कानपुर। उत्तर प्रदेश से एक बेहद ही अजीब घटना सामने आई है जहां एक प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवती अपने प्रेमी पर सहेली के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही थी। प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की सहेली से संबंध बनाने से इनकार कर दिया जिसके बाद नाराज होकर लड़की ने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव का है।
इस घटना के सामने आने के बाद हर किसी का माथा घूम गया। बताया जा रहा है कि युवक देर रात अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर गया था। युवती वहां अपनी सहेली के साथ संबंध बनाने के लिए युवक को मजबूर करने लगी। युवक ने कई बार उसे मना किया लेकिन युवती नहीं मानी और दबाव बनाने लगी। आखिर में अपने बॉयफ्रेंड का उसने गुप्तांग काट दिया। युवक शादीशुदा बताया जा रहा है।
घायल अवस्था में युवक जैसे ही अपने घर पहुंचा उसकी पत्नी के होश उड़ गए। महिला ने इसकी सूचना फ़ौरन पुलिस को दी जिसके बाद पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।