रायपुर:- छत्तीसगढ़ में महादेव बेटिंग ऐप्प पर सियासत तेज हो चुकी है, इसी मामले में रायपुर पुलिस ने 36 एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने रायपुर के अलावा कटनी, अनूपपुर, विशाखापटनम, उड़ीसा, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र इत्यादि प्रदेशों/शहरों में भी रेड कार्यवाही करते हुए वहाँ के पैनल ऑपरेटर्स को भी पकड़ा है। वहीं अब तक 235 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है।











