• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय,, आपकी मनोकामनाएं होगी पूर्ण, पूरे साल धन की नही होगी कमी…..

NBTV24 by NBTV24
October 23, 2023
in आज, सामान्य
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:- आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक दृष्टि से ये तिथि बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के सामान मानी जाती हैं।

यही वजह है कि इस दिन हर घर में खीर बनाई जाती है और रात में खुले आसमान के नीचे चांद की रोशनी में रखी जाती है, जिससे खीर में भी चांद रोशनी पड़े और इसमें भी अमृत का प्रभाव हो सके। शरद पूर्णिमा का व्रत मनोकामना पूर्ण करने वाला माना गया है। शरद पूर्णिमा का दिन, देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसे कोजागरी भी कहते हैं। इस वर्ष शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर 2023, शनिवार को पड़ेगी। शरद पूर्णिमा का चंद्रमा शीतलता प्रदान करता है। पौराणिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन ही समुद्र मंथन के बीच मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से पूरे साल धन की कमी नहीं होती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय

ज्योतिष के अनुसार, इस रात्रि को श्री सूक्त का पाठ, कनकधारा स्तोत्र, विष्णु सहस्त्रनाम का जाप और भगवान कृष्ण का मधुराष्टकं का पाठ कार्यों में सिद्धि दिलाता है। शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को पान का पत्ता चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन तैयार पान को मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए और पूजा के बाद घर के सभी सदस्यों को इसे प्रसाद के रूप में देना चाहिए।

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणें अमृत बरसाती हैं, इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाकर रात भर खुले आसमान में रखी जाती है। फिर पूजा के बाद लोग इस खीर का सेवन करते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को उनका पसंदीदा भोग, खीर और पसंदीदा पुष्प कमल अर्पित करें। इससे वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप पर बरसाएंगी।
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना है। शरद पूर्णिमा की रात को स्नान कर, एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। फिर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। मां लक्ष्मी की कृपा से हमेशा धन-धान्य भरा रहेगा।

Tags: Hindi newsIndiaToday news
Previous Post

सूरजपुर जिले के जरही नगर पंचायत दुर्गा पंडाल में महागौरी का अष्टमी का आठवां दिन, हजारों की तादाद में दिखीं श्रद्धालुओं की भीड़….

Next Post

सार्वजनिक जगह पर फरसा लहारते आतंक उत्पन्न कर भयभीत करने वाले व्यक्ति पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Next Post

सार्वजनिक जगह पर फरसा लहारते आतंक उत्पन्न कर भयभीत करने वाले व्यक्ति पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Recent News

बेरोजगारों के लिए बलौदाबाजार में अच्छा अवसर, 493 पदों पर वैकेंसी, पढ़िए पूरी खबर…

बेरोजगारों के लिए बलौदाबाजार में अच्छा अवसर, 493 पदों पर वैकेंसी, पढ़िए पूरी खबर…

May 24, 2025
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2025, एग्जाम को लेकर दिशा निर्देश जारी, जानिए पूरी डिटेल…

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2025, एग्जाम को लेकर दिशा निर्देश जारी, जानिए पूरी डिटेल…

May 24, 2025
बालोद में दो अमृत भारत स्टेशन के काम में आई तेजी, मिलेगी हाइटेक सुविधाएं…

बालोद में दो अमृत भारत स्टेशन के काम में आई तेजी, मिलेगी हाइटेक सुविधाएं…

May 24, 2025
बीजापुर में 24 खूंखार नक्सलियों का सरेंडर, 87.05 लाख का था इनाम, जानिए पूरी डिटेल…

बीजापुर में 24 खूंखार नक्सलियों का सरेंडर, 87.05 लाख का था इनाम, जानिए पूरी डिटेल…

May 24, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बेरोजगारों के लिए बलौदाबाजार में अच्छा अवसर, 493 पदों पर वैकेंसी, पढ़िए पूरी खबर…

बेरोजगारों के लिए बलौदाबाजार में अच्छा अवसर, 493 पदों पर वैकेंसी, पढ़िए पूरी खबर…

May 24, 2025
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2025, एग्जाम को लेकर दिशा निर्देश जारी, जानिए पूरी डिटेल…

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2025, एग्जाम को लेकर दिशा निर्देश जारी, जानिए पूरी डिटेल…

May 24, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com