नई दिल्ली : शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे गर्मी का मौसम पसंद होगा। इस मौसम में लोगों को अपने पहनावे से लेकर खान-पान तक में काफी बदलाव करना पड़ता है। उन्हें कपड़े पहनने से लेकर खाने से लेकर सोचना पड़ता ही कि कहीं गर्मी में हालत बिगड़ न जाए।
खास तौर पर गर्मी के मौसम में उन लोगों के सामने परेशानी आ खड़ी होती है, जो लोग खाना बनाते हैं। इस मौसम में सब्जियां काफी लिमिटेड मिलती हैं। ऐसे में लंच और डिनर में क्या बनाएं ये सोचने का विषय होता है।
अगर आप भी हर रोज इसी सोच में रहती हैं कि गर्मी के मौसम में क्या सब्जी बनाएं, जिसे खाने से तबियत खराब न हो तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको सब्जियों के कुछ ऐसे विकल्प बताएंगे, जिन्हें बनाना भी आसान है और आप इन्हें परोस कर अपने घर वालों का दिल जीत सकती हैं।
भरवां करेला
इस मौसम में करेला काफी ज्यादा मिलता है। ऐसे में आप चाहें तो करेले की सब्जी बना सकते हैं। वैसे तो करेले की साधारण सब्जी भी बनती है, लेकिन अगर आप भरवां करेला बनाएंगी, तो इसका स्वाद पराठे के साथ काफी अच्छा लगेगा। भरवां करेले की सब्जी को दही के साथ परोसेंगी तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।
बीन्स आलू
बीन्स की सब्जी ज्यादातर बच्चे खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में आप बीन्स के साथ आलू भी बना सकती हैं। बीन्स आलू की सब्जी बनाते वक्त बस इस बात का ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा मसाला नहीं पड़ता। हल्के मसाले के साथ भी आप इसे तैयार कर सकती हैं। इसे दाल रोटी के साथ परोस सकती हैं।
बैंगन का भरता
अगर आपको बैंगन आलू की सब्जी नहीं पसंद है तो आप बैंगन का भरता अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे रोटी या पराठा दोनों के साथ खाया जा सकता है। तो बस बिना देर किए झटपट बैंगन का भरता बना दीजिए।
खट्टा मीठा कद्दू
अगर आप साधारण कद्दू बनाने की बजाए उसमें हल्का सा गुड़ मिलाएंगी तो इसका स्वाद ही बदल जाएगा। इस गर्मी के मौसम में खट्टा मीठा कद्दू खाने में स्वादिष्ट लगता है। इसे आप रोटी या दाल चावल के साथभी परोस सकती हैं।
पालक आलू
बहुत से लोगों को पालक का साग पसंद नहीं आता है। ऐसे में आप चाहें को पालक आलू की सब्जी को तैयार कर सकती हैं। ये रोटी और दाल के साथ खाने में काफी मजेदार लगती है। इसे बनाने के लिए भी ज्यादा मसाले इस्तेमाल नहीं होते।
भरवां शिमला मिर्च
ज्यादातर लोग शिमला मिर्च को काटकर इसे आलू के साथ बनाते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप भरवां शिमला मिर्च बनाएंगी, तो इसका स्वाद कई गुना अच्छा लगेगा। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगती है।











