• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

जांजगीर-चांपा में बसा है एक तालाबों वाला गांव, कुल मिलाकर छोटे-बड़े 65 तालाब, तालाब की होती है पूजा और शादी…

NBTV24 by NBTV24
March 24, 2025
in आज
0
जांजगीर-चांपा में बसा है एक तालाबों वाला गांव,  कुल मिलाकर छोटे-बड़े 65 तालाब, तालाब की होती है पूजा और शादी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ में एक ऐसा गांव है, जहां के बुजुर्गों की दूरदर्शिता और जल संरक्षण के लिए किए गए काम से आज पूरा गांव खुशहाल है. जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर यह गांव है. इस गांव का नाम खोखरा है. यहां 65 तालाब, निस्तारी और खेती के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं.

गांव में तालाब निभाते अहम भूमिका: पुराने समय में लोगों की पानी की पूर्ति के लिए तालाब और कुआं ही सबसे उचित माध्यम हुआ करते थे. वक्त के साथ पानी का संसाधन भी बढ़ता गया. भू जल के दोहन से जल स्तर गिरने लगा, लेकिन जांजगीर चाम्पा जिला के खोखरा गांव में आज भी तालाबों को संरक्षित रखा गया है, जिसकी वजह से यहां भूजल स्तर भी अच्छा है. ग्रामीण कहते हैं तालाब कब से खुदा है, इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन अपने गांव के छोटे बड़े 65 तालाब खुदवाने वालों पर गर्व करते हैं.

जांजगीर चांपा में तालाबों का गांव ।छोटे बड़े मिलाकर 65 तालाब हैं. हमें नहीं पता कब ये तालाब बने हैं. तालाब के पानी का उपयोग निस्तारी, खेती के लिए किया जाता है. तालाब पहले आकाशीय जल से ही भर जाता था. साल 1972 में नहर बनी. अब नहर के पानी से तालाब भर जाता है. पानी की हमारे गांव में कोई तकलीफ नहीं है-अवधेश राठौर, स्थानीय निवासी

खोखरा गांव प्रसिद्ध मनका दाई मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है. यहां के 65 तालाब गांव की पहचान बन गए हैं. तालाबों का बाकायदा नाम करण भी किया गया है, जिसमें लंकेटर तालाब, बूटरी तालाब, मनका दाई तालाब प्रमुख हैं.तालाब का नामकरण भी किया गया है. इसके पीछे भी कहानी है. जैसे गोल घेरा तालाब को डोंगिया, कोई चौड़ा है तो बूटरी तालाब नाम पड़ा. हर तालाब के नाम के पीछे किस्सा, कहानी है- अनुभव तिवारी, तालाबों के जानकारकैसे पड़ा तालाब का नाम?: गांव के निवासी अवधेश राठौर भी तालाब के नामकरण को लेकर कहते हैं कि हमने बुजुर्गों से सुना है कि कांता तालाब को कांता साव ने खुदवाया था, इसलिए उनके नाम से तालाब का नामकरण हुआ. पटिया साव ने तालाब खुदवाया था, इसलिए तालाब का नाम पटिया तालाब पड़ा. ऐसे ही अन्य तालाबों से जुड़ी कहानियां हैं

.गांव का जलस्तर कभी नहीं सूखता: गांव के लोग बताते हैं कि प्राचीन काल में सभी तालाब वर्षा के जल से भर जाता था और तालाब का पानी पीने के साथ निस्तारी के अलावा खेती किसानी के लिए भी उपयोग में लाया जाता था. अब ग्रामीण वर्षा के जल के साथ साथ नहर से आने वाले पानी से तालाब भरते हैं, जिसके कारण गांव का जल स्तर कभी नीचे नहीं जाता.वर्तमान समय में नहरों के जरिए पानी पहुंच रहा है. आज भी जल जीवनदायिनी है और लोग नहाने के लिए उसका इस्तेमाल करते हैं-अनुभव तिवारी, तालाबों के जानकारछोटे बड़े मिलाकर 65 तालाब हैं. हमें नहीं पता कब ये तालाब बने हैं. तालाब के पानी का उपयोग निस्तारी, खेती के लिए किया जाता है. तालाब पहले आकाशीय जल से ही भर जाता था. साल 1972 में नहर बनी. अब नहर के पानी से तालाब भर जाता है. पानी की हमारे गांव में कोई तकलीफ नहीं है- अवधेश राठौर, स्थानीय निवासी

तालाब बनाने का उद्देश्य: ग्रामीण बताते हैं कि गांव में तालाब खुदवाने का मतलब सिर्फ पानी रोकना नहीं बल्कि मजदूर वर्ग को काम देने और उनकी सहभागिता और पलायन रोकना भी होता था.हमारे गांव खोखरा में 65 तालाब हैं. तालाब सिर्फ निस्तारी के लिए इस्तेमाल नहीं होते हैं, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़े हैं. तालाब के माध्यम से रोज़गार की व्यवस्था भी की जाती थी. कई तालाब में मछली पालन भी किया जाता है-अनुभव तिवारी, तालाबों के जानकार

तालाब की शादी: ग्रामीण बताते हैं कि तालाब खुदाई के बाद तालाब की शादी कराई जाती थी, जिसमें विधि विधान के साथ विवाह कार्यक्रम के बाद तालाब के अंदर खम्भा लगाया जाता था. इसका मतलब पीने योग्य पानी होता था और उस तालाब को लोग प्रदूषित नहीं करते थे.ग्रामीण बताते हैं कि बुजुर्ग तालाब के संरक्षण के लिए इसे धार्मिक आस्था के साथ जोड़ कर रखते थे. जिसके कारण इन तालाबों का पानी हमेशा शुद्ध और स्वच्छ रहता है.तालाब का विधिवत ब्याह किया जाता था. तीर्थों का जल डाला जाता था. कोई गंदगी नहीं करते थे. मनका दाई तालाब में निस्तारी पर पूरी तरह प्रतिबंध है-अवधेश ठाकुर, स्थानीय निवासी

ग्रामीणों का संकल्प: अनुभव तिवारी कहते हैं कि”जल को बचाने के लिए तालाबों के अस्तित्व को बचना जरुरी है. हम तालाबों को बचाने के लिए प्रयासरत हैं. तालाब हमारी विरासत की देन है.” खोखरा के लोग आज भी तालाबों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जुटे हैं, ताकि उनकी तालाबों वाले गांव की पहचान बनी रहे और गांव में कभी जलसंकट न आए.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

देश के इन मंदिरों में सिर्फ खास धर्म के लोग ही करते हैं प्रवेश, पूर्व प्रधानमंत्री को भी रोक दिया गया था जहां…

Next Post

जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का हुआ आयोजन…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का हुआ आयोजन…

जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का हुआ आयोजन...

पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

March 24, 2026
युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

March 24, 2026
फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

March 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

March 24, 2026
युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

March 24, 2026
पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…
राजनीति

पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

by NBTV24
March 24, 2026
0

नई दिल्ली:– संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 10वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यसभा...

Read more
युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

March 24, 2026
फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

March 24, 2026
अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…

अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…

March 23, 2026
यहां पर‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई रफ्तार…

यहां पर‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई रफ्तार…

March 23, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com