• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home टेक्नोलॉजी

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से चलेगी, PM मोदी यहां से दिखाएंगे हरी झंडी…

NBTV24 by NBTV24
January 17, 2026
in टेक्नोलॉजी
0
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से चलेगी, PM मोदी यहां से दिखाएंगे हरी झंडी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:–
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल बैठकर यात्रा के लिए बनाई गई थीं, लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इससे यात्रियों की यात्रा पहले से अधिक आरामदायक और सुविधाजनक होगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

ऐसी होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि 18 जनवरी से हावड़ा से कामाख्या के बीच इसकी नियमित सेवा शुरू हो जाएगी। इस ट्रेन में स्लीपर कोच के अलावा एसी-1, एसी-2 और एसी-3 श्रेणी के कोच भी होंगे। ट्रेन का इंटीरियर भारतीय संस्कृति से प्रेरित डिजाइन पर आधारित है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट और बेहतर स्वच्छता के लिए कीटाणुनाशक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ड्राइवर के केबिन में भी आधुनिक कंट्रोल और सुरक्षा सिस्टम लगाए गए हैं। ट्रेन का बाहरी डिजाइन एरोडायनामिक होगा और इसके दरवाजे ऑटोमेटिक तरीके से खुलने और बंद होने की सुविधा से लैस होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का पूरा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत पश्चिम बंगाल के मालदा से करेंगे। वे 17 जनवरी को दोपहर करीब 12:45 बजे मालदा पहुंचेंगे। इसके बाद मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दोपहर लगभग 1:45 बजे वे मालदा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मालदा के कार्यक्रम के बाद शाम को पीएम मोदी असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचेंगे। यहां वे शाम करीब 6 बजे एक पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

18 जनवरी का कार्यक्रम
18 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी असम के नगांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे। 86 किलोमीटर लंबा यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के अनुकूल राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना है, जिसमें 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर काजीरंगा नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा। इसके अलावा 21 किलोमीटर का बाईपास सेक्शन और एनएच-715 के मौजूदा हाईवे को दो से चार लेन तक चौड़ा किया जाएगा।

इसी दिन दोपहर करीब 3 बजे प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में लगभग 830 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

Tags: Hindi newsIndiaThe country's first Vande Bharat sleeper train will run from todayToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट…

Next Post

राहुल गांधी यहां पहुंचे दूषित पानी से जान गंवाने वालों के परिवार से कर रहे मुलाकात…

Related Posts

YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब लाइव स्ट्रीम होगी ज्यादा कमाई, जानिए ऐसे काम करेगा नया सिस्टम…
टेक्नोलॉजी

YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब लाइव स्ट्रीम होगी ज्यादा कमाई, जानिए ऐसे काम करेगा नया सिस्टम…

July 9, 2026
अगर आपका कार खरीदने का है प्लान थोड़ा रुकिए जल्द आ रही हैं Creta और Fronx जैसी कारों के हाइब्रिड अवतार, माइलेज सुन उड़ जाएंगे होश…
टेक्नोलॉजी

अगर आपका कार खरीदने का है प्लान थोड़ा रुकिए जल्द आ रही हैं Creta और Fronx जैसी कारों के हाइब्रिड अवतार, माइलेज सुन उड़ जाएंगे होश…

March 10, 2026
AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…
टेक्नोलॉजी

AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…

February 12, 2026
मेडिकल साइंस में देश की छलांग, एंटीबॉडी प्लेटफॉर्म से तेज होगा कैंसर का इलाज…
टेक्नोलॉजी

मेडिकल साइंस में देश की छलांग, एंटीबॉडी प्लेटफॉर्म से तेज होगा कैंसर का इलाज…

January 21, 2026
राज्य के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा
छत्तीसगढ़

राज्य के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा

December 28, 2025
धान की फसल से संवर रहा भविष्य किसान सोमेश्वर साहू अब अपने बेटे को बना रहे इंजीनियर
एजुकेशन

धान की फसल से संवर रहा भविष्य किसान सोमेश्वर साहू अब अपने बेटे को बना रहे इंजीनियर

December 18, 2025
Next Post
राहुल गांधी यहां पहुंचे दूषित पानी से जान गंवाने वालों के परिवार से कर रहे मुलाकात…

राहुल गांधी यहां पहुंचे दूषित पानी से जान गंवाने वालों के परिवार से कर रहे मुलाकात…

हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो मुख्यमंत्री साय…

हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो मुख्यमंत्री साय…

September 11, 2026
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…

September 11, 2026
भारत में बदल रही पेमेंट की पूरी कहानी, UPI के बाद अब स्मार्ट और एक्टिव डिजिटल करेंसी की ओर कदम…

भारत में बदल रही पेमेंट की पूरी कहानी, UPI के बाद अब स्मार्ट और एक्टिव डिजिटल करेंसी की ओर कदम…

September 11, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो मुख्यमंत्री साय…

हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो मुख्यमंत्री साय…

September 11, 2026
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…

September 11, 2026
हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
September 11, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार को...

Read more
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…

September 11, 2026
भारत में बदल रही पेमेंट की पूरी कहानी, UPI के बाद अब स्मार्ट और एक्टिव डिजिटल करेंसी की ओर कदम…

भारत में बदल रही पेमेंट की पूरी कहानी, UPI के बाद अब स्मार्ट और एक्टिव डिजिटल करेंसी की ओर कदम…

September 11, 2026
जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही सीएम साय…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा शोक…

September 11, 2026
प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…

September 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com