• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

बालको के शीतकालीन शिविर से सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता को मिला बढ़ावा

NBTV24 by NBTV24
January 6, 2024
in आज, मध्यप्रदेश
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

बालकोनगर:- 06 जनवरी 2024। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको ने अपने परियोजना ‘कनेक्ट’ के तहत 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए शीतकालीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और लेखा सेमा विषयों के सत्र पर केंद्रित था जिसका उद्देश्य छात्रों को दैनिक अभ्यास के माध्यम से उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य में करियर चुनाव के लिए तैयार करना था।

कार्यक्रम में कुल 140 छात्रों ने पंजीकृत किया था। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विशेषज्ञों द्वारा करियर परामर्श सत्र भी आयोजित किया गया जिससे छात्रों को करियर के विभिन्न क्षेत्रों और उनके महत्व के विषय को जानने में मदद मिली। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बताया गया जिसके माध्यम से भविष्य में उन्हें करियर चुनने के विकल्प में मदद मिल सके।

शिविर के माध्यम से छात्रों के भीतर संगठनात्मक और टीम बिल्डिंग कौशल को बढ़ावा दिया गया जो यह सुनिश्चित करती हैं कि वे टीम के वातावरण में बेहतर ढंग से कार्य करें। इसके साथ-साथ अग्नि सुरक्षा कार्यशालाएँ आयोजित की गईं। इसमें छात्रों को आग की आपात स्थिति के मामले में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया करने के लिए जागरूक किया गया।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि समावेशी और समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारे सामुदायिक विकास प्रयासों में प्रमुख स्तंभ है। गुणवत्तापूर्ण और व्यावसायिक शिक्षा के साथ हमारे युवा छत्तीसगढ़ और भारत के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कंपनी की परियोजनाओं के माध्यम से हमारा लक्ष्य स्थानीय युवाओं के बीच कौशल विकास के अवसरों तथा व्यावसायिक शिक्षा बढ़ावा देना जिससे उन्हें रोजगार योग्य कौशल सीखने के अवसर प्राप्त हों। देश के उत्तरोत्तर विकास में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हमारे विभिन्न सामुदायिक विकास कार्यक्रम इसी दृष्टिकोण से जुड़े हुए हैं।

गवर्नमेंट स्कूल, गोढ़ी की प्रिंसिपल रिनी दुबे ने कहा कि बालको हमारे छात्रों के लिए सीखने का अनुकूल माहौल बनाने में हमारी मदद कर रहा है जो बेहद सराहनीय है। हमारे छात्र निश्चित रूप से सार्थक कदम का लाभ उठाएंगे और इस क्षेत्र में विकास का नेतृत्व करेंगे। करियर काउंसलिंग सपोर्ट एक बेहतरीन पहल है जो उन्हें अकादमिक और करियर-उन्मुख निर्णय लेने की दिशा में मार्गदर्शन करेगा।

वर्ष 2016 में शुरू किए गए परियोजना ‘कनेक्ट’ के अंतर्गत नियमित कक्षाएं आयोजित कर, ड्रॉपआउट छात्रों को पढ़ाने और ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन शिविर के माध्यम से सामुदायिक क्षेत्र में शिक्षा को नईं उचांईयों पर पहुंचा रहा है। बालको कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और अकाउंटेंसी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मदद से छात्रों के ग्रेड में सुधार, शिक्षकों की क्षमता निर्माण और करियर परामर्श के साथ सरकारी स्कूलों में सीखने का शैक्षिक माहौल विकसित करना है। छह सरकारी स्कूलों में परियोजना के माध्यम से सेमा विषयों पर नियमित कक्षाओं से 2500 से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday news
Previous Post

3 चीजें सर्दियों में दिलाएंगी कंबल की बदबू से छुटकारा, धूप दिखाने की नहीं पड़ेगी जरूरत….

Next Post

पकौड़ी में छिपा है सेहत का राज, जानिए क्यों हैं ये पौष्टिक…..

Related Posts

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स

June 19, 2026
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीएम डॉ. मोहन की बड़ी सौगात, अब इस विभाग में कर सकेंगे नौकरी…
मध्यप्रदेश

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीएम डॉ. मोहन की बड़ी सौगात, अब इस विभाग में कर सकेंगे नौकरी…

June 17, 2026
ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज…
मध्यप्रदेश

ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज…

June 15, 2026
ये जिला बनेगा ‘वैज्ञानिक खेती’ का नया हब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भूमि पूजन दाल मिल लगाने पर मिलेगी ₹25 लाख सब्सिडी…
मध्यप्रदेश

ये जिला बनेगा ‘वैज्ञानिक खेती’ का नया हब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भूमि पूजन दाल मिल लगाने पर मिलेगी ₹25 लाख सब्सिडी…

June 15, 2026
अब इस दिन आएगी लाड़ली बहनों की 37वीं किस्त, तारीख जारी …
मध्यप्रदेश

अब इस दिन आएगी लाड़ली बहनों की 37वीं किस्त, तारीख जारी …

June 13, 2026
मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर इन 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी…
मध्यप्रदेश

मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर इन 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी…

June 13, 2026
Next Post

पकौड़ी में छिपा है सेहत का राज, जानिए क्यों हैं ये पौष्टिक…..

इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…

इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…

June 19, 2026
दर्द से तड़पते बेजुबान सांड के लिए मसीहा बने युवा “पार्षद रजत प्रसाद खूंटे”सरिया निकाल दिलाई पीड़ा से मुक्ति!

दर्द से तड़पते बेजुबान सांड के लिए मसीहा बने युवा “पार्षद रजत प्रसाद खूंटे”सरिया निकाल दिलाई पीड़ा से मुक्ति!

June 19, 2026
सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन…

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन…

June 19, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…

इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…

June 19, 2026
दर्द से तड़पते बेजुबान सांड के लिए मसीहा बने युवा “पार्षद रजत प्रसाद खूंटे”सरिया निकाल दिलाई पीड़ा से मुक्ति!

दर्द से तड़पते बेजुबान सांड के लिए मसीहा बने युवा “पार्षद रजत प्रसाद खूंटे”सरिया निकाल दिलाई पीड़ा से मुक्ति!

June 19, 2026
इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…
छत्तीसगढ़

इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…

by NBTV24
June 19, 2026
0

छत्तीसगढ़:– राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा प्रदान करने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। 13 जून...

Read more
दर्द से तड़पते बेजुबान सांड के लिए मसीहा बने युवा “पार्षद रजत प्रसाद खूंटे”सरिया निकाल दिलाई पीड़ा से मुक्ति!

दर्द से तड़पते बेजुबान सांड के लिए मसीहा बने युवा “पार्षद रजत प्रसाद खूंटे”सरिया निकाल दिलाई पीड़ा से मुक्ति!

June 19, 2026
सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन…

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन…

June 19, 2026
योग संगम पोर्टल पर पंजीयन कर बनें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान का हिस्सापंजीकृत प्रतिभागियों को मिलेगा ऑनलाइन प्रमाण-पत्र, 21 जून को जिलेभर में होगा सामूहिक योगाभ्यास’…

योग संगम पोर्टल पर पंजीयन कर बनें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान का हिस्सापंजीकृत प्रतिभागियों को मिलेगा ऑनलाइन प्रमाण-पत्र, 21 जून को जिलेभर में होगा सामूहिक योगाभ्यास’…

June 19, 2026
इस डील से भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG के घटेंगे दाम, दवाइयों से लेकर साबुन तक बहुत कुछ होगा सस्ता…

इस डील से भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG के घटेंगे दाम, दवाइयों से लेकर साबुन तक बहुत कुछ होगा सस्ता…

June 19, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com