• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home टेक्नोलॉजी

एक बार फिर अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी ब्लू ओरिजिन, सबसे बुजुर्ग यात्री को भेजने का बन सकता रिकॉर्ड

NBTV24 by NBTV24
May 19, 2024
in टेक्नोलॉजी, दुनिया
0
एक बार फिर अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी ब्लू ओरिजिन, सबसे बुजुर्ग यात्री को भेजने का बन सकता रिकॉर्ड
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : अब एक बार फिर अमेजन कंपनी के फाउंडर जेफ बेजोस की कंपनी सबऑर्बिटल रॉकेट को लॉन्च करने को तैयार है। इससे अंतरिक्ष पर्यटन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है छह लोगों को अंतरिक्ष भेजा जा रहा है।

अंतरिक्ष की सैर करना हर किसी का ख्वाब होता है। पर ऐसे खुशनसीब लोग कम ही होते हैं, जिनका ये ख्वाब पूरा हो पाता है। हालांकि, अब कुछ लोगों का यह सपना पूरा होने वाला है। ब्लू ओरिजिन करीब दो साल बाद आज छह लोगों को अंतरिक्ष भेजने वाला है। साल 2022 में इसका एक रॉकेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद कंपनी ने उड़ान पर रोक लगा दी थी।

अंतरिक्ष पर्यटन बाजार में फिर बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
अब एक बार फिर अमेजन कंपनी के फाउंडर जेफ बेजोस की कंपनी सबऑर्बिटल रॉकेट को लॉन्च करने को तैयार है। इससे अंतरिक्ष पर्यटन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिन छह लोगों को अंतरिक्ष भेजा जा रहा है उनमें पूर्व वायुसेना पायलट एड ड्वाइट भी शामिल हैं। इन्हें 1961 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने देश के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार के रूप में चुना था, लेकिन उन्हें कभी भी अंतरिक्ष में उड़ान भरने का अवसर नहीं दिया गया।

छह लोग भरेंगे उड़ान
जानकारी के अनुसार, अमेरिका के समयानुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पश्चिम टेक्सास में कंपनी के लॉन्च साइट वन बेस से सभी छह लोग उड़ान भरेंगे। इस उड़ान के साथ ही पूर्व वायुसेना पायलट एक नया इतिहास रचने वाले हैं। 90 साल, आठ महीने और 10 दिन की उम्र वाले ड्वाइट अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन जाएंगे। वह स्टार ट्रेक अभिनेता विलियम शैटनर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

जानिए कौन हैं विलियम शैटनर

शैटनर का जन्म 22 मार्च, 1931 को कनाडा में हुआ था। यह कनाडाई अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। वह एक अभिनेता होने के साथ ही लेखक, डायरेक्टर, प्रड्यूसर, स्क्रीनराइटर और गायक हैं। वह साल 2021 में अंतरिक्ष यात्री भी बन गए। शैटनर ने 90 साल की उम्र में अंतरिक्ष की सैर कर सबसे उम्रदराज अंतरिक्ष यात्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

ये ब्लू ओरिजिन की कोई पहली उड़ान नहीं है। न्यू शेफर्ड-25 मिशन के लिए सातवीं उड़ान है। छह लोगों में शामिल फ्रांसीसी उद्यमी सिल्वेन शिरोन इस उड़ान को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह इंसानी दुनिया को बिना सीमाओं और सुंदरता के साथ आसमान से देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

31 लोगों को सैर करा चुकी है कंपनी
कंपनी का खुद में एक खास रिकॉर्ड रहा है। वह अब तक 31 लोगों को अंतरिक्ष की सैर करा चुका है। न्यू शेपर्ड के जरिए यह यात्राएं पूरी की गई हैं। बता दें, न्यू शेपर्ड एक छोटा, पूरी तरह से पुन: प्रयोज्य रॉकेट सिस्टम है, जिसका नाम अंतरिक्ष में सबसे पहले गए इंसान अमेरिकी एलन शेपर्ड के नाम पर रखा गया है।

अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय पर्यटक बनेंगे गोपीचंद थोटाकुरा
अंतरिक्ष की उड़ान भरने वालों में गोपीचंद थोटाकुरा का नाम भी शामिल है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले इसकी जानकारी दी थी।थोटाकुरा एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बनने के लिए तैयार हैं। ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड-25 मिशन के लिए गोपीचंद थोटाकुरा क्रू मेंबर चुने गए, थोटाकुरा पांच अन्य लोगों के साथ पृथ्वी के वायुमंडल से परे की यात्रा करेंगे।

कंपनी ने बताया था कि गोपी एक पायलट और एविएटर है, जिन्होंने गाड़ी चलाने से पहले उड़ना सीख लिया था। गोपी बुश, एरोबेटिक और सीप्लेन के साथ-साथ ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून के पायलट हैं और उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जेट पायलट के रूप में काम किया है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsएक बार फिर अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी ब्लू ओरिजिननई दिल्ली
Previous Post

वजन घटाने के लिए कर रहे हैं प्रयास तो इस चेतावनी को भी जान लीजिए, ऐसी गलतियों से बचें

Next Post

तेज धूप से त्वचा को कैसे बचाएं? जानें गर्मियों में स्किन केयर का सही तरीका

Related Posts

अगर आपका कार खरीदने का है प्लान थोड़ा रुकिए जल्द आ रही हैं Creta और Fronx जैसी कारों के हाइब्रिड अवतार, माइलेज सुन उड़ जाएंगे होश…
टेक्नोलॉजी

अगर आपका कार खरीदने का है प्लान थोड़ा रुकिए जल्द आ रही हैं Creta और Fronx जैसी कारों के हाइब्रिड अवतार, माइलेज सुन उड़ जाएंगे होश…

March 10, 2026
आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
दुनिया

आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

March 1, 2026
AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…
टेक्नोलॉजी

AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…

February 12, 2026
मेडिकल साइंस में देश की छलांग, एंटीबॉडी प्लेटफॉर्म से तेज होगा कैंसर का इलाज…
टेक्नोलॉजी

मेडिकल साइंस में देश की छलांग, एंटीबॉडी प्लेटफॉर्म से तेज होगा कैंसर का इलाज…

January 21, 2026
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से चलेगी, PM मोदी यहां से दिखाएंगे हरी झंडी…
टेक्नोलॉजी

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से चलेगी, PM मोदी यहां से दिखाएंगे हरी झंडी…

January 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMD के 150वें स्थापना दिवस पर ‘मिशन मौसम’ लॉन्च किया
दुनिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMD के 150वें स्थापना दिवस पर ‘मिशन मौसम’ लॉन्च किया

January 14, 2026
Next Post
तेज धूप से त्वचा को कैसे बचाएं? जानें गर्मियों में स्किन केयर का सही तरीका

तेज धूप से त्वचा को कैसे बचाएं? जानें गर्मियों में स्किन केयर का सही तरीका

महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…

महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…

May 1, 2026
ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

May 1, 2026
‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…

May 1, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…

महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…

May 1, 2026
ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

May 1, 2026
महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…
सामान्य

महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…

by NBTV24
May 1, 2026
0

नई दिल्ली:– मई की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने एक बार फिर जोरदार झटका दिया है। तेल कंपनियों ने...

Read more
ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

May 1, 2026
‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…

May 1, 2026
हाईकोर्ट ने सरकारी सर्कुलर को किया निरस्त अब सीनियरिटी नहीं योग्यता से बनेंगे प्राचार्य, जानें पूरा मामला…

हाईकोर्ट ने सरकारी सर्कुलर को किया निरस्त अब सीनियरिटी नहीं योग्यता से बनेंगे प्राचार्य, जानें पूरा मामला…

May 1, 2026
वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं

वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं

May 1, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com