• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता का बड़ा तोहफा, पानी बिल की लेट फीस माफ, जानिए कब जमा करने पर मिलेगी कितनी छूट…

NBTV24 by NBTV24
October 15, 2025
in आज, मध्यप्रदेश
0
दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता का बड़ा तोहफा, पानी बिल की लेट फीस माफ, जानिए कब जमा करने पर मिलेगी कितनी छूट…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों के लिए बड़ा राहत कदम उठाया है। उन्होंने पानी बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज माफी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 31 दिसंबर तक बिल जमा करने पर लेट पेमेंट सरचार्ज में 100% छूट दी जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महज 1,000 रुपये में अवैध घरेलू कनेक्शन को वैध कराया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी कनेक्शन अवैध रहेगा, उसे काटा जाएगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में अवैध पानी कनेक्शनों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की 2.5 करोड़ आबादी के बावजूद केवल 29 लाख कनेक्शन हैं, जबकि हजारों कनेक्शन अवैध हैं।

मुख्यमंत्री ने कनेक्शन नियमित कराने पर भारी छूट का ऐलान किया है:

घरेलू कनेक्शन: पहले अवैध कनेक्शन को नियमित कराने पर 25,000 रुपये लगते थे, अब इसे केवल 1,000 रुपये में रेग्युलराइज किया जा सकता है।

गैर-घरेलू कनेक्शन: पहले पेनल्टी 61,000 रुपये थी, अब इसे केवल 5,000 रुपये में नियमित किया जा सकेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चेतावनी दी है कि जो भी अवैध पानी कनेक्शन नियमित नहीं कराएगा, उसे काटा जाएगा। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड को नुकसान पहुँचाया, क्योंकि उन्होंने सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं किया, जिससे नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा सके।

गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में जल विभाग ने सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया है, जिससे अब यह बेहतर तरीके से काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने जल बोर्ड की सारी आर्थिक शक्ति अपने पास रख ली थी, जिससे बोर्ड की क्षमता सीमित हो गई थी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी की आधी आबादी अभी भी बिना पाइपलाइन वाले कनेक्शन या अवैध कनेक्शन पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड को आर्थिक शक्ति प्रदान की, जिससे काम की गति बढ़ी और सुधार संभव हुआ।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि काम को कर्मचारियों में बराबर बांटा गया है और प्रत्येक दो विधानसभा क्षेत्रों पर एक जल विभाग कार्यालय स्थापित किया जाएगा, ताकि सेवा बेहतर तरीके से और अधिक सुलभ तरीके से उपलब्ध हो सके।

प्रवेश वर्मा ने बताया क्यों आता है ज्यादा बिल

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने जुलाई 2025 में स्पष्ट किया था कि राजधानी में अधिकतर लोगों के पानी के बिल ज्यादा आने का मुख्य कारण लेट फीस है, जो 5% प्रति माह की दर से बढ़ती रहती है। इससे कई उपभोक्ताओं के बिल लाखों रुपये तक पहुंच जाते हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा, “यह पहली और आखिरी योजना है जिसमें पानी के बिलों पर लगने वाला जुर्माना माफ किया जाएगा। दिल्ली के कई लोगों को ऐसे बिल मिले हैं जो पानी के इस्तेमाल की वजह से नहीं बल्कि ब्याज और लेट फीस की वजह से बढ़े हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि इस माफी योजना से सरकार के हजारों करोड़ रुपये के राजस्व में घाटा होगा, लेकिन इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना और आर्थिक बोझ कम करना है।

31 जनवरी तक मिलेगी 100% छूट

दिल्ली सरकार ने पानी बिल माफी योजना को और स्पष्ट करते हुए नए छूट शर्तें घोषित की हैं:

100% छूट: जो लोग 31 जनवरी 2026 तक अपना बकाया बिल जमा करेंगे, उन्हें जुर्माने लेट फीस में 100% छूट मिलेगी।

70% छूट: जो लोग 31 मार्च 2026 तक बिल जमा करेंगे, उन्हें 70% तक की छूट मिलेगी।

सरकार का अनुमान है कि इस योजना से करीब 29 लाख परिवारों को फायदा होगा। वर्तमान में दिल्ली में पानी के बकाया बिलों की कुल राशि लगभग 87,589 करोड़ रुपये है, जिसमें से 80,463 करोड़ रुपये केवल लेट फीस के रूप में हैं।

Tags: Delhi government's big gift to Rekha Gupta: Late fees on water bills waivedHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्ली
Previous Post

त्योहार की खुशी या टैक्स की टेंशन, बोनस के साथ मिल सकता है नोटिस, जानिए सरकार के सख्त नियम…

Next Post

धनतेरस पर सोना खरीदें और कैशबैक भी पाएं मुफ़्त, लेकिन मौका सिर्फ 1 दिन का, जानिए कहां और कितने समय तक के लिए है ये ऑफर…

Related Posts

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत…

July 21, 2026
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए ये गंभीर आरोप…
मध्यप्रदेश

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए ये गंभीर आरोप…

July 19, 2026
LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के इतने मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…
मध्यप्रदेश

LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के इतने मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…

July 17, 2026
जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…
आज

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…

July 16, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध

July 16, 2026
इस प्रदेश में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’ खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका…
मध्यप्रदेश

इस प्रदेश में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’ खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका…

July 11, 2026
Next Post
धनतेरस पर सोना खरीदें और कैशबैक भी पाएं मुफ़्त, लेकिन मौका सिर्फ 1 दिन का, जानिए कहां और कितने समय तक के लिए है ये ऑफर…

धनतेरस पर सोना खरीदें और कैशबैक भी पाएं मुफ़्त, लेकिन मौका सिर्फ 1 दिन का, जानिए कहां और कितने समय तक के लिए है ये ऑफर…

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

July 25, 2026
आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

July 25, 2026
राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

July 25, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

July 25, 2026
आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

July 25, 2026
ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…
सामान्य

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

by NBTV24
July 25, 2026
0

नई दिल्ली:– केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने...

Read more
आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

July 25, 2026
राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

July 25, 2026
AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…

AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया में छात्रों को लेकर दिया ये संदेश…

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया में छात्रों को लेकर दिया ये संदेश…

July 25, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com