I
काबुल एयरपोर्ट पर 4 चीनी नागरिक गिरफ्तार.
अफगानिस्तान से कच्चे सोने की तस्करी करते पकड़े गए.
चीन की नजर अफगानिस्तान के सोने के भंडार पर.
अफगानिस्तान की वायु सुरक्षा एवं तस्करी रोकथाम डिवीजन ने कच्चे सोने की तस्करी करने वाले चीन के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में इनके पास से लगभग 700 ग्राम कच्चा सोना बरामद हुआ जिसे यह लोग तस्करी करके चीन ले जा रहे थे. बाद में पूछताछ के दौरान इनके पास से बड़े पैमाने पर कच्चा सोना बरामद हुआ है. आरंभिक जांच में पता चला है कि यह लोग अफगानिस्तान में मौजूद सोने की खदानों में काम कर रहे चीनी नागरिकों की संपर्क में थे. जहां से इन्हें बड़े पैमाने पर चुराया गया कच्चा सोना मिलता था.
कच्चा सोना अनेक कामों में प्रयोग किया जाता है. इससे आभूषण बनाने से लेकर परमाणु अंतरिक्ष में जाने तक की अनेक चीजें शामिल है. अफगानिस्तान में सोने की खदानें अनेक जगहों पर हैं. पंज नदी घाटी, हेलमंद प्रांत, गजनी प्रांत में तमाम खदानें हैं. पंज नदी घाटी में बड़ा भंडार है, जहां करीब 20 से 25 मीट्रिक टन सोना बताया जाता है. गजनी प्रांत में सोने और तांबे के भंडार हैं.
चीन को पता सबकुछ
चीन को अच्छी तरह पता है कि अफगानिस्तान की जमीन के नीचे अरबों डॉलर का पन्ना, सोना, लिथियम, संगमरमर समेत तमाम खजाने का भंडार है. अफगानिस्तान में चल रहे युद्ध के कारण इन भंडारों का ज्यादातर दोहन नहीं हुआ है. इनमें से अनेक भंडारों पर तो पूरी तरह से काम शुरू भी नहीं हुआ है.
अफगानिस्तान की नागरिकता दिला दी
ऐसे में चीन ने अपने अनेक नागरिकों को जहां अफगानिस्तान की नागरिकता दिला दी है. वहीं अब उसका दूसरा निशाना अफगानिस्तान की प्राकृतिक संपदा है. इसे लेकर पहली बार भंडाफोड़ हुआ है, जब अफगानिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने इन चारों नागरिकों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद देखना यह होगा कि अफगानिस्तान का तालिबान प्रशासन इन्हें अपनी जेल में डालता है या फिर वापस चीन को सौंप देता है.













