• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

प्याज के बढ़ते दाम पर आम आदमी के निकल रहे आंसू, इस वजह से अभी और बढ़ेंगी कीमतें?

NBTV24 by NBTV24
June 12, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
प्याज के बढ़ते दाम पर आम आदमी के निकल रहे आंसू, इस वजह से अभी और बढ़ेंगी कीमतें?
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने 7 दिसंबर 2023 को प्याज की निर्यात पर रोक लगा दी थी। इसके के पीछे सबसे बड़ा कारण आम लोगों को सस्ता प्याज मिलना था, लेकिन इसकी वजह से किसानों को बहुत नुकसान झेलना पड़ा।

देश में प्याज के दामों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 15 दिनों में प्याज के दामों में 30-40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्याज के दामों में ये इजाफा कम आवक यानी सप्लाई कम होने के वजह से हो रही है। जबकि ईद उल-अजहा के आने से पहले प्याज की मांग में जोरदार इजाफा हो चुका है। इस बीच केंद्र सरकार से उम्मीद की जा रही है कि वो प्याज के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए कुछ जरुरी कदम उठाए ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।

दरअसल, प्याज के दामों में बढ़ोतरी डिमांड और सप्लाई के बीच अंतर की वजह से आई है। जून से मंडियों और बाजारों में जो प्याज आ रहा है, वह उस स्टॉक से है जो किसानों और ट्रेडर्स ने रखा हुआ था। इस बीच किसानों को ऐसी आशंका है कि साल 2023-24 की रबी फसल में गिरावट आ सकती है, जिसके बाद उन्हें प्याज के दामों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार प्याज से एक्सपोर्ट ड्यूटी हटा सकती है। इसलिए किसान और स्टॉकिस्ट प्याज का भंडारण कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि एक्सपोर्ट ड्यूटी हटने के बाद प्याज के दाम तेजी से ऊपर जाएंगे, जिससे वे अपने प्याज की अच्छी कीमत वसूल कर सकेंगे।

आजादपुर मंडी के व्यापारियों का कहना है कि देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है, जिसका कुल उत्पादन में 43 फीसदी का हिस्सा बताया गया है। इसलिए वहां की मंडियों में दाम बढ़ने का असर पूरे देश में पड़ रहा है। महाराष्ट्र के नासिक जिले के लासलगांव गांव में एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी है। राज्य के किसानों को पिछले 15 दिनों से सही दाम मिलना शुरू हुआ है, उससे पहले दाम बहुत कम थे, क्योंकि जब भी दाम बढ़ते थे, तब सरकार कोई न कोई नीति बदल कर उसे नीचे गिरा देती थी। फिलहाल प्याज की निर्यात पर 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी की वजह से गति धीमी बनी हुई है। 17 जून को ईद उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा, इसलिए घरेलू मांग में कुछ और समय तक तेजी जारी रहेगी। इन दिनों महाराष्ट्र से आने वाले प्याज की मांग बाजार में ज्यादा है। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों से डिमांड ज्यादा आ रही है।

इस वजह से तेजी से बढ़ रहे दाम
केंद्र सरकार ने 7 दिसंबर 2023 को प्याज की निर्यात पर रोक लगा दी थी। इसके के पीछे सबसे बड़ा कारण आम लोगों को सस्ता प्याज मिलना था, लेकिन इसकी वजह से किसानों को बहुत नुकसान झेलना पड़ा। किसानों को प्याज एक रुपये से लेकर 10 रुपये किलो तक के दाम पर बेचनी पड़ी। क्योंकि खरीफ सीजन में प्याज स्टोर भी नहीं किया जा सकता था, इसलिए मजबूरी में किसानों को उसे औने-पौने दाम पर बेचना पड़ा। लेकिन किसानों ने लोकसभा चुनाव आते ही दबाव बनाया और सरकार को पांच महीने बाद 4 मई को निर्यात खोलना पड़ा। इस समय रबी सीजन का प्याज निर्यात हो रहा है। उत्पादन में कमी के होने के चलते इसे स्टोर किया जा रहा है। इसलिए दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीप्याज के बढ़ते दाम पर आम आदमी के निकल रहे आंसू
Previous Post

ओवर-स्पीडिंग डिवाइस क्या होती है, क्या इसे भारत में सभी कारों पर अनिवार्य किया जाना चाहिए?

Next Post

आपके पीठ पीछे तो नहीं हो गया आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल? घर बैठे ऐसे लगाएं पता

Related Posts

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…
सामान्य

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

September 24, 2026
बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ा, 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी जाने इन शहरों में अलर्ट…
सामान्य

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ा, 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी जाने इन शहरों में अलर्ट…

September 24, 2026
सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे ये नए रेट…
सामान्य

सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे ये नए रेट…

September 24, 2026
इन राशि को मिलेगा अधिकारियों और मित्रों का साथ, बाकी राशि वालों के लिए बन रहा नए काम में सफलता का योग…
सामान्य

इन राशि को मिलेगा अधिकारियों और मित्रों का साथ, बाकी राशि वालों के लिए बन रहा नए काम में सफलता का योग…

September 24, 2026
मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…
सामान्य

मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…

September 22, 2026
दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल…
सामान्य

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल…

September 20, 2026
Next Post
आपके पीठ पीछे तो नहीं हो गया आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल? घर बैठे ऐसे लगाएं पता

आपके पीठ पीछे तो नहीं हो गया आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल? घर बैठे ऐसे लगाएं पता

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

September 24, 2026
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का का ये नया अध्याय…

मुख्यमंत्री साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…

September 24, 2026
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री साय…

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री साय…

September 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

September 24, 2026
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का का ये नया अध्याय…

मुख्यमंत्री साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…

September 24, 2026
एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…
सामान्य

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

by NBTV24
September 24, 2026
0

नई दिल्ली:- वेलकम’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और ‘जोड़ी नंबर 1′ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिका के लिए मशहूर एक्टर...

Read more
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का का ये नया अध्याय…

मुख्यमंत्री साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…

September 24, 2026
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री साय…

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री साय…

September 24, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन योजना एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट

छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन योजना एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट

September 24, 2026
बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ा, 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी जाने इन शहरों में अलर्ट…

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ा, 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी जाने इन शहरों में अलर्ट…

September 24, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com