• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

अस्पताल के सामने फूंका डॉक्टर का पुतला,प्रसूता की मौत पर कोरबा के लोगों में उबाल, हॉस्पिटल पर तालाबंदी और निलंबन की मांग

NBTV24 by NBTV24
June 29, 2025
in छत्तीसगढ़
0
अस्पताल के सामने फूंका डॉक्टर का पुतला,प्रसूता की मौत पर कोरबा के लोगों में उबाल, हॉस्पिटल पर तालाबंदी और निलंबन की मांग
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कोरबा:- ऊर्जाधानी के रजगामार रोड स्थित रिसदी में संचालित श्वेता नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के मामले में परिजनों और सामाजिक संगठनों ने शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया.अस्पताल के सामने मुख्य सड़क को घंटों तक जाम रखा गया.चिकित्सक का पुतला भी फूंका गया.मौके पर पुलिस और प्रशासन के साथ ही बड़ी मात्रा में मृतिका के परिजन और सामाजिक संगठन और आम लोग मौजूद रहे.परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही की वजह से प्रसूता की मौत हुई थी.इसलिए सरकारी डॉक्टर होने के बावजूद निजी नर्सिंग होम का संचालन करने वाली डॉक्टर मानियारो कुजूर को तत्काल निलंबित किया जाए. अस्पताल का लाइसेंस परमानेंट तौर पर कैंसिल किया जाए.

क्या है पूरी घटना:

गांव गोढ़ी निवासी रणजीत सिंह की पत्नी अंजलि सिंह 9 माह से गर्भवती थी.जिनका इलाज रिस्दी स्थित श्वेता हॉस्पिटल में चल रहा था.1 जून को अंजलि सिंह को प्रसव पीड़ा हुई और दोपहर के समय ऑपरेशन के दौरान उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया.इसके बाद अंजलि सिंह की तबीयत खराब होते चली गई.तबीयत अत्यधिक खराब होने के कारण सुबह न्यू कोरबा हॉस्पिटल रेफर किया गया.जहां इलाज के दौरान रात के समय अंजलि सिंह की मृत्यु हो गई.

मृतिका के परिजनों का अस्पताल पर आरोप:

मृतिका के घर वालों का कहना है कि इलाज में लापरवाही के कारण अंजलि सिंह की मृत्यु हो गई. श्वेता हॉस्पिटल के डॉ. मानियारो कुजुर के द्वारा लापरवाही पूर्वक इलाज किया गया. जिससे नवजात शिशु के सर से मां का साया उठ गया. मृतिका अंजलि के पति रणजीत सिंह का कहना है कि सबसे पहले 5 मई को मुझे डॉक्टर मनियारो ने बताया कि बच्चे के गले में नाल फांसी हुई है.ऑपरेशन के बाद ही बच्चे का जन्म होगा.डॉक्टर के बताए अनुसार हम ठीक समय पर अस्पताल पहुंच गए थे. पत्नी ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई.

कोरबा के लोगों में गुस्सा:

गांव गोढ़ी के ग्रामीण और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ आंदोलन कर रहे पूर्व जनपद सदस्य आशीष ने कहा कि अस्पतालों की मनमानी चरण पर पहुंच चुकी है. प्रसूता की मौत के लिए पूरी तरह से डॉ मनियारो कुजूर जिम्मेदार है.उनकी लापरवाही की वजह से ही एक महिला की जान चली गई. इसके लिए हम यह आंदोलन कर रहे हैं. खानापूर्ति करने के लिए आंदोलन के पहले अस्पताल का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित किया गया है. लेकिन हम चाहते हैं कि परमानेंट तौर पर अस्पताल को बंद कर दिया जाए.

कलेक्टर ने बनाई थी जांच टीम :

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है.जांच दल को कहा गया है कि पहलुओं पर तथ्यपरक जांच करते हुए अपना स्पष्ट अभिमत सहित 07 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें. इस दल में डॉ सीके सिंह, जिला परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर प्रीतेश मसीह, विशेषज्ञ मेडिसिन, स्व.बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, डॉ आदित्य सिसोदिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एसोसिएट प्रोफेसर, स्व.बिसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ अतीक सिद्धीकी, नोडल अधिकारी,नर्सिग होम एक्ट स्थानीय कार्यालय कोरबा शामिल हैं.

Tags: Doctor's effigy burnt in front of the hospitalHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.people of Korba furious over the death of pregnant womanShri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

रथयात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Next Post

बालको ने अपने प्रचालन में सांख्यिकीय विश्लेषण को किया शामिल

Related Posts

विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार…
छत्तीसगढ़

विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार…

August 30, 2026
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…

August 30, 2026
इनके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़

इनके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

August 30, 2026
छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

August 30, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन

August 30, 2026
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…

August 30, 2026
Next Post
बालको ने अपने प्रचालन में सांख्यिकीय विश्लेषण को किया शामिल

बालको ने अपने प्रचालन में सांख्यिकीय विश्लेषण को किया शामिल

विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार…

विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार…

August 30, 2026
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…

मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…

August 30, 2026
पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत इन 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ…

पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत इन 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ…

August 30, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार…

विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार…

August 30, 2026
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…

मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…

August 30, 2026
विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार…
छत्तीसगढ़

विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार…

by NBTV24
August 30, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आजीविका के विभिन्न साधनों से जोड़कर उन्हें...

Read more
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…

मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…

August 30, 2026
पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत इन 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ…

पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत इन 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ…

August 30, 2026
इनके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

इनके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

August 30, 2026
अब लौंग का धुआं करेगा कमाल घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय…

अब लौंग का धुआं करेगा कमाल घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय…

August 30, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com