• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

मीठा या चीनी खाते हो या नहीं, इस वजह से हो सकती है डायबिटीज…

NBTV24 by NBTV24
April 3, 2025
in आज
0
मीठा या चीनी खाते हो या नहीं, इस वजह से हो सकती है डायबिटीज…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देश और दुनिया में डायबिटीज की मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यह बीमारी सबसे ज्यादा गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. डायबिटीज की बीमारी समय के साथ एक महामारी का रूप लेते जा रही है. अक्सर यह सुना जाता है कि अधिक चीनी या मीठा खाना खाने से यह बीमारी हो जाती है, लेकिन क्या यह सही बात है. क्या सच में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का कारण मीठा खाद पदार्थ है? वैसे देखा जाए कई ऐसे भी लोग हैं जो चीनी या मीठा खाना नहीं खाते उन्हे भी डायबिटीज की बीमारी हो रही है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि केवल मीठा या चीनी खाने वाले को ही डायबिटीज होता है, तो जो लोग मीठा या चीनी नहीं खाते उन्हें किस कारण से डायबिटीज होता है? खबर के माध्यम से जानें डायबिटीज का चीनी से क्या रिश्ता है और न खाने वालों को यह बीमारी क्यों होती है…

डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, एक बार जब यह किसी को हो जाता है, तो जिंदगी भर साथ रहता है. इस बीमारी में लोगों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और इस रोग से पीड़ित लोगों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है. इस बीमारी के मरीज को डॉक्टर मीठा खाने से बचने की सलाह देते हैं. डायबिटीज किसी भी एज में किसी को भी हो सकती है. हालांकि जिन लोगों में मोटापा रहता है और जो लोग फिजिकल एक्टिविटी काफी कम करते है, वैसे लोगों को डायबिटीज का खतरा अधिक रहता है. शुरूआती दौर में लोग इस बीमारी के लक्षण समझ नहीं पाते हैं और स्थिति गंभीर होने पर काफी देर हो जाता है. इसलिए इस बीमारी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है.

डायबिटीज का चीनी से क्या रिश्ता है और ना खाने वालों को यह बीमारी क्यों होती है.
चेन्नई के रेला अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन और डायबिटीज विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. जिमी प्रभाकर के अनुसार, डायबिटीज तब होती है जब शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है, इसे टाइप 2 डायबिटीज कहते हैं. जब शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता तब खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है. यह बीमारी दो तरह की होती है. एक टाइप 1 जो आनुवांशिक होती है और दूसरी टाइप 2 जो गलत खान-पान, अस्वस्थ जीवनशैली और अन्य कारणों से होती है. पिछले कुछ सालों में पूरी दुनिया में टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि डायबिटीज का चीनी या मिठे फूड आइटम्स से कोई लेना-देना नहीं है. इसका मतलब यह है कि जो लोग चीनी या मिठाई नहीं खाते हैं, वे भी इस बीमारी से पीड़ित हैं, जिसका एक ही कारण है. गलत खान-पान, मोटापा, व्यायाम न करना, पर्याप्त नींद ना लेना, शराब का अधिक सेवन करना आदि. इस सभी कारणों से भी जो लोग मीठा या चीनी नहीं खाते उन्हें यह बीमारी घेर रही रही है.

इन चीजों के सेवन से जरूर बचें
कई अध्ययनों में चीनी या मिठाई का अधिक सेवन करने के नुकसान बताए गए हैं. हालांकि, फलों और खाने में पाई जाने वाली चीनी बहुत नुकसानदायक नहीं होती. यह अलग बात है कि प्रोसेस्ड चीनी बहुत नुकसान पहुंचाती है. उदाहरण के लिए, पैक्ड फ्रूट जूस, कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, बिस्किट में पाई जाने वाली मिठाई नुकसान पहुंचा सकती है. वहीं, एक अध्ययन में इस बात का जिक्र किया गया है कि हर दिन एक फल खाने से डायबिटीज का खतरा 7 से 13 फीसदी तक कम हो सकता है. इसलिए, यदि आप डायबिटीज या प्री-डायबिटीज के रोगी हैं, तो आपको एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता है.

जानिए कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल
अगर आपको हाई ब्लड शुगर (हाइपरग्लाइसेमिया) है तो आपका उपवास ब्लड शुगर लेवल 130 mg/dL से ऊपर रहेगा और रैंडम ब्लड शुगर 180 mg/dL से ज्यादा रहेगा. अगर आपका ब्लड शुगर लेवल लगातार इन सीमाओं से ऊपर है, तो आपको प्री-डायबिटीज या डायबिटीज हो सकता है. यदि इसे कंट्रोल नहीं किया गया, तो यह हार्ट डिजीज, तंत्रिका समस्याओं और किडनी की बीमारियों जैसी गंभीर चिकित्सा समस्याओं का कारण बन सकता है.

अगर आपको लो ब्लड शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) की समस्या है, तो आपका फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल 70 mg/dL से कम रहेगा और रैंडम ब्लड शुगर 60 mg/dL से कम रहेगा. आपकों लो ब्लड शुगर के कारण चक्कर आना, भ्रम, बेहोशी और गंभीर मामलों में दौरे पड़ सकते हैं. यह आमतौर पर इंसुलिन या एंटीडायबिटिक दवा लेने वाले मरीजों में पाया जाता है, या जो बहुत लंबे समय तक उपवास करते हैं या बहुत लंबे समय तक एक्सरसाइज करते हैं.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव का शेड्यूल हुआ पेश, चुनाव को लेकर आई बड़ी खबर…

Next Post

25000 शिक्षकों की नियुक्ति हुई रद्द, ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
25000 शिक्षकों की नियुक्ति हुई रद्द, ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका…

25000 शिक्षकों की नियुक्ति हुई रद्द, ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका...

मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

February 25, 2026
‘नमस्ते-शालोम’ से गूंजा देश एयरपोर्ट पर पीएम का ग्रैंड वेलकम, क्या होगी बड़ी सर्जिकल डील…

‘नमस्ते-शालोम’ से गूंजा देश एयरपोर्ट पर पीएम का ग्रैंड वेलकम, क्या होगी बड़ी सर्जिकल डील…

February 25, 2026
आमलकी एकादशी को बस एक उपाय दूर कर सकता है कई संकट, भगवान विष्णु हर लेंगे आपके सारे कष्ट…

आमलकी एकादशी को बस एक उपाय दूर कर सकता है कई संकट, भगवान विष्णु हर लेंगे आपके सारे कष्ट…

February 25, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

February 25, 2026
‘नमस्ते-शालोम’ से गूंजा देश एयरपोर्ट पर पीएम का ग्रैंड वेलकम, क्या होगी बड़ी सर्जिकल डील…

‘नमस्ते-शालोम’ से गूंजा देश एयरपोर्ट पर पीएम का ग्रैंड वेलकम, क्या होगी बड़ी सर्जिकल डील…

February 25, 2026
मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

by NBTV24
February 25, 2026
0

छत्तीसगढ़:–:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल...

Read more
‘नमस्ते-शालोम’ से गूंजा देश एयरपोर्ट पर पीएम का ग्रैंड वेलकम, क्या होगी बड़ी सर्जिकल डील…

‘नमस्ते-शालोम’ से गूंजा देश एयरपोर्ट पर पीएम का ग्रैंड वेलकम, क्या होगी बड़ी सर्जिकल डील…

February 25, 2026
आमलकी एकादशी को बस एक उपाय दूर कर सकता है कई संकट, भगवान विष्णु हर लेंगे आपके सारे कष्ट…

आमलकी एकादशी को बस एक उपाय दूर कर सकता है कई संकट, भगवान विष्णु हर लेंगे आपके सारे कष्ट…

February 25, 2026
अनिल अंबानी का घर ‘अबोड’ हुआ जब्त, ED की बड़ी कार्रवाई, अब तक 15 हजार करोड़ की संपत्ति हो चुकी है…

अनिल अंबानी का घर ‘अबोड’ हुआ जब्त, ED की बड़ी कार्रवाई, अब तक 15 हजार करोड़ की संपत्ति हो चुकी है…

February 25, 2026
दिग्विजय सिंह का साफ ऐलान भारत के किसी भी राज्य से राज्यसभा नहीं जाऊंगा…

दिग्विजय सिंह का साफ ऐलान भारत के किसी भी राज्य से राज्यसभा नहीं जाऊंगा…

February 25, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com