• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

धन्य है आपकी प्रखर बुद्धि’, ‘वीबी-जी राम जी’ का नाम भूले राहुल गांधी तो शिवराज सिंह चौहान ने कसा ये तंज…

NBTV24 by NBTV24
January 24, 2026
in राजनीति
0
धन्य है आपकी प्रखर बुद्धि’, ‘वीबी-जी राम जी’ का नाम भूले राहुल गांधी तो शिवराज सिंह चौहान ने कसा ये तंज…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– संसद में महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान राहुल गांधी की अनुपस्थिति और अब नई योजना का नाम भूल जाने को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के ज्ञान पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘एक दिन का मजदूर’ करार दिया और उनके नेतृत्व पर जमकर कटाक्ष किया है।

देश की राजनीति में इन दिनों शब्दों और नामों की जंग छिड़ी हुई है। ताजा विवाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘वीबी जी राम जी’ योजना का सही नाम न ले पाने के कारण शुरू हुआ है। दरअसल, मनरेगा के स्थान पर लाए गए नए कानून को लेकर राहुल गांधी एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे योजना का नाम याद करने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए।

वीबी-जी राम जी’ का नाम भूले राहुल गांधी
उन्होंने सोचते हुए जनता से पूछा, “क्या उसका नाम ‘वीबी ग्राम जी’ है?” राहुल की इस चूक ने भारतीय जनता पार्टी को हमला करने का एक बड़ा मौका दे दिया है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच अब इस मुद्दे पर तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा संभाला है।
जब संसद में चल रही थी बहस, तब विदेश में थे राहुल’: शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राहुल गांधी के कार्यक्रम की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए उनकी गंभीरता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि जब संसद के दोनों सदनों में ‘वीबी-जी राम जी’ विधेयक पर देर रात तक गंभीर बहस हो रही थी और पूरा देश इसे देख रहा था, तब विपक्ष के नेता राहुल गांधी विदेश भ्रमण में व्यस्त थे।

शिवराज सिंह चौहान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो नेता सदन में बहस के समय उपस्थित नहीं थे, वे अब बाहर इस अधिनियम पर ‘संग्राम’ करने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि नेता प्रतिपक्ष को अभी तक उस विधेयक का नाम तक ज्ञात नहीं है, जिस पर वे राजनीति कर रहे हैं।

‘गमछा कोई और पहना रहा था, कुदाल पकड़ना खड़गे सिखा रहे थे’
शिवराज सिंह चौहान यहीं नहीं रुके, उन्होंने राहुल गांधी के हालिया ‘मजदूर अवतार’ पर भी जमकर मजे लिए। राहुल गांधी के मजदूर बनने वाले वीडियो पर तंज कसते हुए चौहान ने कहा, “सुना है, कल एक दिन के मजदूर भी बने थे राहुल जी। लेकिन वहां भी उन्हें गमछा कोई और पहना रहा था।”

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को कुदाल कैसे उठानी है, यह भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को समझाना पड़ रहा था। चौहान के अनुसार, यह दृश्य राहुल गांधी की जमीनी हकीकत से दूरी को दर्शाता है।

कांग्रेस के ‘परम कल्याण’ पर प्रखर बुद्धि का प्रहार
अपने बयान के अंत में शिवराज सिंह चौहान ने बेहद तीखे लहजे में राहुल गांधी की बुद्धिमत्ता पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा, “धन्य हैं आप राहुल जी, और धन्य है आपकी प्रखर बुद्धि! आपके इसी अद्भुत ज्ञान के सहारे कांग्रेस का परम कल्याण सुनिश्चित है।”

यह बयान सीधे तौर पर राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता और उनकी राजनीतिक समझ पर हमला है। बीजेपी का मानना है कि राहुल गांधी की ऐसी छोटी-बड़ी गलतियां और महत्वपूर्ण विधायी कार्यों से उनकी दूरी ही कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार है। फिलहाल, इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों दलों के समर्थकों के बीच बहस तेज हो गई है।

Tags: 'Blessed is your sharp intellectHindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

शनि देव को प्रसन्न करने के ये चमत्कारी उपाय, दूर होंगे कष्ट और बदलेगी आपकी किस्मत…

Next Post

आज का राशिफल इन 5 राशियों को मिलेगा छप्पर फाड़ धन, जानें किन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा…

Related Posts

ममता का नाम लिए बिना मोदी करेंगे ‘खेला’ 2021 की गलती नहीं दोहराएगी BJP, बदला पूरा गेमप्लान…
राजनीति

ममता का नाम लिए बिना मोदी करेंगे ‘खेला’ 2021 की गलती नहीं दोहराएगी BJP, बदला पूरा गेमप्लान…

March 15, 2026
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग यहां देखें पूरा शेड्यूलइन…
राजनीति

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग यहां देखें पूरा शेड्यूलइन…

March 15, 2026
अब चुनाव में बाजी मारेगी भाजपा ममता को मात देने का ये ‘मास्टरप्लान’ तैयार, केरलम में भी काम करेगी यही रणनीति…
राजनीति

अब चुनाव में बाजी मारेगी भाजपा ममता को मात देने का ये ‘मास्टरप्लान’ तैयार, केरलम में भी काम करेगी यही रणनीति…

March 14, 2026
भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
राजनीति

भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…

March 13, 2026
PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…
राजनीति

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

March 12, 2026
विधानसभा में अफीम की खेती पर हंगामा, चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन…
राजनीति

विधानसभा में अफीम की खेती पर हंगामा, चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन…

March 9, 2026
Next Post
आज का राशिफल इन 5 राशियों को मिलेगा छप्पर फाड़ धन, जानें किन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा…

आज का राशिफल इन 5 राशियों को मिलेगा छप्पर फाड़ धन, जानें किन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा…

आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

March 15, 2026
अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

March 15, 2026
8वें वेतन आयोग में इतने परसेंट बढ़ेगी सैलरी जनवरी से ही एरियर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर…

8वें वेतन आयोग में इतने परसेंट बढ़ेगी सैलरी जनवरी से ही एरियर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर…

March 15, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

March 15, 2026
अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

March 15, 2026
आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…
सामान्य

आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

by NBTV24
March 15, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में एक हायर सेकेंडरी स्कूल से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। यहां...

Read more
अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

March 15, 2026
8वें वेतन आयोग में इतने परसेंट बढ़ेगी सैलरी जनवरी से ही एरियर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर…

8वें वेतन आयोग में इतने परसेंट बढ़ेगी सैलरी जनवरी से ही एरियर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर…

March 15, 2026
चैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, आपके मन की सभी मुरादें होंगी पूरी…

चैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, आपके मन की सभी मुरादें होंगी पूरी…

March 15, 2026
चुनाव से पहले सीएम ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब पेंशनरों को मिलेगा बकाया महंगाई भत्ता…

चुनाव से पहले सीएम ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब पेंशनरों को मिलेगा बकाया महंगाई भत्ता…

March 15, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com