिम होता है.

सर्जरी : जिन महिलाओं को हिस्टरेक्टोमी या ट्यूबल लाइगेशन हो चुका हो, उनको भी इस कैंसर का खतरा कम ही होता है.

लाइफस्टाइल : फलों और सब्जियों का अधिक सेवन, नियमित रूप से व्यायाम, धूम्रपान और शराब से दूरी अच्छी सेहत की निशानी है और कैंसर का खतरा भी कम रहता है.

Tags: 78 percent women are still unaware of the symptoms of ovarian cancerIndiaToday latest news
Previous Post

लक्षद्वीप जाने वाले बंगाराम जरूर जाते हैं, जिसे कहते हैं आंसू की बूंद वाला बीच, जानिए यहां क्या है…..

Next Post

स्वच्छता रैंकिंग की घोषणा के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सर्वश्रेष्ठ शहरों को दिल्ली में आज देंगी स्वच्छता अवार्ड….

Related Posts

मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर इन 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी…
मध्यप्रदेश

मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर इन 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी…

June 13, 2026
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन…
मध्यप्रदेश

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन…

June 11, 2026
प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…
मध्यप्रदेश

प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…

June 11, 2026
हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ
मध्यप्रदेश

हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

June 8, 2026
क्रॉस वोटिंग के खौफ से इस राज्य में शिफ्ट होंगे सभी विधायक…
मध्यप्रदेश

क्रॉस वोटिंग के खौफ से इस राज्य में शिफ्ट होंगे सभी विधायक…

June 8, 2026
भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता
मध्यप्रदेश

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

June 7, 2026
Next Post

स्वच्छता रैंकिंग की घोषणा के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सर्वश्रेष्ठ शहरों को दिल्ली में आज देंगी स्वच्छता अवार्ड….

मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर इन 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी…

मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर इन 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी…

June 13, 2026
आज इस राशि पर रहेगी शनिदेव की कृपा, इसे मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…

आज इस राशि पर रहेगी शनिदेव की कृपा, इसे मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…

June 13, 2026
प्रदेश में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…

प्रदेश में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…

June 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर इन 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी…

मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर इन 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी…

June 13, 2026
आज इस राशि पर रहेगी शनिदेव की कृपा, इसे मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…

आज इस राशि पर रहेगी शनिदेव की कृपा, इसे मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…

June 13, 2026
मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर इन 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी…
मध्यप्रदेश

मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर इन 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी…

by NBTV24
June 13, 2026
0

मध्यप्रदेश:–भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को देश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट...

Read more
आज इस राशि पर रहेगी शनिदेव की कृपा, इसे मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…

आज इस राशि पर रहेगी शनिदेव की कृपा, इसे मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…

June 13, 2026
प्रदेश में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…

प्रदेश में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…

June 12, 2026
बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

June 11, 2026
विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

June 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com