मनगवां तहसील अंतर्गत एक छोटे से गांव ग्राम तिवरिगवां के रघुवेन्द्र सिंह पिता राजेश सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से हुई परीक्षा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सहायक यंत्री एसडीओ के पद पर चयनित हुए है रघुवेन्द्र सिंह ने पूरे मध्यप्रदेश में सहायक यंत्री में टॉप करते हुए ये उपलब्धि हासिल की है इस उपलब्धि पर उनके परिवार,गांव एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है आपको बताते चले कि रघुवेन्द्र सिंह के परिवार में उनके पिता राजेश सिंह आर्मी रिटायर है उनके तीन भाई है एक छोटा भाई वर्तमान में भारतीय सेना में पदस्थ है एवं माता जी ग्रहणी है रघुवेन्द्र सिंह ने चर्चा करते हुए बताया कि मेरी इस उपलब्धि के पीछे मेरे परिवार एवं गांव के लोगों का अपार सहयोग एवं प्यार मिला हम सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।उनकी इस सफलता पर उनके नाना,नानी मामा गिरीश सिंह पत्रकार सचिन शर्मा सूर्या,मनोज मिश्रा ,कथा वक्ता अमित अभयरामदास,पवन त्रिपाठी,महेंद्र पाटकर सहित गणमान्य लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त की है एवम उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की है











