भोपाल:- आजकल खाना पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है. बहुत से लोग इसे सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं. हालांकि, इससे क्या नुकसान हो सकते हैं, इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों के पास है. अगर आप भी एल्युमिनियम फॉयल में खाना रैप करते हैं तो जान लें ऐसा करना चाहिए कि नहीं, आखिर इससे क्या नुकसान हो सकते हैं।
एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखने के नुकसान
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक है. जब हम एम्युमिनियम फॉयल को खाना गर्म रखने के लिए उपयोग करते हैं तो इसके लिए गर्म खाना फोल्ड कर देते हैं. जब गर्म खाना एल्युमिनियम फॉयल की संपर्क में आता है तो एल्युमिनियम के तत्व खाने में आ जाते हैं. लंबे समय तक इस तरह का खाना खाने से भूलने की बीमारी हो सकती है।









