मध्य प्रदेश:- में इन दिनों मौसम सुहावना मौसम चल रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान करीब 26 जिलों में बारिश देखने को मिली। राजधानी भोपाल में भी बारिश हुई, लेकिन कुछ समय बाद थम गई। मौसम विज्ञान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ अवदाब अब मजबूत हो रहा है। इसका असर 25 और 26 सितंबर से राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है।
कई जिलों में भारी बारिश से अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं। वहीं अन्य इलाकों में हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इन इलाकों के नाम हैं- रतलाम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, आगर-मालवा, नीमच, उज्जैन, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, भोपाल।
जानिए 23, 24, 25 और 26 सितंबर का मौसम अनुमान
राजधानी भोपाल की बात करें तो बुधवार को यहां करीब पांच मिनट तेज बारिश देखने को मिली, इसके बाद फिर से खिली-खिली धूप निकल आई। आने वाले दिनों की बात करें तो भारी बारिश से कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विज्ञान के मुताबिक, 23 और 24 सितंबर को कुछ जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 25 और 26 सितबंर को कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
बंगाल की खाड़ी में विकसित सिस्टम बढ़ रहा आगे
उत्तर-मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश के आसार
इसलिए बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम के आगे बढ़ने के साथ मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है। इसके असर से नमी बढ़ने, बादल बनने और कुछ इलाकों में तेज बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर बारिश का दायरा और असर और बढ़ सकता है।








