• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

मात्र 5 से 7 हजार में कर सकते हैं , इन खूबसूरत जगहों की सैर

NBTV24 by NBTV24
October 5, 2023
in आज, मध्यप्रदेश, मनोरंजन, सामान्य
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश: घूमने के शौकीन को तो बस इंतजार रहता है लॉन्ग वीकेंड का और ऐसी जगहों का जो कम से कम बजट में एक्सप्लोर की जा सकें। हालांकि बढ़ती मंहगाई में बजट ट्रिप के बारे में बात करना अजीब हो सकता है, लेकिन नामुमकिन नहीं। जी हां, आज भी ऐसी कई सारी जगहें हैं जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए जेब में 5 से 7 हजार रूपए काफी हैं। ऐसी ही एक जगह है मध्य प्रदेश। आइए जानते हैं यहां की किन जगहों की सैर आप इतने बजट में कर सकते हैं।

खजुराहो

खजुराहो मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में स्थित है, जो अपने प्राचीन मंदिरों के लिए भारत ही नहीं बल्कि देश-विदेश में मशहूर है। खजुराहो में आप पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी समूह मंदिरों को एक साथ देख सकते हैं। यहां एक ऐसा तालाब है जहां से डूबते सूरज का शानदार नजारा देखने को मिलता है। मंदिरों के अलावा यहां आकर आप रनेह वॉटफॉल, ग्रैंड कैन्योन और केन घड़ियाल सैंक्चुअरी जैसी कई शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। बहुत ही कम बजट में आप इस जगह की सैर कर सकते हैं।

ओरछा

ओरछा मध्य प्रदेश की काफी शांत और खूबसूरत जगह है। वैसे तो ये बहुत ही छोटी सी जगह है लेकिन पर्यटकों के बीच काफी पॉपुलर है। एक से दो दिन काफी हैं इस जगह को घूमने के लिए। ओरछा को रामराजा सरकार की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। ओरछा आएं तो यहां राजा महल, जहांगीर महल, शीश महल, चतुर्भुज मंदिर, रामराजा मंदिर, लक्ष्मी पैलेस और बेतवा नदी के किनारे बने कंचना घाट को देखना मिस न करें।

मांडू

मांडू, इंदौर शहर से महज 90 किमी की दूरी पर बसी एक शानदार जगह है। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं तो आपके लिए यहां कई ऐतिहासिक स्मारक मौजूद हैं। जिनके पीछे की कहानी भी काफी रोमांचक है। इस जगह की सैर के लिए जेब में महज दो से पांच हजार काफी हैं। मांडू में आप हिंडोला महल, जहाज महल, होशांग शाह का मकबरा, जामा मस्जिद, बाज बहादुर का पैलेस, चंपा बावली और अशरफी महल जैसे कई ऑप्शन है ट्रिप को यादगार बनाने के लिए।

चंदेरी

चंदेरी नाम सुनते ही अगर आपको चंदेरी साड़ियों की याद आती है, तो बता दें कि चंदेरी साड़ियां मध्य प्रदेश के चंदेरी नामक जगह की खासियत हैं। लेकिन ये जगह महज साड़ी के लिए ही नहीं मशहूर, बल्कि यहां और भी बहुत कुछ है देखने लायक। चंदेरी को बावड़ियों का शहर भी कहा जाता है। चंदेरी में आप किला, बादल महल, जामा मस्जिद, कटी घाटी, रामनगर महल, कौशक महल, राजा रानी महल और चंदेरी संग्रहालय को देख सकते हैं।

Tags: Hindi newsToday latest newsToday newsमध्य प्रदेश
Previous Post

कुछ देर में कांग्रेस प्रवेश करने जा रही है गीतांजलि पटेल दिया बड़ा तोहफा…

Next Post

मिडिया संवाद सह एप को करेंगे लांच,केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह और यह मंत्री भी होंगे शामिल…

Next Post

मिडिया संवाद सह एप को करेंगे लांच,केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह और यह मंत्री भी होंगे शामिल…

Recent News

CG: डांसर मास्टर साहब सस्पेंड, शराब के नशे में चूर होकर क्लास में थिरकने का आरोप

CG: डांसर मास्टर साहब सस्पेंड, शराब के नशे में चूर होकर क्लास में थिरकने का आरोप

July 4, 2025
कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गुटखा और तंबाकू, ऐसे अपराधीयों पर कसा शिकांजा

कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गुटखा और तंबाकू, ऐसे अपराधीयों पर कसा शिकांजा

July 4, 2025
CG: बारिश से गांवों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क, जान जोखिम में डाल लोग पार कर रहे पुल

CG: बारिश से गांवों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क, जान जोखिम में डाल लोग पार कर रहे पुल

July 4, 2025
बस्तर और सरगुजा में डिजिटल पहुंच, 5000 से ज्यादा मोबाइल टावर लगाएगी छत्तीसगढ़ सरकार

बस्तर और सरगुजा में डिजिटल पहुंच, 5000 से ज्यादा मोबाइल टावर लगाएगी छत्तीसगढ़ सरकार

July 4, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

CG: डांसर मास्टर साहब सस्पेंड, शराब के नशे में चूर होकर क्लास में थिरकने का आरोप

CG: डांसर मास्टर साहब सस्पेंड, शराब के नशे में चूर होकर क्लास में थिरकने का आरोप

July 4, 2025
कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गुटखा और तंबाकू, ऐसे अपराधीयों पर कसा शिकांजा

कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गुटखा और तंबाकू, ऐसे अपराधीयों पर कसा शिकांजा

July 4, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com