• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…

NBTV24 by NBTV24
August 10, 2026
in छत्तीसगढ़
0
मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– हाथों में लहराता तिरंगा, भारत माता के जयघोष, देशभक्ति के गीत और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हजारों नागरिकों का उत्साह – राजधानी रायपुर आज पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिक राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वयं हाथ में तिरंगा थामकर जनसैलाब के साथ कदम से कदम मिलाया। यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, पूर्व सैनिकों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा हाथों में थामा गया लगभग एक किलोमीटर लंबा तिरंगा पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।
तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से लेकर समापन तक राजधानी में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत वातावरण दिखाई दिया। हजारों हाथों में एक साथ लहराते राष्ट्रीय ध्वज और भारत माता के जयघोष ने पूरे यात्रा मार्ग को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय भी नागरिकों के बीच तिरंगा लेकर आगे बढ़े। इस दौरान नागरिकों में मुख्यमंत्री के साथ चलने और राष्ट्रध्वज के सम्मान में आयोजित इस यात्रा का हिस्सा बनने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और असंख्य बलिदानों का प्रतीक है। तिरंगे में देश के 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधने की अद्भुत शक्ति है। अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों, परंपराओं और क्षेत्रों की विविधता के बावजूद तिरंगा हम सभी को भारतीय होने के एक साझा गौरव से जोड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तिरंगा लहराता है तो प्रत्येक भारतीय के मन में स्वाभाविक रूप से राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान का भाव जागृत होता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और एक सशक्त राष्ट्र के रूप में भारत की यात्रा का साक्षी है। तिरंगा हमें अपने अधिकारों के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज एक व्यापक जनअभियान का स्वरूप ले चुका है। इस अभियान ने तिरंगे को घर-घर तक पहुंचाने के साथ राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में पूरे सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराने तथा तिरंगा यात्राओं से जुड़कर राष्ट्रीय एकता के इस उत्सव को और भव्य बनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में गर्व और सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं, वह स्वतंत्रता हमें सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई है। इसके पीछे लाखों देशवासियों का संघर्ष, त्याग, तपस्या और बलिदान जुड़ा हुआ है। देश के असंख्य वीर सपूतों ने मातृभूमि को पराधीनता की बेडि़यों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में देश के हर क्षेत्र और समाज के लोगों ने अपना योगदान दिया। किसी ने अपना जीवन समर्पित किया, किसी ने अपना घर-परिवार छोड़ा और अनेक वीरों ने मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। इन बलिदानों के कारण ही आज हम स्वतंत्रता और लोकतंत्र के गौरव का अनुभव कर पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की नई पीढ़ी स्वतंत्र भारत में जन्मी और आगे बढ़ रही है। इसलिए उसे यह जानना आवश्यक है कि आजादी कितनी अनमोल है और इसके लिए हमारे पूर्वजों ने कितना बड़ा संघर्ष किया। स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवगाथाओं से परिचित होकर ही नई पीढ़ी स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्य को समझ सकेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें उन सभी ज्ञात-अज्ञात सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। स्वतंत्रता की इस गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इससे युवाओं के भीतर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, समर्पण, सेवा और ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव और अधिक मजबूत होगा।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान…

Related Posts

15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, CM विष्णु साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, सभी स्कूलों, विभागों और कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी…
छत्तीसगढ़

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का नया अध्याय…

स्टेट पॉवर कंपनीज के 12 संगठनों ने CM विष्णुदेव साय से की मुलाकात, 10 हजार कर्मचारियों के लिए OPS बहाली की मांग; 1235 पदों की भर्ती पर जताया आभार…

August 9, 2026
आधुनिक पहचान पर गर्व , शिक्षा से शक्ति और संस्कृति से समृद्धि आदिवासी दिवस पर बदलाव का  ये संकल्प…

700 तबादलों पर उठे सवाल पहले रिक्त पद तो गिन लेते साहब युक्तियुक्तकरण के बाद अब बीच सत्र में प्रशासनिक तबादलों की मार, नवीन शिक्षक संघ ने पूछाबच्चों की पढ़ाई का क्या होगा…
छत्तीसगढ़

700 तबादलों पर उठे सवाल पहले रिक्त पद तो गिन लेते साहब युक्तियुक्तकरण के बाद अब बीच सत्र में प्रशासनिक तबादलों की मार, नवीन शिक्षक संघ ने पूछाबच्चों की पढ़ाई का क्या होगा…

August 9, 2026
Next Post
हर घर तिरंगा अभियान जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान…

हर घर तिरंगा अभियान जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान…

सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…

सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…

August 10, 2026
15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, CM विष्णु साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, सभी स्कूलों, विभागों और कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी…

15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, CM विष्णु साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, सभी स्कूलों, विभागों और कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी…

August 10, 2026
मानसून में मेकअप के बिगड़ने की टेंशन खत्म बारिश और उमस में भी मेकअप को रखें लंबे समय तक फ्रेश…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…

सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…

August 10, 2026
15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, CM विष्णु साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, सभी स्कूलों, विभागों और कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी…

15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, CM विष्णु साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, सभी स्कूलों, विभागों और कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी…

August 10, 2026
सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…
सामान्य

by NBTV24
August 10, 2026
0

नई दिल्ली:– मंगलवार, 11 अगस्त को पूरे देश भर में सावन मास की शिवरात्रि का पर्व मनाई जाएगी। भगवान शिव...

Read more
15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, CM विष्णु साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, सभी स्कूलों, विभागों और कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी…

15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, CM विष्णु साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, सभी स्कूलों, विभागों और कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी…

August 10, 2026
मानसून में मेकअप के बिगड़ने की टेंशन खत्म बारिश और उमस में भी मेकअप को रखें लंबे समय तक फ्रेश…

मानसून में मेकअप के बिगड़ने की टेंशन खत्म बारिश और उमस में भी मेकअप को रखें लंबे समय तक फ्रेश…

August 10, 2026
हर घर तिरंगा अभियान जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान…

हर घर तिरंगा अभियान जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान…

August 10, 2026
मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…

मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…

August 10, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com