• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

अलका याग्निक ने खोई सुनने की क्षमता, जानें अचानक बहरे होने का कारण, लक्षण और बचाव

NBTV24 by NBTV24
June 19, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
दुर्लभ शारीरिक समस्या से जूझ रही हैं अलका याग्निक, सुनने की क्षमता पर पड़ रहा असर
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : क्या कभी आपके कानों में पड़ने वाली आवाज धीमी हो जाती है? कोई ध्वनि हल्की सुनाई देती है या कानों में अचानक झनझनाहट महसूस होती है? या फिर एक अथवा दोनों कानों से अचानक कम सुनाई देने की शिकायत होती है। अगर ऐसी समस्या आपको या किसी जानने वाले को है तो सतर्क हो जाएं। ये खबर आपके ही काम की है।

बॉलीवुड गायिका अलका याग्निक ने अपने सुनने की क्षमता खो दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कान से संबंधित एक दुर्लभ बीमारी हो गई है। अपनी सुरीली आवाज से लोगों के कानों में मधुर ध्वनि पहुंचाने वाली अल्का याग्निक को सुनाई न देने की शिकायत अचानक हुई, जब वह एक फ्लाइट से यात्रा के बाद उतरीं तो उन्हें महसूस हुआ कि कुछ सुनाई नहीं दे रहा। उनके डॉक्टरों ने अल्का को दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बताया। आइए जानते हैं अल्का याग्निक की बीमारी के बारे में, जिसने उनके सुनने की क्षमता को छीन लिया।

अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, ‘मेरे सभी प्रशंसकों, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों के लिए….। कुछ सप्ताह पहले मैं एक फ्लाइट से उतरी तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा है। कई सप्ताह बाद थोड़ी हिम्मत जुटाकर अब मैं दोस्तों और शुभचिंतकों को इस बारे में बता रही हूं, जो मुझसे लगातार पूछ रहे हैं कि मैं कहां गायब हूं। जांच में मेरे डाॅक्टर्स को दुर्लभ बीमारी सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस का पता चला है, जो मुझे एक वायरल अटैक के कारण हुआ है। अचानक हुई इस घटना ने मुझे आश्चर्य में डाल दिया।’

अलका याग्निक ने अपनी पोस्ट में इस बीमारी से बचाव के लिए सलाह देते हुए लिखा, तेज आवाज में संगीत न सुनें और हेडफोन का कम इस्तेमाल करें।

सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस क्या है

सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस कान से संबंधित बीमारी है, जो कान के अंदरूनी हिस्सा या सुनाई देने वाली नस में समस्या के कारण होती है। पुणे के एक अस्पताल में डॉक्टर जाकिर एम खान बताते हैं, ‘कान से दिमाग तक संदेश पहुंचाने वाली नसों में क्षति की वजह से धीरे-धीरे या अचानक से सुनने की क्षमता खो सकती है। इस समस्या को ”सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस” भी कहते हैं।’ यह हियरिंग लॉस अक्सर स्थायी होता है और इसे चिकित्सा या सर्जरी से ठीक नहीं किया जा सकता। हालांकि सही चिकित्सा और सुनाई देने वाले उपकरणों से नियंत्रित किया जा सकता है।

सेंसरी नर्व हियरिंग लाॅस के लक्षण
आवाज धुंधली और स्पष्ट न सुनाई देना
उच्च आवृत्ति की आवाजें, जैसे बच्चों की आवाज, पक्षियों की चहचहाहट, या दरवाजे की घंटी सुनने में कठिनाई होती है।
वार्तालाप में समस्या आती है, विशेष रूप से शोरगुल वाले स्थानों में बातचीत को समझने में कठिनाई होती है।
कान बजने या कान में घंटी बजने जैसा महसूस होता है।

बीमारी के कारक
उम्र बढ़ने के साथ कान की नसें कमजोर हो जाती हैं।
लगातार तेज आवाज़ों में रहने से कान के अंदर के सेंसरी सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है।
कुछ लोगों में यह समस्या वंशानुगत होती है।
संक्रमण जैसे मैनिंजाइटिस, मंप्स, और अन्य वायरल संक्रमण से कान की यह बीमारी हो सकती है।
सिर पर चोट लगने से कान के अंदर के हिस्से को नुकसान हो सकता है।

बचाव के तरीके

तेज आवाज वाले स्थानों, लाउड म्यूजिक और लंबे समय तक ईयरफोन के इस्तेमाल से बचें।
कानों की नियमित सफाई और संक्रमण से बचाव के उपाय करें।
हेडफोन या इयरफोन का उपयोग करते समय आवाज का स्तर कम रखें और लंबे समय तक उपयोग से बचें।
बुजुर्गों को नियमित रूप से कान की जांच करानी चाहिए।
डॉक्टर जाकिर एम खान कहते हैं कि यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ हो सकती है, अचानक हो सकती है या फिर जन्म से ही शिशु में मौजूद हो सकती है। जिस तरह से अब लोग शोरगुल और लाउड म्यूजिक की तरफ बढ़ रहे हैं, कान की नसे क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। इससे बचने के लिए समय-समय पर कान की जांच करवाते रहना चाहिए। साथ ही अचानक सेंसरी हियरिंग लॉस की शिकायत न हो इससे बचने का प्रयास करते हुए बहुत तेज आवाज या संगीत सुनने से बचना चाहिए।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsअलका याग्निक ने खोई सुनने की क्षमताजानें अचानक बहरे होने का कारणनई दिल्ली
Previous Post

पीएम विश्वकर्मा योजना का लेना चाहते हैं लाभ, तो पहले जान लें आप पात्र हैं भी या नहीं

Next Post

कैफे जैसी ब्लू लगून ड्रिंक बनाएं घर पर, पीकर गर्मी से मिलेगी राहत

Related Posts

आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…
सामान्य

आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…

April 14, 2026
उद्योगों में कोरोना जैसे हालात 28,000 फैक्ट्रियां प्रभावित, लाखों मजदूरों के रोजगार पर मंडराया संकट…
सामान्य

उद्योगों में कोरोना जैसे हालात 28,000 फैक्ट्रियां प्रभावित, लाखों मजदूरों के रोजगार पर मंडराया संकट…

April 14, 2026
रायपुर में बड़ी ठगी भंडाफोड़, मुंबई का युवक बना शिकार; नोट के सीरियल नंबर से जीता भरोसा, फिर इतने लाख लेकर फरार…
सामान्य

रायपुर में बड़ी ठगी भंडाफोड़, मुंबई का युवक बना शिकार; नोट के सीरियल नंबर से जीता भरोसा, फिर इतने लाख लेकर फरार…

April 14, 2026
आशा भोसले की याद में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, परिवार का बड़ा ऐलान…
मनोरंजन

आशा भोसले की याद में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, परिवार का बड़ा ऐलान…

April 14, 2026
आपके किचन में छुपा है बरकत का राज़, छोटी सी गलती से कंगाली का खतरा…
लाइफस्टाइल

आपके किचन में छुपा है बरकत का राज़, छोटी सी गलती से कंगाली का खतरा…

April 13, 2026
संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…
सामान्य

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

April 13, 2026
Next Post
कैफे जैसी ब्लू लगून ड्रिंक बनाएं घर पर, पीकर गर्मी से मिलेगी राहत

कैफे जैसी ब्लू लगून ड्रिंक बनाएं घर पर, पीकर गर्मी से मिलेगी राहत

पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…

पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…

April 14, 2026
सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

April 14, 2026
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

April 14, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…

पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…

April 14, 2026
सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

April 14, 2026
पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…
छत्तीसगढ़

पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…

by NBTV24
April 14, 2026
0

छत्तीसगढ़:– सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो...

Read more
सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

April 14, 2026
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

April 14, 2026
आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…

आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…

April 14, 2026
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीएम साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प…

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीएम साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प…

April 14, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com