• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

अमेरिकी कंपनी ने भारत के तेजस विमान के लिए इंजन की सप्लाई शुरू की…

NBTV24 by NBTV24
March 27, 2025
in आज
0
अमेरिकी कंपनी ने भारत के तेजस विमान के लिए इंजन की सप्लाई शुरू की…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : अमेरिका की दिग्गज रक्षा कंपनी जीई एयरोस्पेस ने बुधवार को कहा कि उसने तेजस लाइट कॉम्बैट जेट कार्यक्रम के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को 99 एफ-404 विमान इंजनों में से पहला इंजन दे दिया है.

सरकारी कंपनी एचएएल तेजस लड़ाकू विमान के एमके-1ए संस्करण को ताकत प्रदान करने के लिए इंजन खरीद रही है. वर्ष 2021 के फरवरी में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस एमके-1ए जेट की खरीद के लिए एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था.

इन विमानों की आपूर्ति पिछले साल मार्च में शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक एक भी विमान की आपूर्ति नहीं हुई है. अमेरिकी कंपनी की ओर से एफ404-आईएन20 इंजन की आपूर्ति शुरू होने से एचएएल को भारतीय वायुसेना को विमानों की अपूर्ति शुरू करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

रक्षा सूत्रों ने संकेत दिया कि जीई एयरोस्पेस द्वारा इंजन की आपूर्ति में देरी भी एक कारण है, जिसके चलते एचएएल द्वारा भारतीय वायुसेना को तेजस जेट की आपूर्ति समय से नहीं की जा सकी. यह पता चला है कि अमेरिकी कंपनी द्वारा मैसाचुसेट्स के पास लिन में अपनी विनिर्माण सुविधा में इंजन को एचएएल को दिया गया है. इंजन के अगले महीने की शुरुआत में भारत पहुंचने की उम्मीद है.

जीई एयरोस्पेस के एफ404 को सबसे प्रभावी विमान इंजनों में से एक माना जाता है और यह दुनियाभर के हजारों लड़ाकू विमानों को ताकत प्रदान कर रहा है. जीई एयरोस्पेस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम मंगलवार को अपने मूल्यवान ग्राहक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट एमके 1ए फाइटर जेट के लिए 99 एफ404-आईएन20 इंजनों में से पहला इंजन देकर उत्साहित थे.’’

इसने कहा, ‘‘यह एचएएल के साथ हमारे 40 साल के संबंधों और देश की रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाते हुए अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को विकसित करके भारत की सेना के लिए एक मजबूत भविष्य सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.’’

कंपनी ने कहा कि एफ404-आईएन20 इंजन भारत के एकल इंजन वाले लड़ाकू कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है. कंपनी ने कहा कि एफ404 इंजन में सबसे अधिक थ्रस्ट, उच्च प्रवाह वाला पंखा, अद्वितीय एकल क्रिस्टल टरबाइन ब्लेड और कई विशेष घटक हैं.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

अमित शाह ने बंगाल के लिए किया बड़ा दावा, टेंशन में आई ममता बनर्जी, जाने क्या कहा शाह ने…

Next Post

रसोई में मिलने वाले इन 10 मसालों से मिल सकती है कैंसर में लाभ…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
रसोई में मिलने वाले इन 10 मसालों से मिल सकती है कैंसर में लाभ…

रसोई में मिलने वाले इन 10 मसालों से मिल सकती है कैंसर में लाभ...

डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

February 23, 2026
आज का राशिफल करियर, प्यार और धन को लेकर ये कहते हैं सितारे जानिए सोमवार का राशिफल….

आज का राशिफल करियर, प्यार और धन को लेकर ये कहते हैं सितारे जानिए सोमवार का राशिफल….

February 23, 2026
भ्रष्टाचार की खुली पोल जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बड़ा हादसा यहां के रेलवे ओवरब्रिज का दूसरा हिस्सा भी धराशायी…

भ्रष्टाचार की खुली पोल जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बड़ा हादसा यहां के रेलवे ओवरब्रिज का दूसरा हिस्सा भी धराशायी…

February 23, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

February 23, 2026
आज का राशिफल करियर, प्यार और धन को लेकर ये कहते हैं सितारे जानिए सोमवार का राशिफल….

आज का राशिफल करियर, प्यार और धन को लेकर ये कहते हैं सितारे जानिए सोमवार का राशिफल….

February 23, 2026
डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक
छत्तीसगढ़

डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

by NBTV24
February 23, 2026
0

छत्तीसगढ़:–प्रदेश के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक, समाजसेवी एवं युवा नेतृत्वकर्ता डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में...

Read more
आज का राशिफल करियर, प्यार और धन को लेकर ये कहते हैं सितारे जानिए सोमवार का राशिफल….

आज का राशिफल करियर, प्यार और धन को लेकर ये कहते हैं सितारे जानिए सोमवार का राशिफल….

February 23, 2026
भ्रष्टाचार की खुली पोल जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बड़ा हादसा यहां के रेलवे ओवरब्रिज का दूसरा हिस्सा भी धराशायी…

भ्रष्टाचार की खुली पोल जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बड़ा हादसा यहां के रेलवे ओवरब्रिज का दूसरा हिस्सा भी धराशायी…

February 23, 2026
लो हो गया सीट बंटवारा सीएम ने बता दिया सबकुछ, आखिर क्यों खास है इस बार का विधानसभा चुनाव…

लो हो गया सीट बंटवारा सीएम ने बता दिया सबकुछ, आखिर क्यों खास है इस बार का विधानसभा चुनाव…

February 23, 2026
एक बार फिर मौसम बदलेगा मिजाज, इन 11 राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट…

एक बार फिर मौसम बदलेगा मिजाज, इन 11 राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट…

February 23, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com