• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home बिजनेस

जनजातीय उद्यमिता और निवेश संवर्धन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी ट्राइबल बिजनेस

NBTV24 by NBTV24
November 12, 2025
in बिजनेस, सामान्य
0
जनजातीय उद्यमिता और निवेश संवर्धन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी ट्राइबल बिजनेस
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में रायपुर, 12 नवम्बर 2025/ट्राइबल बिजनेस कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन नई दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में किया गया, जिसमें देशभर से आए उद्यमियों,नीति-निर्माताओं एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स ने भी हिस्सा लेकर उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारों को प्रदर्शित किया। ये स्टार्टअप्स न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रहे हैं, बल्कि जनजातीय परंपराओं और पारंपरिक ज्ञान को नई पहचान भी दे रहे हैं।केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल एवं केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल उरांव ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण। इस अवसर पर उन्होंने सभी स्टार्टअप्स के स्टॉलों का अवलोकन किया, उद्यमियों से संवाद किया तथा उनके उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। केन्द्रीय मंत्री श्री गोयल ने छत्तीसगढ़ एग्रोफैब कंपनी के प्रतिनिधि श्री करण चंद्राकर से विशेष चर्चा करते हुए उनके नवाचारों की सराहना की। दोनों मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स द्वारा प्रदर्शित उत्पादों को जनजातीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला उत्कृष्ट उदाहरण बताया।कार्यक्रम में निवेश आयुक्त, छत्तीसगढ़ श्रीमती ऋतु सेन ने राज्य में उद्यमिता और निवेश को प्रोत्साहित करने वाली विभिन्न पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमों एवं स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन, वित्तीय सहायता, परामर्श तथा विपणन सहयोग जैसी सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उद्यमिता से जोड़कर जनजातीय समुदायों के लिए सतत आजीविका के अवसर सृजित करना। उन्होंने कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले उद्यमियों को उनके उत्पादों के विस्तार एवं बाज़ार पहुँच बढ़ाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। छत्तीसगढ़ के अनेक स्टार्टअप्स – सिद्धार्थ एग्रोमार्केटिंग प्रा. लि., अंकुरण सीड्स, कोशल, शांति आनंद वेलनेस, बस्तर से बाज़ार तक, कोईतूर फिश कंपनी, कोया बाज़ार, एग्रोफैब तथा हेमल फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. ने प्रदर्शनी में भाग लेकर अपने उत्पादों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया। इन स्टार्टअप्स ने कृषि विपणन, बीज उत्पादन, जनजातीय हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग, वेलनेस उत्पादों तथा वनोपज आधारित व्यापार से जुड़ी अभिनव पहलें प्रस्तुत कीं।यह सम्मेलन जनजातीय उद्यमियों, निवेशकों और नीति-निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करता है, जिससे छत्तीसगढ़ की छवि समावेशी एवं समुदाय-केन्द्रित उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले अग्रणी राज्य के रूप में और अधिक सुदृढ़ हुई है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उद्योग संचालनालय के संयुक्त संचालक श्री संजय गजघाटे तथा निवेश आयुक्त कार्यालय की महाप्रबंधक सुश्री अंजली पटेल भी उपस्थित थीं।

Tags: Hindi newspeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

इन्वेस्टर कनेक्ट: गुजरात में छत्तीसगढ़ के लिए निवेश के नए द्वार खुलने जा रहे

Next Post

किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

Related Posts

लहसुन-प्याज पर रिसर्च वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, CJI बोले– आधी रात को …
सामान्य

लहसुन-प्याज पर रिसर्च वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, CJI बोले– आधी रात को …

March 10, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका पर सरकार का बड़ा बयान, कहा…
सामान्य

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका पर सरकार का बड़ा बयान, कहा…

March 10, 2026
सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब इतने लाख तक इलाज होगा मुफ्त…
सामान्य

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब इतने लाख तक इलाज होगा मुफ्त…

March 10, 2026
आज मंगलवार का राशिफल 12 राशियों का हाल, इन पर रहेगी हनुमान जी की कृपा…
सामान्य

आज मंगलवार का राशिफल 12 राशियों का हाल, इन पर रहेगी हनुमान जी की कृपा…

March 10, 2026
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी साड़ी-यूनिफॉर्म, बीमा-आयुष्मान कार्ड का भी मिलेगा लाभ…
सामान्य

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी साड़ी-यूनिफॉर्म, बीमा-आयुष्मान कार्ड का भी मिलेगा लाभ…

March 9, 2026
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…
सामान्य

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…

March 9, 2026
Next Post
किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

लहसुन-प्याज पर रिसर्च वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, CJI बोले– आधी रात को …

लहसुन-प्याज पर रिसर्च वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, CJI बोले– आधी रात को …

March 10, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका पर सरकार का बड़ा बयान, कहा…

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका पर सरकार का बड़ा बयान, कहा…

March 10, 2026
सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब इतने लाख तक इलाज होगा मुफ्त…

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब इतने लाख तक इलाज होगा मुफ्त…

March 10, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

लहसुन-प्याज पर रिसर्च वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, CJI बोले– आधी रात को …

लहसुन-प्याज पर रिसर्च वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, CJI बोले– आधी रात को …

March 10, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका पर सरकार का बड़ा बयान, कहा…

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका पर सरकार का बड़ा बयान, कहा…

March 10, 2026
लहसुन-प्याज पर रिसर्च वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, CJI बोले– आधी रात को …
सामान्य

लहसुन-प्याज पर रिसर्च वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, CJI बोले– आधी रात को …

by NBTV24
March 10, 2026
0

नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लहसुन और प्याज को लेकर दायर एक अजीब जनहित याचिका (PIL) पर कड़ी...

Read more
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका पर सरकार का बड़ा बयान, कहा…

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका पर सरकार का बड़ा बयान, कहा…

March 10, 2026
सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब इतने लाख तक इलाज होगा मुफ्त…

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब इतने लाख तक इलाज होगा मुफ्त…

March 10, 2026
मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित

मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित

March 10, 2026
आज मंगलवार का राशिफल 12 राशियों का हाल, इन पर रहेगी हनुमान जी की कृपा…

आज मंगलवार का राशिफल 12 राशियों का हाल, इन पर रहेगी हनुमान जी की कृपा…

March 10, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com