• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

82 साल के खड़गे कैसे फूंकेंगे राजस्थान कांग्रेस में जान! मिशन को पूरा करने के लिए जानें पार्टी का प्लान…

NBTV24 by NBTV24
April 22, 2025
in आज
0
82 साल के खड़गे कैसे फूंकेंगे राजस्थान कांग्रेस में जान! मिशन को पूरा करने के लिए जानें पार्टी का प्लान…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस देश भर में फिर से अपनी ताकत दिखाने के लिए छटपटा रही है. गुजरात के बाद, कांग्रेस अब एक और बीजेपी शासित राज्य राजस्थान में संगठन को मजबूत पर जोर दे रही है. इस मिशन को पूरा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे खुद ही बूथ लेवल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे. इसको लेकर पहले से राज्य कांग्रेस डेटा एकत्र कर रही है.

इस तरह से देखा जाए तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है. और पार्टी के इस सत्र से पहले ही राज्य में डेटा एकत्र कर रही है. कांग्रेस गुजरात में शुरू किए काम को आग बढ़ाते हुए बीजेपी शासित राजस्थान में संगठन को मजबूत करने की कवायद में लग गई है.

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 अप्रैल को जयपुर पहुंचेंगे. खड़गे यहां पर कांग्रेस के बूथ स्तरीय एजेंटों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में अनियमितताओं पर नजर रखने की प्रेरणा देंगे. इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ समन्वय में काम करने का आग्रह करेंगे.

खड़गे के दौरे और कांग्रेसी सम्मेलन से पहले पार्टी मतदाता सूची में अनियमितताओं के बारे में छोटी-बड़ी जानकारियां इकट्ठा कर रही है. गौर करें तो कांग्रेस ने हाल ही में अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को संपन्न हुए एआईसीसी अधिवेशन से पहले राज्य में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है.

राजस्थान के प्रभारी एआईसीसी सचिव रुत्विक मकवाना ने ईटीवी भारत को बताया,

“हमने हाल ही में ब्लॉक और मंडल स्तर पर स्थानीय टीमों का गठन किया है. हमारे अध्यक्ष खड़गे 28 अप्रैल को बूथ एजेंटों से मिलेंगे. इसके बाद, हम उन्हें मतदाता सूचियों की निगरानी करने और चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ समन्वय में काम करने के लिए प्रशिक्षित करेंगे.”

खड़गे ने हाल ही में सभी राज्यों के प्रभारियों और प्रदेश इकाई प्रमुखों को मतदाता सूचियों पर नजर रखने को कहा था. कांग्रेस ने साल 2018 में चुनाव आयोग से राजस्थान में 42 लाख डुप्लीकेट प्रविष्टियों की शिकायत की थी. साथ ही ये आरोप लगाया था कि वर्ष 2013 से अब तक 70 लाख नई एंट्रीज की गई हैं.

मकवाना ने कहा,

महाराष्ट्र की तरह, हम साल 2023 के विधानसभा और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान राजस्थान में मतदाता सूचियों में हेराफेरी को लेकर चिंतित हैं. इस मुद्दे पर राज्य इकाई डेटा एकत्र कर रही है.”

हालांकि, वर्ष 2023 में राजस्थान राज्य इकाई द्वारा चुनाव आयोग से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई.

लोकसभा एमपी बृजेंद्र सिंह ओला ने ईटीवी भारत से कहा,

“बीते विधानसभा और राष्ट्रीय चुनावों में हमारे पास मतदाता सूची में हेराफेरी की रिपोर्ट थी. अब हम डेटा कलेक्ट कर रहे हैं. यही वजह है कि इस मुद्दे पर हम अपने बूथ एजेंटों को सतर्क रहने के लिए प्रशिक्षित करने जा रहे हैं.”

कांग्रेस सांसद ओला के मुताबिक, कांग्रेस राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है और आने वाले दिनों में राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी.

ओला ने कहा,

“राज्य की बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से कुछ नहीं किया. उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए. नतीजतन, लोग परेशान हैं. अब हम इस मुद्दे पर उनकी आवाज़ उठाएंगे.”

उन्होंने कहा कि वैसे तो कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अहमदाबाद के एआईसीसी अधिवेशन से ठीक पहले ही राजस्थान में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी. साथ ही ये कहा कि समय आने पर किए संगठनात्मक परिवर्तन जाएंगे.

इसी कड़ी में लोकसभा एमपी राहुल कासवान कहते हैं कि बूथ स्तर के एजेंट कांग्रेस का संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे. इसके साथ ही राज्य सरकार की पोल खोलेंगे.

कांग्रेसी नेता कासवान ने ईटीवी भारत से कहा,

सत्ता में आने के बाद से बीजपी ने लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए कुछ नहीं किया है. राज्य में शिकायत निवारण प्रणाली ठप हो गई है. हमें लोगों के मुद्दों को इस सरकार के सामने उठाने की आवश्यकता है. बूथ एजेंट कार्यक्रम एक शानदार विचार लगता है. हालत ये है कि विभाजनकारी मुद्दे आगे हैं और विकास के मुद्दे किनारे रह गए हैं.

Tags: Hindi newsIndiaShri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanha
Previous Post

अमेरिका-भारत व्यापार समझौता उड़ान भरने को तैयार, जानने के लिए पढ़िए ये खबर…

Next Post

बालको ने विश्व पृथ्वी दिवस पर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराएं इलेक्ट्रिक वाहन

Related Posts

आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
Next Post
बालको ने विश्व पृथ्वी दिवस पर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराएं इलेक्ट्रिक वाहन

बालको ने विश्व पृथ्वी दिवस पर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराएं इलेक्ट्रिक वाहन

गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में यहां रखें कूड़ेदान…

गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में यहां रखें कूड़ेदान…

May 28, 2026
बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से ये बड़ी मांग…

बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से ये बड़ी मांग…

May 28, 2026
इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने दी 25,530 करोड़ की मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार…

इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने दी 25,530 करोड़ की मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार…

May 28, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में यहां रखें कूड़ेदान…

गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में यहां रखें कूड़ेदान…

May 28, 2026
बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से ये बड़ी मांग…

बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से ये बड़ी मांग…

May 28, 2026
गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में यहां रखें कूड़ेदान…
सामान्य

गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में यहां रखें कूड़ेदान…

by NBTV24
May 28, 2026
0

नई दिल्ली:– घर की किचन को सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं माना जाता, बल्कि ये पूरे घर की ऊर्जा...

Read more
बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से ये बड़ी मांग…

बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से ये बड़ी मांग…

May 28, 2026
इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने दी 25,530 करोड़ की मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार…

इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने दी 25,530 करोड़ की मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार…

May 28, 2026
त्याग, समर्पण और इंसानियत का पर्व है बकरीद, जानिए इसका ये धार्मिक संदेश…

त्याग, समर्पण और इंसानियत का पर्व है बकरीद, जानिए इसका ये धार्मिक संदेश…

May 28, 2026
आज 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में गिरेगा पारा…

आज 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में गिरेगा पारा…

May 28, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com