नई दिल्ली:– अपनी बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए अगर आपने भी सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मौजूदा वित्तीय वर्ष (2025-26) समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। यदि आपने 31 मार्च 2026 तक अपने खाते में न्यूनतम निर्धारित राशि जमा नहीं की, तो आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है और खाता इनएक्टिव हो सकता है।
क्यों जरूरी है 31 मार्च की डेडलाइन?
खाते को सक्रिय रखने के लिए हर साल कम से कम 250 रुपये जमा करना आवश्यक है। एक वित्तीय वर्ष में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं, जिस पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट भी मिलती है। वर्तमान में सरकार इस स्कीम पर 8.2% की आकर्षक वार्षिक ब्याज दर दे रही है।
लापरवाही पर लगेगा जुर्माना
अगर आप 31 मार्च तक न्यूनतम 250 रुपये जमा नहीं करते हैं, तो आपका खाता ‘डिफ़ॉल्ट’ श्रेणी में डाल दिया जाएगा। इसे दोबारा शुरू करने के लिए आपको इन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
प्रति वर्ष के हिसाब से 50 रुपये की पेनाल्टी (जुर्माना) भरनी होगी।
जितने साल पैसे जमा नहीं किए, उतनी बार की न्यूनतम राशि (250 रुपये) भी साथ में जमा करनी होगी।
बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर दोबारा केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है।









