• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्य प्रदेश चुनाव

पहले चरण की छह सीटों के लिए कल आएगा नोटिफिकेशन, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

NBTV24 by NBTV24
March 19, 2024
in मध्य प्रदेश चुनाव, मध्यप्रदेश, राजनीति
0
पहले चरण की छह सीटों के लिए कल आएगा नोटिफिकेशन, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश की 29 में से छह लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा और 27 मार्च तक नामांकन दाखिल होंगे। 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

मध्य प्रदेश की 29 में से छह लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। 27 मार्च तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे और 30 मार्च तक नाम वापसी संभव होगी। भाजपा ने इन सभी छह सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस की बात करें तो फिलहाल सीधी, मंडला और छिंदवाड़ा में ही प्रत्याशी तय हुए हैं। शेष तीन सीटों पर एक-दो दिन में नाम सामने आ सकते हैं।

क्या कहता है इन छह सीटों का गणित
मध्य प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। जिन छह सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होनी है, उनमें से छिंदवाड़ा छोड़कर पांच सीटें भाजपा की झोली में आई थीं। चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनावों में इन छह लोकसभा सीटों की 47 में से कांग्रेस ने 19 और भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस वजह से 2024 के लोकसभा चुनावों में मुकाबला कांटे का होने के आसार बताए जा रहे हैं।

विधानसभा की तर्ज पर वोटिंग हुई तो कौन पड़ेगा भारी

मध्य प्रदेश में चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनावों की तर्ज पर ही वोटिंग होती है तो कांग्रेस इस इलाके में वापसी कर सकती है। महाकौशल और विंध्य इलाके से आने वाली इन सीटों पर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा था। इन छह लोकसभा सीटों में से दो सीटों पर कांग्रेस को भाजपा से अधिक वोट मिले थे। वहीं, एक सीट पर तो भाजपा-कांग्रेस के वोटों का अंतर महज साढ़े तीन हजार का था। शेष तीन सीटों में भाजपा की पकड़ मजबूत लग रही है।

सीधीः 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने इस संसदीय क्षेत्र की आठ में से सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। पूर्व सांसद रीति पाठक ने विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। इसके बाद भाजपा ने डॉ. राजेश मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। इससे भाजपा में भी गुटबाजी सतह पर आ गई है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और विधायक कमलेश्वर पटेल को टिकट दिया है। 1998 से ही इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है।

शहडोलः शहडोल संसदीय सीट की आठ में से सात विधानसभा सीटें इस समय भाजपा के पास है। सिर्फ एक सीट कांग्रेस के पास है। पुष्पराजगढ़ से फुंदेलाल मार्को ने कांग्रेस को इकलौती सीट दिलाई थी। इस वजह से मार्को का नाम कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के तौर पर सबसे आगे लिया जा रहा है। भाजपा ने शहडोल से मौजूदा सांसद हिमाद्री सिंह पर ही भरोसा जताया है। हिमाद्री सिंह ने पिछला चुनाव 4.5 लाख से अधिक वोट से जीता था। हिमाद्री के पिता दलवीर सिंह और मां राजेश नंदिनी कांग्रेस से सांसद रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि 1996 से यह सीट भाजपा के पास ही थी। बीच में सिर्फ पांच साल ही यह सीट कांग्रेस के पास थी जब हिमाद्री की मां राजेश नंदिनी ने 2009 में यहां जीत हासिल की थी।

जबलपुरः जबलपुर संसदीय क्षेत्र की आठ में से सात विधानसभा सीटों पर भाजपा ने 2023 में जीत हासिल की थी। जबलपुर ईस्ट सीट पर लखन घनघोरिया जीते थे और शेष सात सीटें भाजपा के पास गई थी। चार बार के सांसद राकेश सिंह के विधायक और फिर प्रदेश शासन में मंत्री बनने से भाजपा ने आशीष दुबे को टिकट दिया है। कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार है। संसदीय क्षेत्र में भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले दो लाख अधिक वोट मिले थे। इस वजह से भाजपा इस सीट को लेकर आशान्वित नजर आ रही है। यह सीट भी 1996 से ही भाजपा के पास है। राकेश सिंह इस्तीफा देने से पहले 2004 से लगातार चौथी बार इस सीट पर संसदीय चुनाव जीते थे।

मंडलाः भाजपा ने केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते को एक बार फिर टिकट दिया है। विधानसभा चुनावों की बात करें तो कुलस्ते को निवास सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी लोकसभा के लिए पार्टी ने कुलस्ते पर भरोसा जताया है। इस संसदीय क्षेत्र की आठ में से पांच सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भाजपा से अधिक वोट मिले थे। इस वजह से कांग्रेस यहां कड़ी टक्कर देने की स्थिति में है। पार्टी ने डिंडौरी के विधायक ओंकार सिंह मरकाम पर भरोसा जताया है। कुलस्ते इस सीट पर छह बार सांसद रहे हैं। 2009 के चुनाव और पांच साल की अवधि छोड़ दें तो कुलस्ते ही 1996 के बाद से इस सीट पर सांसद रहे हैं।

बालाघाटः भाजपा ने डॉ. भारती पारदी के तौर पर एक महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। विधानसभा चुनावों में भाजपा-कांग्रेस बराबरी पर छूटे थे। दोनों को चार-चार विधानसभा सीटें मिली थी। भाजपा महज साढ़े तीन हजार वोटों से आगे रही थी। कांग्रेस करीब 30 हजार वोट के अंतर से बड़ी जीत दर्ज करने वाली अनुभा मुंजारे को टिकट दे सकती है। तब दो महिला नेत्रियों में मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। 1998 से बालाघाट सीट भाजपा के पास है। भाजपा के टिकट पर सिर्फ गौरीशंकर बिसेन ही इस सीट पर दो बार सांसद रहे हैं। 1999 में प्रहलाद पटेल, 2009 में केडी देशमुख, 2014 में बौद्ध सिंह भगत और 2019 में ढालसिंह बिसेन यहां से सांसद रहे। बिसेन का टिकट काटकर ही पारदी को टिकट दिया गया है।

छिंदवाड़ाः छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें आती हैं और 2023 में इन सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनावों में कमलनाथ से हारने वाले जिला भाजपा अध्यक्ष बंटी विवेक साहू को ही इस बार पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे नकुल नाथ के सामने उतारा गया है। विधानसभा चुनावों की बात करें तो दोनों पार्टियों के वोटों का अंतर करीब एक लाख का रहा है। कांग्रेस को यहां स्पष्ट बढ़त मिली थी। संसदीय सीट की बात करें तो 1980 में कमलनाथ यहां पहली बार जीते। फिर चुनावों में उनकी या उनके परिवार के पास ही यह सीट रही। 2007 में जरूर पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को यहां से जीत मिली थी। कमलनाथ खुद यहां से नौ बार सांसद रहे। उनकी पत्नी अलका नाथ और बेटा नकुल भी एक-एक बार सांसद रहे हैं।

Tags: Hindi newsIndiaPoliticsToday latest newsToday newsकांग्रेसकांग्रेस और भाजपापहले चरण की छह सीटों के लिए कल आएगा नोटिफिकेशनभाजपाभोपालमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव
Previous Post

फ्री राशन के साथ मिलेगा 10 किलो का कैरी बैग,जाने किसे मिली है बैग वितरण की जिम्मेदारी और कब से शुरु होगा वितरण?

Next Post

होली के रंगों से त्वचा को है बचाना तो स्किन पर लगाएं ये DIY तेल, घर पर आसानी से करें तैयार

Related Posts

सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
मध्यप्रदेश

मां नर्मदा को और संवारेंगे सीएम डॉ. मोहन, जानें प्रदेश के मुखिया का क्या है प्लान…

July 3, 2026
सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी

July 1, 2026
सीएम डॉ. मोहन कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

June 30, 2026
हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी
मध्यप्रदेश

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

June 28, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम

June 28, 2026
स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई
मध्यप्रदेश

स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई

June 26, 2026
Next Post
होली के रंगों से त्वचा को है बचाना तो स्किन पर लगाएं ये DIY तेल, घर पर आसानी से करें तैयार

होली के रंगों से त्वचा को है बचाना तो स्किन पर लगाएं ये DIY तेल, घर पर आसानी से करें तैयार

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, मानसून सत्र के विधेयकों समेत धान खरीदी नीति पर हो सकते हैं बड़े फैसले…

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, मानसून सत्र के विधेयकों समेत धान खरीदी नीति पर हो सकते हैं बड़े फैसले…

July 3, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

July 3, 2026
आखिर नीलम के साथ पुखराज पहनने से क्यों मना किया जाता है जानिए नुकसान…

आखिर नीलम के साथ पुखराज पहनने से क्यों मना किया जाता है जानिए नुकसान…

July 3, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, मानसून सत्र के विधेयकों समेत धान खरीदी नीति पर हो सकते हैं बड़े फैसले…

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, मानसून सत्र के विधेयकों समेत धान खरीदी नीति पर हो सकते हैं बड़े फैसले…

July 3, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

July 3, 2026
इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, मानसून सत्र के विधेयकों समेत धान खरीदी नीति पर हो सकते हैं बड़े फैसले…
छत्तीसगढ़

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, मानसून सत्र के विधेयकों समेत धान खरीदी नीति पर हो सकते हैं बड़े फैसले…

by NBTV24
July 3, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 8 जुलाई को सुबह 11:30...

Read more
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

July 3, 2026
आखिर नीलम के साथ पुखराज पहनने से क्यों मना किया जाता है जानिए नुकसान…

आखिर नीलम के साथ पुखराज पहनने से क्यों मना किया जाता है जानिए नुकसान…

July 3, 2026
सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित प्रदेश की नींव होगी मजबूत सीएम साय…

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित प्रदेश की नींव होगी मजबूत सीएम साय…

July 3, 2026
ई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, इन्हें दिए आदेश

ई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, इन्हें दिए आदेश

July 3, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com