जयपुर। मध्य प्रदेश के मतदान से फुरसत हुए सीएम शिवराज ने राजस्थान में कूच कर दी है। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले सीएम शिवराज आज जयपुर पहुंची। वे यहां जनता के बीच पहुंच पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसी कड़ी में आज सीएम जयपुर पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।
सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्म है। मोदी जी के विरोध में इतने भरे हुए हैं कि देश की हार पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। सारे देश की आंखों में आंसू थे और राहुल गांधी आनंद मना रहे थे। राहुल गांधी का यह बयान देशद्रोह की सीमा में भी आता है। बुद्धि हीनता का इससे बड़ा उदाहरण कोई नहीं हो सकता। राहुल गांधी को देश की जनता जवाब देगी। राहुल गांधी अपने ऐसे बयानों से कांग्रेस को समाप्त करके ही मानेंगे।











