अरोड़ा:- इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका राशि गुप्ता ने बच्चों को बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को जागरुक कर उन्हें नैतिक शिक्षा की जानकारी देना है सभी इसके साथ ही साथ बच्चों को छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े एवम छोटे रेलवे स्टेशन तथा सबसे साफ- सुथरे रेलवे स्टेशन के बारे में जानकारी दी गई। तथा कविता के माध्यम से बच्चों को रेलवे स्टेशन के सिग्नल के बारे में समझाया गया। इस दौरान रेलवे बल सुरक्षा की भूमिका क्या होती है। वह हमारी मदद किस प्रकार करते हैं। इसके बारे में भी आर.पी.एफ ऑफिसर के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साथ सभी छात्र-छात्राओं को यात्रा करते समय साफ – सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रेलवे स्टेशन में स्टेशन प्रबंधक ने रेल गाड़ियों के आगमन समय एवं तिथि के बारे में जानकारी दी। एवं बच्चों को बताया कि हमें हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करनी चाहिए। तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में टाॅफी का वितरण किया गया। रेलवे स्टेशन के भ्रमण के दौरान बच्चों को कई नए-नए शब्दों से अवगत कराया गया। उक्त ब्राह्मण को सफल बनाने में प्रियंका सिंह नेहा मिश्रा राशि गुप्ता रश्मि प्रसाद आदि का सराहनीय योगदान रहा।