• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

ज्यादा गर्मी डालती है सीधे दिमाग पर असर, डिप्रेशन और आत्महत्या का खतरा

NBTV24 by NBTV24
June 6, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
ज्यादा गर्मी डालती है सीधे दिमाग पर असर, डिप्रेशन और आत्महत्या का खतरा
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देश के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक लू की स्थिति जारी रह सकती है। कई हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, हालांकि ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को उच्च तापमान-लू के कारण होने वाली दिक्कतों से बचे रहने के लिए निरंतर सावधानी बरतते रहने की सलाह दी है। हीटवेव के कारण न सिर्फ हीट स्ट्रोक और रक्तचाप से संबंधित समस्याओं का खतरा रहता है साथ ही ये मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है।

मनोचिकित्सकों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी, चिड़चिड़ापन और अवसाद के लक्षणों और आत्महत्या के मामलों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही चिंता-तनाव या अवसाद जैसी समस्या रही है उन्हें उच्च तापमान से बचाव करते रहना और भी जरूरी हो जाता है।

गर्मियों में बढ़ जाते हैं चिंता-तनाव के मामले

क्या आप भी गर्मी की तपती धूप में बाहर निकलते समय गुस्से या अचानक मूड में बदलाव का अनुभव कर रहे हैं? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि अत्यधिक गर्मी हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है, जिससे गुस्सा, हताशा और अवसाद के मामले बढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों को पहले से ही अवसाद और गंभीर मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें रही हैं उनमें गर्मी के दिनों में आत्महत्या के मामले भी बढ़ते हुए देखे जाते रहे हैं।

आखिर गर्मी का मानसिक स्वास्थ्य पर क्या असर होता है? आइए इस बारे में मनोचिकित्सक से समझते हैं।

उच्च तापमान का मानसिक स्वास्थ्य पर असर

भोपाल स्थित एक अस्पताल में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी बताते हैं, जब हमारा शरीर उच्च तापमान के संपर्क में आता है, तो वह पसीने का उत्पादन करके और रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके स्वयं को ठंडा करने की कोशिश करता है। हालांकि जब आप लंबे समय तक अत्यधिक गर्मी के संपर्क में रहते हैं तो यह मस्तिष्क के रसायनों जैसे सेरोटोनिन और डोपामाइन के काम करने के तरीके को भी बदल सकती है। ये स्थिति हमारे मूड को प्रभावित कर सकती है। यही कारण है कि गर्मियों में चिड़चिड़ापन, गुस्सा आने, चिंता-तनाव जैसे विकारों के मामले काफी बढ़ जाते हैं।

इसके अलावा गर्मी के कारण थायराइड हार्मोन का उत्पादन को प्रभावित हो सकता है, जिससे थकान, अवसाद और स्पष्ट रूप से सोचने में समस्या हो सकती है।

गर्मियों में बढ़ जाते हैं आत्महत्या के मामले

डॉ सत्यकांत बताते हैं, दुनियाभर में अधिक तापमान वाले दिनों में आत्महत्या के मामले भी अधिक रिपोर्ट किए जाते रहे हैं। यूरोपीय देशों में भी बढ़ती गर्मी और आत्महत्याओं के बीच संबंध पाया गया है।

विश्व आर्थिक मंच की वेबसाइट द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि उच्च तापमान, आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयासों को बढ़ाने वाला हो सकता है। औसत मासिक तापमान में हर 1°C की वृद्धि मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मौतों में 2.2% की बढ़ोतरी का कारण बन सकती है। सेरोटोनिन की कमी के कारण मानसिक स्वास्थ्य विकारों के लक्षण बिगड़ने लगते हैं जिसके कारण इस तरह की गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।

गर्मियों में इन बातों का रखें ध्यान

डॉ सत्यकांत बताते हैं, गर्मियों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ने का एक कारण नींद से संबंधित समस्या भी मानी जाती है। जोखिमों को कम करने के लिए नींद को प्राथमिकता दें। सुनिश्चित करें कि आपको पर्याप्त आरामदायक नींद मिले। नींद के शेड्यूल को नियमित करने और रात में 6-8 घंटे निर्बाध नींद प्राप्त करने से आपके मूड पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा नियमित शारीरिक गतिविधि करें। व्यायाम से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जो आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। हल्का व्यायाम जैसे वॉकिंग या तैरकी भी फायदेमंद हो सकती है।

अगर आपको स्ट्रेस के लक्षण बढ़े हुए नजर आते हैं तो इस बारे में किसी मनोचिकित्सक की सलाह जरूर ले लें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsगर्मी के कारण बढ़ रहे हैं ड्राई आइज के मामलेज्यादा गर्मी डालती है सीधे दिमाग पर असरनई दिल्ली
Previous Post

बर्ड फ्लू से दुनिया में पहली मौत से मचा हड़कंप, इन लक्षणों को लेकर रहें सावधान

Next Post

रात में गाड़ी चलाते समय भूलकर न करें ये चार गलतियां, एक छोटी सी लापरवाही ले सकती है आपकी जान

Related Posts

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ
सामान्य

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

October 3, 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
सामान्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…
सामान्य

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…

September 26, 2026
सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…
लाइफस्टाइल

सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…

September 26, 2026
नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…
लाइफस्टाइल

नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…

September 26, 2026
Next Post
रात में गाड़ी चलाते समय भूलकर न करें ये चार गलतियां, एक छोटी सी लापरवाही ले सकती है आपकी जान

रात में गाड़ी चलाते समय भूलकर न करें ये चार गलतियां, एक छोटी सी लापरवाही ले सकती है आपकी जान

CM साय आज दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, यहां पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बस्तर ओलंपिक का पंजीयन हुआ शुरू…

SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…

October 3, 2026
वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

October 3, 2026
सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

October 3, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

CM साय आज दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, यहां पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बस्तर ओलंपिक का पंजीयन हुआ शुरू…

SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…

October 3, 2026
वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

October 3, 2026
CM साय आज दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, यहां पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बस्तर ओलंपिक का पंजीयन हुआ शुरू…
छत्तीसगढ़

SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
October 3, 2026
0

छत्तीसगढ़:- भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रथम SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नमित किया गया...

Read more
वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

October 3, 2026
सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

October 3, 2026
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जिले में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज…

बरसात के बाद सड़कों-पुलों के निर्माण को मिलेगी रफ्तार, 672 करोड़ से अधिक के 24 कार्यों की निविदा मंजूर कनेक्टिविटी और आवागमन होगा बेहतर…

October 3, 2026
बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान…

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान…

October 2, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com