• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वट सावित्री व्रत पर करें ये खास उपाय

NBTV24 by NBTV24
May 25, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वट सावित्री व्रत पर करें ये खास उपाय
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : पति की लंबी उम्र, तरक्की व सफलता के लिए हर सुहागिन महिला पूजा पाठ करती है। ईश्वर से सुहाग की रक्षा की कामना करते हुए महिलाएं कई उपवास भी रखती हैं, उन्हीं में से एक है वट सावित्री व्रत! सुहागिन महिलाओं के लिए ये व्रत बेहद ही खास होता है। इस दिन महिलाएं पूरे विधि-विधान से पूजा करते हुए, सभी नियमों का पालन करती है। इस दौरान कुछ महिलाएं निर्जला उपवास रखती है। व्रत रखने के साथ-साथ सुहागिनें वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की भी नियमनुसार पूजा करती हैं।

माना जाता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से पति की लंबी आयु और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों का वास होता है। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को तीनों देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मुख्य रूप से इस पर्व को उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के अलावा मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। इस दौरान कुछ उपायों को करने से सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जान लेते हैं।
कब है वट सावित्री व्रत 2024?
पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर रखा जाता है। इस साल ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि 5 जून शाम 7 बजकर 54 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन 6 जून की शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार व्रत 6 जून को रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

वट सावित्री के दिन करें ये उपाय

वट सावित्री वाले दिन बरगद के पेड़ में दूध अर्पित करना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे ग्रह दोष दूर होने लगते हैं। साथ ही बरगद के पेड़ की 11 बार परिक्रमा लगाने के बाद गाय, कुत्ते और कौवे को भोजन कराना चाहिए। इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है।

यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हैं, तो इस दिन बरगद के पेड़ की पति के साथ 21 परिक्रमा लगानी चाहिए। इसके अलावा बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। इस दीपक से काजल बना लें। बाद में इस काजल को बरगद के पत्ते में लपेटकर अलमारी में रख दें।

हर व्यक्ति जीवन में सुख समृद्धि चाहता है, ऐसे में आप वट सावित्री के दिन पीपल के पेड़ पर मीठा दूध चढाएं। इसके बाद पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करते हुए शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

यदि आपके परिवार में हमेशा झगड़ा बना रहता है, तो प्रतिदिन बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें। इससे पारिवारिक झगड़े खत्म होते हैं।

वट सावित्री वाले दिन आप धन की देवी मां लक्ष्मी को 11 कौड़ियां अर्पित करें। साथ ही इन पर हल्दी से तिलक लगाएं। अगले दिन इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान या तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
इस दिन महिलाएं पति के साथ व्रत रखें। दोनों साथ में चंद्र देव को दूध से अर्घ्य दें। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आ रही समस्याओं का निवारण होता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

कोविड-19 के कारण लगभग दो साल घट गई है लोगों की औसत आयु, मोटापे सहित इन बीमारियों का भी बढ़ा खतरा

Next Post

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के हैं कई फायदे, इन जगहों पर आता है काम

Related Posts

चौथे बच्चे पर नहीं मिलेगी मैटरनिटी लीव, यहां के हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारी की याचिका खारिज…
सामान्य

चौथे बच्चे पर नहीं मिलेगी मैटरनिटी लीव, यहां के हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारी की याचिका खारिज…

August 12, 2026
घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे रखना शुभ या अशुभ जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम…
सामान्य

घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे रखना शुभ या अशुभ जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम…

August 12, 2026
इस राज्य में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर एक साल के लिए रोक, सरकार ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला…
सामान्य

इस राज्य में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर एक साल के लिए रोक, सरकार ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला…

August 12, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार के नाम पर फर्जी कॉल से रहें सावधान, शिक्षा मंडल ने जारी की चेतावनी…
सामान्य

बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार के नाम पर फर्जी कॉल से रहें सावधान, शिक्षा मंडल ने जारी की चेतावनी…

August 12, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…

August 11, 2026
रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, इस राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां…
सामान्य

रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, इस राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां…

August 11, 2026
Next Post
मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के हैं कई फायदे, इन जगहों पर आता है काम

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के हैं कई फायदे, इन जगहों पर आता है काम

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

August 12, 2026
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

August 12, 2026
आखिर क्यों मनाते हैं छत्तीसगढ़ का पहला तिहार जानें हरेली पर औजार पूजन, नीम पत्ती, गेड़ी और बुरी नजर से सुरक्षा का रहस्य

आखिर क्यों मनाते हैं छत्तीसगढ़ का पहला तिहार जानें हरेली पर औजार पूजन, नीम पत्ती, गेड़ी और बुरी नजर से सुरक्षा का रहस्य

August 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

August 12, 2026
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

by NBTV24
August 12, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज हरेली तिहार के पावन अवसर पर नवा रायपुर में राजस्व मंत्री श्री टंकराम...

Read more
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

August 12, 2026
आखिर क्यों मनाते हैं छत्तीसगढ़ का पहला तिहार जानें हरेली पर औजार पूजन, नीम पत्ती, गेड़ी और बुरी नजर से सुरक्षा का रहस्य

आखिर क्यों मनाते हैं छत्तीसगढ़ का पहला तिहार जानें हरेली पर औजार पूजन, नीम पत्ती, गेड़ी और बुरी नजर से सुरक्षा का रहस्य

August 12, 2026
हरेली पर पिंक ऑटो से CM विष्णु देव साय और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, कृषि औजारों-गौवंश की पूजा कर मनाया ये पारंपरिक पर्व…

हरेली पर पिंक ऑटो से CM विष्णु देव साय और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, कृषि औजारों-गौवंश की पूजा कर मनाया ये पारंपरिक पर्व…

August 12, 2026
चौथे बच्चे पर नहीं मिलेगी मैटरनिटी लीव, यहां के हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारी की याचिका खारिज…

चौथे बच्चे पर नहीं मिलेगी मैटरनिटी लीव, यहां के हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारी की याचिका खारिज…

August 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com