• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

वक्फ संशोधन विधेयक से नीतीश कुमार पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानें दोनों में क्या है कनेक्शन…

NBTV24 by NBTV24
April 2, 2025
in आज
0
वक्फ संशोधन विधेयक से नीतीश कुमार पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानें दोनों में क्या है कनेक्शन…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

पटना : वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा में पेश हो गया है. जेडीयू ने इसका खुलकर समर्थन किया. केन्द्रीय मंत्री व जेडीयू के कद्दावर नेता ललन सिंह ने संसद में साफ कहा कि हमलोग पूरी तरह से इसके समर्थन में हैं. हालांकि उन्होंने इस दौरान नीतीश कुमार के किए हुए कामों का बखान किया.

”नीतीश कुमार का सेक्युलरिज्म सिर्फ नारेबाजी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतियों और योजनाओं के रूप में धरातल पर दिखा है. उन्हें कांग्रेस से सेक्युलरिज्म का प्रमाणपत्र लेने की कोई जरूरत नहीं, उनकी नीतियां और उनके कार्य ही उनकी सबसे बड़ी पहचान हैं. बिहार में पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक प्रगति के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं. जो देश के किसी भी अन्य राज्यों में देखने को नहीं मिली है.”- ललन सिंह, जेडीयू सांसद

JDU ने किया समर्थन : मतलब साफ है कि जेडीयू ने वक्फ संशोधन विधेयक पर बीजेपी का साथ तो दिया, पर स्टैंड भी क्लियर कर दिया. अल्पसंख्यकों के लिए किए गए कामों को संसद में गिना दिया. इसे कहते हैं एक तीर से दो निशाना, ‘काम भी बन जाए, कोई नाराज भी ना हो.’ इसके पीछे की वजह सामने बिहार में होने वाला विधानसभा चुनाव है.

बिहार में नीतीश कुमार पिछले 20 साल से शासन में है और अधिकांश समय भाजपा के साथ सरकार चलाते रहे हैं. अभी भी बीजेपी के साथ एनडीए की सरकार चला रहे हैं. नीतीश कुमार का विवादास्पद मुद्दों पर हमेशा बीजेपी से अलग रुख रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों से स्थितियां बदली है.

धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण और अब वक्फ संशोधन विधेयक पर नीतीश कुमार ने यदि खुलकर समर्थन नहीं किया है तो खुलकर विरोध भी नहीं जताया है. वैसे इस बार वक्फ संशोधन विधेयक पर जेडीयू ने खुलकर सपोर्ट कर दिया है. अब ऐसे में कयास लगाया जाने लगा है कि कहीं यह स्टैंड जेडीयू के लिए घातक ना साबित हो जाए.

”मुस्लिम नीतीश कुमार पर विश्वास करते हैं लेकिन वक्फ संशोधन बिल ऐसा सेंटीमेंटल मुद्दा हो गया है कि चुनाव में नीतीश कुमार को बीजेपी का साथ देने के कारण नुकसान उठाना पड़ेगा. बिहार में यह मुद्दा बनेगा और एनडीए के खिलाफ आरजेडी, कांग्रेस और प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज लाभ लेने की कोशिश करेगी.”- अरुण पांडे, राजनीतिक विशेषज्ञ

वहीं राजनीतिक विशेषज्ञ सुनील पांडे भी कहते हैं कि नीतीश कुमार, बीजेपी के साथ रहते हुए भी हमेशा से अपने को अलग दिखाते रहे हैं. लेकिन वक्फ संशोधन विधेयक में जिस प्रकार से जेडीयू का स्टैंड रहा है उससे मुस्लिम खेमे में नाराजगी है. बिहार में 50 विधानसभा सीट हैं जिस पर मुस्लिम वोटर निर्णायक हैं. ऐसे में वक्फ विधेयक नीतीश कुमार की शर्तों और सुझाव के बाद भी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं.

बिहार में 50 सीटों पर अल्पसंख्यकों का दबदबा : आइये सबसे पहले आपको बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से उन 50 सीटों के बारे में बताते हैं, जहां मुस्लिम आबादी मुख्य भूमिका में रहता है. बात सीमांचल की करते हैं, जहां किशनगंज की ठाकुरगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन, किशनगंज, बनमनखी, बायसी सीट है. वहीं कटिहार की बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कदुवा सीट है. अररिया की नरपतगंज, रानीगंज, पूर्णिया की कसबा, धमधाहा, कोढा सीट शामिल है.

ऐसा नहीं है कि सिर्फ सीमांचल में मुस्लिमों का प्रभाव है. अगर मिथिलांचल की बात करें तो मधुबनी की विस्फी, जाले, दरभंगा की दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा शहरी, समस्तीपुर की मोहद्दीनगर, समस्तीपुर शहर, उजियारपुर विधानसभा सीटों पर मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका में रहता है.

मिथिलांचल, सीमांचल के अलावा जिन जिलों में मुस्लिम हार-जीत तय करते हैं उसमें पूर्वी चंपारण की नरकटियागंज, ढाका, सिवान की सिवान, रघुनाथपुर, भागलपुर की भागलपुर, नाथनगर, कहलगांव और पीरपैंती सीट हैं. इसके साथ ही औरंगाबाद की इमामगंज, रफीगंज, गया की शेरघाटी, वजीरगंज, बेला और गया, बेगूसराय की साहेबपुर कमाल, तेघड़ा, मुंगेर की तारापुर, जमालपुर और मुंगेर टाउन, नालंदा की इस्लामपुर, हिलसा, बिहार शरीफ और राजगीर के अलावा पटना की दानापुर, फुलवारीशरीफ, पटना साहिब और बाकीपुर पर मुस्लिम हार और जीत तय करते हैं.

ये तो आप सीटों के हिसाब से जान लिए कि बिहार में किन-किन विधानसभा सीटों पर अल्पसंख्यक, बहुसंख्यक पर भारी हैं. आइये अब आपको हम ग्राफिक्स के जरिए दिखाते हैं कि किस जिले में मुस्लिमों की कितनी आबादी है.

इस तरह से हमने आपको बिहार और उसमें मुस्लिम की भागीदारी पर सारी जानकारी दे दी. आइये फिर से आपको वक्फ संशोधन विधेयक के मसले पर विस्तार से बताते हैं. पिछले साल जब वक्फ संशोधन विधेयक लाया गया था तो उस समय केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पार्टी की ओर से इसका जोरदार समर्थन किया और इसे मुसलमान के विरोध में नहीं बताया. इसके बावजूद मुस्लिम संगठनों ने नाराजगी जताते हुए नीतीश कुमार से मुलाकात की और संशोधन विधेयक में कई तरह की आपत्तियां दर्ज कराई.

जेडीयू नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार के दबाव के कारण ही जेपीसी का गठन करना पड़ा. जो भी आपत्तियां मुस्लिम संगठनों की थी, जिसे नीतीश कुमार से उन्होंने कहा था जेपीसी में रखा गया है. संशोधन विधेयक में आशंकाओं को दूर किया जाएगा.

”नीतीश कुमार किसी कीमत पर मुसलमान को नुकसान नहीं होने देंगे. वक्फ संशोधन विधेयक के माध्यम से पसमांदा और महिलाओं को लाभ मिलेगा.”- राजीव रंजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता, जेडीयू

मुस्लिम संगठनों को जिन पर नाराजगी है उसमें से प्रमुख है:-

1.वक्फ अधिनियम, 1995 का नाम बदलकर यूनिफाइड वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995 किया जाएगा.

  1. महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.
  2. वक्फ सर्वेक्षण के लिए डिप्टी कलेक्टर या उच्च अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
  3. वक्फ बोर्डों की संरचना में सुधार किया जाएगा, जिससे इसमें मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके.
  4. वक्फ संपत्तियों के अतिक्रमण को हटाने और उनके पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक केंद्रीकृत पोर्टल और डेटाबेस बनाया जाएगा.
  5. ट्रिब्यूनल व्यवस्था में संशोधन कर इसे अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिसमें दो सदस्यीय ट्रिब्यूनल होंगे और उच्च न्यायालय में अपील की समय-सीमा 90 दिन निर्धारित की जाएगी.
  6. धारा 40 को हटाकर वक्फ बोर्ड को यह तय करने का अधिकार नहीं होगा कि कोई संपत्ति वक्फ संपत्ति है या नहीं.

जेडीयू का दावा है कि नीतीश की तीन शर्त जो संशोधन में शामिल किया गया है:-

  1. जमीन राज्य का मामला है, लिहाजा नए कानून में भी यही प्राथमिकता बरकरार रहे.
  2. नया कानून पूर्वप्रभावी लागू नहीं होगा, बशर्ते कि वक्फ संपत्ति पंजीकृत हो. मतलब जो वक्फ संपत्तियां रजिस्टर्ड हैं, उन पर असर नहीं पड़ेगा. लेकिन कोई विवादित या सरकारी संपत्ति है, जो रजिस्टर्ड नहीं है, उसके भविष्य का फैसला वक्फ बिल में तय मानकों के हिसाब से होगा.
  3. अगर कोई वक्फ संपत्ति सरकारी जमीन पर है तो उसका फैसला भी बिल के मुताबिक होगा.

बता दें कि बिहार में 29000 एकड़ सुन्नी और सिया वक्फ बोर्ड के पास जमीन है. सुन्नी और सिया वक्फ बोर्ड में नीतीश कुमार के नजदीकी अध्यक्ष बने हुए हैं. शुरू में जब बिल आया उसी समय सिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के साथ विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने नीतीश कुमार से मुलाकात की. नीतीश कुमार ने ललन सिंह, जमा खान और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बैठक करने का निर्देश दिया .

नीतीश कुमार ने क्या-क्या किया?

  1. मुस्लिम संगठनों से मिले. सुझाव और पार्टी नेताओं से मंथन के बाद नीतीश ने सुझाव और शर्त रखी.
  2. नीतीश कुमार ने ईद में एक दर्जन से अधिक मुस्लिम के इबादत स्थल पर गए और बड़े नेताओं से मुलाकात की.
  3. जेपीसी के सुझाव के बाद फिर से संशोधन विधायक आने से पहले नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय पहुंचे और भरोसा दिलाने की कोशिश की.
Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

Ghibli का सही उच्चारण क्या है, गिवली या घिबली, जाने क्यों लोग हो रहे दीवाने…

Next Post

उत्तर पुस्तिका की जांच हो रही तेजी से, मई में आ सकते हैं बोर्ड के परीक्षा परिणाम…

Related Posts

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…
आज

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…

July 16, 2026
राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
Next Post
उत्तर पुस्तिका की जांच हो रही तेजी से, मई में आ सकते हैं बोर्ड के परीक्षा परिणाम…

उत्तर पुस्तिका की जांच हो रही तेजी से, मई में आ सकते हैं बोर्ड के परीक्षा परिणाम...

अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय

अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय

August 16, 2026
मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…

मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…

August 16, 2026
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, शाहरुख खान समेत इन 3 अभिनेताओं को नोटिस…

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, शाहरुख खान समेत इन 3 अभिनेताओं को नोटिस…

August 16, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय

अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय

August 16, 2026
मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…

मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…

August 16, 2026
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय
छत्तीसगढ़

अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय

by NBTV24
August 16, 2026
0

छत्तीसगढ़:–मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन मुख्यमंत्री श्री विष्णु...

Read more
मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…

मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…

August 16, 2026
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, शाहरुख खान समेत इन 3 अभिनेताओं को नोटिस…

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, शाहरुख खान समेत इन 3 अभिनेताओं को नोटिस…

August 16, 2026
देश की आजादी में प्रदेश के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व मुख्यमंत्री साय…

देश की आजादी में प्रदेश के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व मुख्यमंत्री साय…

August 16, 2026
नक्सलवाद से मुक्त प्रदेश अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री साय…

नक्सलवाद से मुक्त प्रदेश अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री साय…

August 16, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com