सुकमा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान का पहला चरण 7 नवंबर को होना है। चुनाव का लगातार बहिष्कार कर रहे नक्सली लगातार कायराना करतूत को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आईईडी प्लांट करते वक्त आईईडी ब्लास्ट होने से एक नक्सली की मौत की सूचना मिली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के मुकरम और मर्कागुड़ा के बीच नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट किया जा रहा था. इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से नक्सली की मौत हो गई. हालांकि इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।











