• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास

NBTV24 by NBTV24
May 7, 2026
in मध्यप्रदेश
0
सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश:–राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित
– सनातन संस्कृति के साथ सबको साथ लेकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भोपाल। मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए 7 मई का दिन यादगार हो गया। सैकड़ों तीर्थयात्री बाबा सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने देश की प्रमुख 21 नदियों के जल कलशों का भी पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के मन में उत्साह भरा और बाबा सोमनाथ को नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंधु जिनके चरण पखारता है, मस्तक पर जिनके चंद्र देव बिराजे हैं, अक्षय स्वाभिमान के ज्योतिर्लिंग, भगवान सोमनाथ के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। सोमनाथ का संबंध देश के स्वाभिमान के साथ है। द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण ने जब अधर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी, तब पूरा समय चक्र ही बदल गया। हम सभी जानते हैं कि एक हजार साल पहले भारत को काली छाया का ग्रहण लग गया था। उस समय बाबा सोमनाथ ने इस ग्रहण को नष्ट किया था। सोमनाथ हमारे विकास का पर्याय भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत से विकास की यात्रा प्रारंभ हुई।

गंगोत्री से गंगा सागर तक बिखर रहा आनंद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, रेल, पुल, पुलिया, सड़क, नगर, कारखाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति को भी लेकर चल रही है। इस सनातन संस्कृति पर हमें गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी के मन में भी सनातन धर्म के साथ सबको लेकर चलने की भावना है। यह भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। हमें अयोध्या और मथुरा में जो आनंद आता है, वही आनंद पश्चिम बंगाल के काली घाट पर आता है। आज भगवान की दया से गंगोत्री से गंगा सागर तक आनंद बिखर रहा है। लोकतंत्र की नई बयार पूरे देश को उत्साह-उमंग से भर रही है।

हमले के बाद भी लहराती रही सनातन संस्कृति की ध्वजा
सीएम डॉ. यादव ने लोगों से कहा कि इस यात्रा के जरिये आपको बाबा सोमनाथ के दर्शन का लाभ मिलेगा। मेरी ओर से सभी यात्रियों को बधाई। वहीं, पास में चार पीठों में से एक द्वारका पीठ भी है। यहां भगवान कृष्ण ने लीलाएं कर हमारे हृदय में छवि बनाई। सोमनाथ मंदिर पर दुश्मनों ने 17 बार आक्रमण किए थे। लेकिन, हमारी सनातन संस्कृति की ध्वजा लहराती रही। एक हजार साल बाद सोमनाथ का शिखर आसमान से बात कर रहा है। दुश्मन लाख चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो बाबा सोमनाथ चाहें। उन्होंने तीर्थयात्रियों से कहा कि आप बाबा सोमनाथ से आशीर्वाद लेना कि दुनिया में चारों ओर खुशहाली हो। यह सांस्कृतिक जानगरण राष्ट्रीय एकता को और सुदृढ़ करे। उन्होंने कहा कि जीवन भी एक यात्रा है। जीवन की इस यात्रा में हम आते हैं और शरीर छोड़ते हैं। लेकिन, इस बीच परमात्मा ने हमें जो मौका दिया है, इस मौके का उपयोग हम परोपकार में करें।

देवलोक बनने से बदल जाती है अर्थव्यवस्था
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने धार्मिक स्थानों पर हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की है। हमारी सरकार कई देवलोक बनवा रही है। महाकाल लोक बनने के बाद आर्थिक रूप से पूरा इको-सिस्टम बदल गया। साल 2022 से पहले उज्जैन में एक वर्ष में 25-30 हजार लोग आते थे, आज रोज डेढ़ लाख लोग दर्शन करने उज्जैन आ रहे हैं। इस तरह पूरा माहौल बदल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के देवलोक बनने के बाद होटल वालों, ठेले वालों, ऑटो वालों, दुकान वालों के जीवन में बदलाव आता है। भारतवासी जब एक-दूसरे के क्षेत्र में जाते हैं, तो एक-दूसरे को अपनी-अपनी संस्कृति से परिचित कराते हैं। इससे आंतरिक एकता का निर्माण होता है। यही एकता एकात्मवाद में परिवर्तित होती है। मेरी अपनी ओर से सभी तीर्थयात्रियों को बधाई।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग…

Next Post

नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

Related Posts

मध्यप्रदेश

न कोर्ट स्टे, न चॉइस फिलिंग सिर्फ कोरा आश्वासन चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों का डीपीआई के सामने…

May 6, 2026
हर परिस्थिति में उद्योगपतियों के साथ खड़ी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने व्यापारियों से किया संवाद, इन बातों पर दिया जोर

फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर..

May 5, 2026
एमपी के विकास के लिए 38 हजार 555 करोड़ रुपये स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन के अहम फैसले…

MP कांग्रेस की बड़ी तस्वीर आई सामने,मिशन-राज्यसभा; कमलनाथ-दिग्विजय के साथ जीतू पटवारी का मंथन जारी…
मध्यप्रदेश

MP कांग्रेस की बड़ी तस्वीर आई सामने,मिशन-राज्यसभा; कमलनाथ-दिग्विजय के साथ जीतू पटवारी का मंथन जारी…

May 5, 2026
Next Post
नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

बस 370 सीटें चाहिए स्वामी रामभद्राचार्य बोले- POK ही नहीं, बलूचिस्तान और सिंध भी अब देश में होंगे शामिल …

बस 370 सीटें चाहिए स्वामी रामभद्राचार्य बोले- POK ही नहीं, बलूचिस्तान और सिंध भी अब देश में होंगे शामिल …

May 7, 2026
नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

May 7, 2026
सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास

सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास

May 7, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बस 370 सीटें चाहिए स्वामी रामभद्राचार्य बोले- POK ही नहीं, बलूचिस्तान और सिंध भी अब देश में होंगे शामिल …

बस 370 सीटें चाहिए स्वामी रामभद्राचार्य बोले- POK ही नहीं, बलूचिस्तान और सिंध भी अब देश में होंगे शामिल …

May 7, 2026
नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

May 7, 2026
बस 370 सीटें चाहिए स्वामी रामभद्राचार्य बोले- POK ही नहीं, बलूचिस्तान और सिंध भी अब देश में होंगे शामिल …
सामान्य

by NBTV24
May 7, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– शिवरीनारायण में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के समापन के बाद जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य मंगलवार रात राजधानी रायपुर पहुंचे।...

Read more
नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

May 7, 2026
सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास

सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास

May 7, 2026
सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग…

सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग…

May 7, 2026
आम की छांव में बदले सपनों के मायने मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की…

आम की छांव में बदले सपनों के मायने मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की…

May 7, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com