छत्तीसगढ़ :–‘ जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अभी इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूरा मामला नारायणपुर क्षेत्र का है।
वहीं इस दर्दनाक हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खौफनाक मंजर दिख रहा है, पहाड़ से आग की लपटें उठ रही है।













