• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

सावधान AI तकनीक से ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला रागी ने मां-बेटी की फर्जी तस्वीरें बनाकर वसूले लाखों…

NBTV24 by NBTV24
April 8, 2026
in सामान्य
0
सावधान AI तकनीक से ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला रागी ने मां-बेटी की फर्जी तस्वीरें बनाकर वसूले लाखों…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ :–‘ बिलासपुर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक रागी ने पहले धार्मिक गतिविधियों के जरिए एक परिवार से भरोसा कायम किया और फिर उसी विश्वास का फायदा उठाते हुए मां-बेटी की फर्जी अश्लील तस्वीरें बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस पूरे मामले में आरोपी ने पीड़ित परिवार से लाखों रुपये वसूल लिए, जबकि अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

कीर्तन के जरिए बढ़ाई नजदीकियां
घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ यहां रहती है। पास के एक गुरुद्वारे में कीर्तन के दौरान उसकी पहचान मनिंदर सिंह नाम के एक रागी से हुई, जो अमृतसर का निवासी बताया जा रहा है। धीरे-धीरे आरोपी ने परिवार से करीबी बढ़ाई और महिला व उसकी 18 वर्षीय बेटी को शबद-कीर्तन सिखाने लगा। धार्मिक माहौल और भरोसे के चलते परिवार को उस पर किसी तरह का शक नहीं हुआ।

उधारी के बहाने रची साजिश
शुरुआत में आरोपी ने परिवार से छोटी-छोटी रकम उधार के नाम पर लेना शुरू किया। जब परिवार ने पैसे देने से मना किया, तो उसने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। उसने महिला को बदनाम करने की धमकी दी और धीरे-धीरे ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया।

AI से बनाई फर्जी अश्लील तस्वीरें
आरोप है कि आरोपी ने आधुनिक तकनीक का गलत इस्तेमाल करते हुए AI की मदद से महिला और उसकी बेटी की आपत्तिजनक फर्जी तस्वीरें और वीडियो तैयार कर लिए। इसके बाद उसने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। डर और बदनामी के भय के चलते परिवार ने अलग-अलग किस्तों में आरोपी को करीब 20 लाख रुपये दे दिए।

धमकियों से परेशान होकर घर छोड़ा
लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित परिवार 16 मार्च 2026 को बिलासपुर छोड़कर रायपुर चला गया। हालांकि वहां भी आरोपी ने फोन कॉल के जरिए उन्हें परेशान करना जारी रखा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी कई बार जान से मारने की धमकी देता था और मानसिक दबाव बनाता रहा।

तलवार लेकर घर पहुंचा आरोपी
मामले ने और गंभीर रूप तब ले लिया, जब आरोपी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में पीड़ित परिवार के घर तलवार लेकर पहुंच गया। उसने डराकर परिवार से करीब 2 लाख रुपये और वसूल लिए। इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह भयभीत हो गया और उन्होंने पुलिस की शरण लेने का फैसला किया।

20 करोड़ रुपये की मांग से बढ़ा दबाव
आरोपी की लालच यहीं नहीं रुकी। उसने अपनी मांग बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये तक कर दी। इस लगातार बढ़ते दबाव और धमकियों से परिवार मानसिक रूप से टूट गया था। आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
शिकायत के बाद पहले रायपुर के तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज किया गया, जिसे बाद में बिलासपुर के सिविल लाइन थाने ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस बीच गुरुद्वारा कमेटी ने भी आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल अमृतसर भाग गया है और वहीं से पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहा है।

Tags: BewareHindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

प्रदेश पीएनजी 3 महीने बाद बंद हो सकती है LPG सप्लाई, 10 दिन में शुरू होगी पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति…

Next Post

डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर ठगी, रिटायर्ड इंजीनियर से इतने हजार ऐंठे…

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तीजा तिहार के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए…
सामान्य

September 12, 2026
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी मुख्यमंत्री साय…

भारत में बदल रही पेमेंट की पूरी कहानी, UPI के बाद अब स्मार्ट और एक्टिव डिजिटल करेंसी की ओर कदम…

September 11, 2026
सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

September 9, 2026
पानी की बोतल के ज्यादा पैसे लेना पड़ा महंगा, दुकानदार पर लगा इतने लाख का जुर्माना…

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, युवाओं के लिए 500 करोड़ रूपये का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल करने को मंजूरी, पढ़े सभी फैसलें…
सामान्य

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, युवाओं के लिए 500 करोड़ रूपये का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल करने को मंजूरी, पढ़े सभी फैसलें…

September 9, 2026
Next Post
डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर ठगी, रिटायर्ड इंजीनियर से इतने हजार ऐंठे…

डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर ठगी, रिटायर्ड इंजीनियर से इतने हजार ऐंठे…

गरीबों के सपने पूरे करने सरकार का संवेदनशील निर्णय प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर 2024 की गई….

गरीबों के सपने पूरे करने सरकार का संवेदनशील निर्णय प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर 2024 की गई….

September 12, 2026
ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

गरीबों के सपने पूरे करने सरकार का संवेदनशील निर्णय प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर 2024 की गई….

गरीबों के सपने पूरे करने सरकार का संवेदनशील निर्णय प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर 2024 की गई….

September 12, 2026
ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…

ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…

September 12, 2026
गरीबों के सपने पूरे करने सरकार का संवेदनशील निर्णय प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर 2024 की गई….
छत्तीसगढ़

by NBTV24
September 12, 2026
0

छत्तीसगढ़:– शहरी गरीबों के आशियाने के सपने को पूरा करने छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगरीय निकायों में...

Read more
ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…

ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…

September 12, 2026
‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार…

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार…

September 12, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तीजा तिहार के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तीजा तिहार के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए…

September 12, 2026
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी मुख्यमंत्री साय…

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी मुख्यमंत्री साय…

September 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com