रायपुर:- हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार में से एक दिवाली का त्योहार है। वैसे तो दिवाली मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके उनकी कृपा प्राप्त करने का त्योहार है। दिवाली पर मां लक्ष्मी का स्वागत विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ किया जाता है। पूजन करके मां लक्ष्मी का आह्वान किया जाता है। वास्तु शास्त्र में की ऐसे कीड़ों, कंतकों का जिक्र है, जिनका दिखना शुभ माना जाता है।सामान्य दिनों में इनका दिखना बेशक आम बात हो, लेकिन दिवाली के दिन इनका दिखने का मतलब है कि आपका भाग्य उदय होने वाला है। जीवन में तरक्की का द्वार खुलने वाला है। इसमें चूहे, छिपकली, छछूंदर, काली चींटी और बिल्ली आदि भी शामिल हैं। कहते हैं कि घर में दीपावली के दिन इनको देखने से साफ जाहिर है कि लक्ष्मी का घर में आगमन हो चुका है।
धार्मिक मान्यतानुसार, दिवाली के दिन यदि इन चीजों के दर्शन हो जाए तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा गया है कि इनके दिखने से घर-परिवार की सुख-समृद्धि बनी रहती है और साल भर पैसों की तंगी नहीं रहती। यह भी कहा जाता है कि इनका दिखना मां लक्ष्मी के घर आगमन का सूचक होता है। आइए ज्योतिषाचार्य मिश्र से जानते हैं कि दिवाली के दिन घर में चूहे, छिपकली, काली चींटी, बिल्ली और छछूंदर आने के क्या संकेत हैं।
वैसे तो हिंदू धर्म में बिल्ली का दिखना बहुत शुभ नहीं समझा जाता है। मगर दीपावली के दिन बिल्ली का दिखना अच्छा माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी के आगमन के संकेत के तौर पर देखा जाता है। घर में बिल्ली का आना धन लाभ का भी संकेत बताया गया है। इसलिए दिवाली पर बिल्ली का दिखाई देना लक्ष्मी जी के आने का संकेत माना गया है। दिवाली की रात बिल्ली का दिखाई देना लक्ष्मी आगमन और आने वाले दिनों में धन प्राप्ति का योग बनाता है। इसके साथ ही दिवाली पर उल्लू और छछूंदर का भी दिखाई देना एक शुभ संकेत बताया गया है।











