• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

कुर्सी से उठते ही आने लगता है चक्कर, आंखों के सामने छा जाता है अंधेरा? कहीं आपको POTS तो नहीं

NBTV24 by NBTV24
March 26, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
कुर्सी से उठते ही आने लगता है चक्कर, आंखों के सामने छा जाता है अंधेरा? कहीं आपको POTS तो नहीं
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कुछ देर बैठे रहने या सो कर उठते ही क्या आपको भी अक्सर चक्कर आने, आंखों के सामने अंधेरा छा जाने या बेहोशी जैसी समस्या होने लगती है? कुछ स्थितियों में इसे कमजोरी के कारण होने वाली दिक्कत मानी जाती है पर अगर आपको बार-बार ये समस्या बनी रहती है तो सावधान हो जाइए, ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी संकेत हो सकता है। मेडिकल में इसे पोस्टुरल ऑर्थोस्टैटिक टैचीकार्डिया सिंड्रोम नामक समस्या के रूप में जाना जाता है।

पीओटीएस, एक ऐसा विकार है जिसमें जब हम खड़े होते हैं तो शरीर का अधिकांश रक्त आपके निचले शरीर में रह जाता है। पूरे शरीर में रक्त के संचार को बढ़ाने के लिए हृदय गति बढ़ जाती है, जिसके कारण इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

हमारे पूरे शरीर में रक्त का संचार निरंतर होता रहता है, चाहे आप बैठे हों, खड़े हों या लेटे हों। हालांकि जिन लोगों को पीओटीएस की समस्या होती है उनमें खड़े होने पर शरीर के ऊपरी हिस्से में रक्त नहीं पहुंच पाता है। ये स्थिति गंभीर समस्याकारक भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि पीओटीएस क्यों होती है और इसके क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम की समस्या

जॉन्स हॉप्किंस के विशेषज्ञ कहते हैं, आमतौर हमारे शरीर का ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम हृदय गति और रक्तचाप को संतुलित बनाए रखता है जिससे कि शरीर के सभी हिस्सों में रक्त का संचार ठीक तरीके से होता रह सके। पीओटीएस की समस्या वाले लोगों में रक्त संचार का संतुलन ठीक तरीके से नहीं हो पाता है। इसका मतलब है कि आपका शरीर रक्तचाप को स्थिर नहीं रख पाता है।

इस कारण से जब भी आप खड़े होते हैं तो शरीर का ज्यादातर रक्त निचले हिस्सों में ही रह जाता है और ऊपरी हिस्से में रक्त की कमी हो जाती है।

क्यों होती है इस तरह की दिक्कत?

हर व्यक्ति में पीओटीएस के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि यह एक ऑटोइम्यून विकार है। जब आपको कोई ऑटोइम्यून विकार होता है, तो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अज्ञात कारणों से स्वस्थ ऊतकों पर ही अटैक कर देती है। इसका आनुवांशिक जोखिम भी देखा जाता रहा है और ये समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ प्रकार की बीमारियों के कारण भी लोगों में पीओटीएस का खतरा बढ़ता हुआ देखा गया है।
एनीमिया ऑटोइम्यून बीमारियां, जैसे स्जोग्रेन सिंड्रोम या ल्यूपस क्रोनिक फटीग सिंड्रोम
मधुमेह की समस्या।मल्टीपल स्क्लेरोसिस रोग
कुछ अध्ययनों में कोविड-19 के शिकार लोगों में इस समस्या को देखा गया है।

कैसे जानें कहीं आपको भी तो नहीं है पीओटीएस की समस्या?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पीओटीएस में चूंकि रक्त के संचार की समस्या हो जाती है, इसलिए इससे आपके पूरे शरीर का संतुलन बिगाड़ सकता है। सामान्यतौर पर इसके कारण लोगों में चक्कर आने या बेहोशी, धुंधला दिखाई देने, जी मिचलाने-उल्टी, अत्यधिक पसीना आने, थकान महसूस होने की समस्या हो सकती है।

ये रक्तचाप के अधिक या कम होने या फिर दिल की धड़कन के तेज या धीमी होना का भी कारण बन सकती है। कुछ लोगों के हाथों और पैरों का रंग भी असामान्य होने लग सकता है। यदि रक्त हृदय से नीचे बना रहता है इससे चेहरा पीला पड़ने या हाथों का रंग बैंगनी होने की भी दिक्कत हो सकती है।

पीओटीएस की समस्या का उपचार और बचाव

पीओटीएस का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है, पर कुछ सहायक चिकित्सा विधियों से इसके कारण होने वाली समस्याओं को कम किया जा सकता है। रक्त के संचार को ठीक रखने के लिए डॉक्टर कुछ दवाएं दे सकते हैं। इसके अलावा रक्त के संचार से संबंधित समस्याओं के लिए लाइफस्टाइल में सुधार करने की सलाह दी जाती है। नियमित व्यायाम करना इसमें आपके लिए मददगार हो सकता है। रक्तचाप और हृदय गति को ठीक बनाए रखने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

अगर आपको भी पीओटीएस की समस्या का अनुभव होता है तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsकुर्सी से उठते ही आने लगता है चक्करनई दिल्ली
Previous Post

दोमुंहे बालों से हैं परेशान तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में दिखेगा असर

Next Post

धरती का सबसे ‘अकेला’ घर, जहां दूर-दूर तक नहीं है कुछ भी, किसका है ये घर, आखिर रहता है कौन?

Related Posts

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…
सामान्य

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए ये बड़े फैसले…

November 18, 2026
आखिर बिहार में क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व जानें इसकी धार्मिक मान्यता और परंपरा.. .
सामान्य

आखिर बिहार में क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व जानें इसकी धार्मिक मान्यता और परंपरा.. .

November 14, 2026
धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत, अब 21 क्विंटल बेचना जरूरी नहीं, कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ…
सामान्य

धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत, अब 21 क्विंटल बेचना जरूरी नहीं, कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ…

November 12, 2026
बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण…
सामान्य

बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण…

November 10, 2026
इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं…
सामान्य

इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं…

November 9, 2026
6 राशियों को अचानक होगा पैसे का फायदा, काम में तरक्‍की, नवंबर में राहु और केतु बदलेंगे राशि…
सामान्य

6 राशियों को अचानक होगा पैसे का फायदा, काम में तरक्‍की, नवंबर में राहु और केतु बदलेंगे राशि…

November 9, 2026
Next Post
धरती का सबसे ‘अकेला’ घर, जहां दूर-दूर तक नहीं है कुछ भी, किसका है ये घर, आखिर रहता है कौन?

धरती का सबसे 'अकेला' घर, जहां दूर-दूर तक नहीं है कुछ भी, किसका है ये घर, आखिर रहता है कौन?

धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त

धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त

November 20, 2026
मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…

मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…

November 20, 2026
चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

November 20, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त

धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त

November 20, 2026
मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…

मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…

November 20, 2026
धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त
छत्तीसगढ़

धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त

by NBTV24
November 20, 2026
0

राजनांदगांव:-पाटेकोहरा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती...

Read more
मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…

मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…

November 20, 2026
चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

November 20, 2026
मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

November 20, 2026
जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

November 20, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com