• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

अमेरिका-भारत व्यापार समझौता उड़ान भरने को तैयार, जानने के लिए पढ़िए ये खबर…

NBTV24 by NBTV24
April 22, 2025
in आज
0
अमेरिका-भारत व्यापार समझौता उड़ान भरने को तैयार, जानने के लिए पढ़िए ये खबर…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली:- दुनिया भर में ग्लोबल टैरिफ वॉर के बीच भारत और अमेरिका प्रगति की राह पर हैं. दोनों ही देशों ने सोमवार को कहा कि पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत में दोनों देशों ने महत्वपूर्ण प्रगति की है.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और पीएम नरेंद्र मोदी और ने ऊर्जा, रक्षा, और सामरिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर पूरा ध्यान केंद्रित करते हुए विस्तार से चर्चा की.

गौर करें तो अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी और तीन बच्चों- बेटे इवान, विवेक और बेटी मीराबेल के साथ भारत की चार दिवसीय निजी यात्रा पर दिल्ली आए हुए हैं. वेंस की ये भारत यात्रा ऐसे दौर में हो रही है. उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका नए टैरिफ शुल्क के माध्यम से पूरी दुनिया को डिस्टर्ब कर रखा है.

व्यापार समझौते के लिए वार्ता का ‘व्हाइट हाउस’ ने किया स्वागत

दिल्ली में हुई वेंस और मोदी के व्यापार समझौते के लिए वार्ता में ‘‘महत्वपूर्ण प्रगति’’ का ‘व्हाइट हाउस’ ने स्वागत किया है. ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा कि दोनों देशों में वार्ता के लिए संदर्भ की शर्तों को अंतिम रूप देने की औपचारिक घोषणा हुई है. साथ ही इसमें आर्थिक प्राथमिकताओं के बारे में आगे की चर्चाओं के लिए एक रोडमैप भी बना है.

7, लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी ने किया भोज का आयोजन

उधर आधिकारिक वार्ता के बाद मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर वेंस और उनके परिवार के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया. मोदी के आवास पर हुए इस रात्रि भोज में कई केंद्रीय मंत्री और अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हुए.

डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने का इंतजार है पीएम को

पीएम मोदी ने वेंस को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इसकी जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि वह इस वर्ष के अंत में उनकी भारत यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी ‘‘हमारे लोगों और दुनिया के बेहतर भविष्य’’ के लिए 21वीं सदी की निर्णायक साझेदारी होगी.

टैरिफ सहित कई मुद्दों पर सहमति की प्रबल संभावना

फरवरी में वाशिंगटन डीसी में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की वार्ता के दौरान बनी सहमति के मुताबिक भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. व्यापार समझौते में बाजार पहुंच, टैरिफ सहित कई मुद्दों पर सहमति बनने की प्रबल संभावना है.

व्यापार समझौता (बीटीए) को लेकर आश्वस्त ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा कि दोनों देशों में रोजगार सृजन और नागरिक कल्याण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित रखा गया है. इसके जरिए दोनों देश संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी तरीके से द्विपक्षीय व्यापार करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे.

व्हाइट हाउस’ ने कहा,

‘‘भारत के लिए अमृत काल और ‘अमेरिका के लिए स्वर्ण युग’ के अपने-अपने दृष्टिकोण से निर्देशित, बीटीए से दोनों देशों में कामगारों, किसानों और उद्यमियों के लिए विकास के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.’’

वेंस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा,

‘‘आज शाम प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सम्मान की बात थी. वह एक महान नेता हैं. वह मेरे परिवार से बेहद स्नेह से मिले.’’

उन्होंने कहा,

‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में मैं भारत के लोगों के साथ हमारी दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने के लिए काम करने को उत्सुक हूं.’’

दोनों देशों के नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष सहित आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा की. साथ ही मोदी और वेंस ने वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. इसके अलावा दोनों राष्ट्रों के आगे बढ़ने के लिए ‘‘वार्ता और कूटनीति’’ का आह्वान किया.

गौर करें तो जे डी वेंस और नरेंद्र मोदी की पिछली मुलाकात फरवरी माह में पेरिस में ‘एआई एक्शन समिट’ के दौरान हुई थी.

बता दें कि अमेरिकी वाइस प्रेसीडेंट वेंस की पहली भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर स्थगित करने के कुछ सप्ताह बाद हो रही है. इस टैरिफ वॉर में यूएस ने भारत सहित लगभग 60 देशों के पर नए शुल्क लागू किए थे.

भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति वेंस ने द्विपक्षीय सहयोग को लेकर प्रगति की समीक्षा की. साथ ही इसका सकारात्मक मूल्यांकन भी किया.

इसमें कहा गया,

‘‘उन्होंने दोनों देशों के लोगों के कल्याण पर केंद्रित पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए वार्ता में हुई महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया.’’

वक्तव्य में कहा गया,

‘‘इसी प्रकार, उन्होंने ऊर्जा, रक्षा, सामरिक प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में जारी प्रयासों पर भी ध्यान दिया.’’

द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए वार्ता में हुई प्रगति

दोनों देशों ने पहली बार कहा है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए वार्ता में प्रगति हुई है. इस प्रगति को आगे बढ़ाकर साल के अंत तक इसे अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है.

अब बीटीए पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए भारतीय वार्ताकारों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अमेरिका रवाना होगा.

भारतीय शासन की विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी में वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी सार्थक चर्चा को याद किया. गौर करें तो पीएम मोदी की इसी विजिट में भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ सहयोग के लिए रोडमैप तैयार किया गया था. इसके साथ ही पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने विचार-विमर्श किया. इसके अलावा आगे बढ़ने के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया.

वक्तव्य में कहा गया,

‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, उनकी पत्नी और उनके बच्चों को भारत में सुखद और उपयोगी प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं.’’

बता दें कि इस साल के अंत में क्वॉड समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप के भाग लेने के लिए भारत आने की उम्मीद है.

गौर करें तो पीएम मोदी के साथ फरवरी की यात्रा में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और पीएम के प्रधान सचिव (द्वितीय) शक्तिकांत दास वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे. पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान में वार्ता में सबसे अधिक जोर द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना था. इसके साथ-साथ ऊर्जा और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने पर था।

इटली की अपनी यात्रा के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचा. बीते 12 वर्षों में भारत आने वाले वेंस पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं. इससे पहले साल 2013 में जो बाइडन ने नयी दिल्ली का दौरा किया था.

जयपुर और आगरा का दौरा करेगा वेंस परिवार

अपने इस दौरे में 22 अप्रैल को वेंस और उनका परिवार जयपुर के कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेगा. सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार 23 अप्रैल की सुबह आगरा जाएगा. उन्होंने बताया कि आगरा में वे ताजमहल और शिल्पग्राम का दौरा करेंगे. यहां जान लें कि शिल्पग्राम विभिन्न भारतीय कलाकृतियों को दर्शाने वाला एक ओपन एम्पोरियम है.

आगरा की यात्रा के बाद वेंस 23 अप्रैल को जयपुर लौटेंगे. सूत्रों की मानें तो अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार 24 अप्रैल को जयपुर से ही यूएस के लिए रवाना हो जाएगा.

Tags: Hindi newspeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….US-India trade deal is ready to take offWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्ली
Previous Post

वैश्विक टैरिफ युद्ध के बीच जेडी वेंस का भारत दौरा, भारतीय कारोबार के लिए अहम, इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

Next Post

82 साल के खड़गे कैसे फूंकेंगे राजस्थान कांग्रेस में जान! मिशन को पूरा करने के लिए जानें पार्टी का प्लान…

Related Posts

आज

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

September 2, 2026
जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…
आज

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…

July 16, 2026
राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
Next Post
82 साल के खड़गे कैसे फूंकेंगे राजस्थान कांग्रेस में जान! मिशन को पूरा करने के लिए जानें पार्टी का प्लान…

82 साल के खड़गे कैसे फूंकेंगे राजस्थान कांग्रेस में जान! मिशन को पूरा करने के लिए जानें पार्टी का प्लान…

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें सीएम देव साय…

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें सीएम देव साय…

September 29, 2026
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं संजू देवी, CM साय ने किया सम्मान; इतने लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि काह हुआ ऐलान…

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं संजू देवी, CM साय ने किया सम्मान; इतने लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि काह हुआ ऐलान…

September 29, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार मुख्यमंत्री साय

CM साय आज करेंगे कई मुख्य विभागों की समीक्षा, IGKV में यूथ कॉन्क्लेव का होगा आगाज…

September 29, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें सीएम देव साय…

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें सीएम देव साय…

September 29, 2026
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं संजू देवी, CM साय ने किया सम्मान; इतने लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि काह हुआ ऐलान…

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं संजू देवी, CM साय ने किया सम्मान; इतने लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि काह हुआ ऐलान…

September 29, 2026
युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें सीएम देव साय…
छत्तीसगढ़

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें सीएम देव साय…

by NBTV24
September 29, 2026
0

छत्तीसगढ़ :- युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के युवा केवल...

Read more
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं संजू देवी, CM साय ने किया सम्मान; इतने लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि काह हुआ ऐलान…

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं संजू देवी, CM साय ने किया सम्मान; इतने लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि काह हुआ ऐलान…

September 29, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार मुख्यमंत्री साय

CM साय आज करेंगे कई मुख्य विभागों की समीक्षा, IGKV में यूथ कॉन्क्लेव का होगा आगाज…

September 29, 2026
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे CM साय, हर परिवार को ₹10 हजार की मदद का ऐलान, भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और ये सामग्री पहुंचाने के निर्देश…

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे CM साय, हर परिवार को ₹10 हजार की मदद का ऐलान, भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और ये सामग्री पहुंचाने के निर्देश…

September 29, 2026
यहां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल…

यहां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल…

September 28, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com