केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों के दैनिक आवंटन को दोगुना करने का फैसला लिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मांग के आधार पर हर राज्य में इन छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी,
ताकि प्रवासी मजदूरों को गैस की कमी का सामना न करना पड़े। यह अतिरिक्त सिलेंडर राज्य सरकारों और उनके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से वितरित किए जाएंगे, जिसमें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भी सहयोग करेंगी। सरकार के इस फैसले को मजदूर वर्ग के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी।









