• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

बर्ड फ्लू से दुनिया में पहली मौत से मचा हड़कंप, इन लक्षणों को लेकर रहें सावधान

NBTV24 by NBTV24
June 6, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
बर्ड फ्लू से दुनिया में पहली मौत से मचा हड़कंप, इन लक्षणों को लेकर रहें सावधान
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कोरोना से भी खतरनाक माना जा रहा एच5एन1 वायरस कई देशों में तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। हालिया रिपोर्ट्स में अमेरिका के कई शहरों में इसके गायों और दूध के माध्यम से भी इंसानों में फैलने के मामले सामने आए थे। इसी महीने की शुरुआत में भारत में भी एच5एन1 वायरस के मामले बढ़ने को लेकर अलर्ट किया गया था। एच5एन1 वायरस को बर्ड फ्लू के नाम से भी जाना जाता है।

केंद्र सरकार ने इसी महीने की शुरुआत में एवियन इन्फ्लूएंजा को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए चार राज्यों आंध्र प्रदेश , महाराष्ट्र , झारखंड और केरल को विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी थी। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बर्ड फ्लू के कारण दुनिया में पहली मौत की सूचना दी है।

डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को बताया कि मैक्सिको में 59 वर्षीय व्यक्ति की बर्ड फ्लू के एच5एन2 स्ट्रेन के कारण मौत हुई है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने यह नहीं बताया कि वह व्यक्ति कैसे संक्रमित हुआ था? रोगी को बुखार, सांस लेने में तकलीफ और दस्त जैसे लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे पहले से क्रोनिक किडनी फेलियर, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां भी थीं।

कोरोना से भी खतरनाक होता है ये संक्रमण

स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि उन्हें पहली बार 23 मई को मामले के बारे में जानकारी मिली। यह कोरोनावायरस से 100 गुना अधिक खतरनाक संक्रमण हो सकता है।

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने एक रिपोर्ट में कहा, फिलहाल एच5एन1 वायरस के एक से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के मामले नहीं देखे गए हैं। हालांकि इसके लक्षण और संक्रमण के जोखिमों को लेकर सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। इस वायरस से संक्रमण की स्थिति में हल्के से लेकर गंभीर लक्षण हो सकते हैं। इससे मृत्युदर भी अधिक होने का जोखिम रहता है।

भारत में भी जारी है अलर्ट

इसी महीने की शुरुआत में भारत सरकार ने देश में बर्ड फ्लू लेकर एक एडवाइजरी जारी करते हुए चार राज्यों को विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी थी। केंद्र सरकार ने कहा है कि सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पक्षियों या मुर्गियों में किसी भी असामान्य मृत्यु पर नजर रखें। इसके साथ ही सभी लोगों को इनके निकट संपर्क में आने से बचना जरूरी है। बर्ड फ्लू के अधिकतर लक्षण इंफ्लूएंजा की तरह ही दिखते हैं। इसकी समय रहते पहचान जरूरी है।

दुनियाभर में बढ़ रहे हैं बर्ड फ्लू के दो स्ट्रेन

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों दुनियाभर में बर्ड फ्लू के दो स्ट्रेनों को तेजी से बढ़ता देखा जा रहा है। मैक्सिको में मृत पाए गए व्यक्ति की मौत एच5एन2 स्ट्रेन से संक्रमण के कारण हुई है। मैक्सिको सरकार द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में कई शहरों में पोल्ट्री में एच5एन2 के कारण संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए थे।

वहीं अमेरिका में बर्ड फ्लू के अन्य संक्रमण एच5एन1 के कारण गायों और दूध के माध्यम से भी इंसानों में संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। एच5एन1 से संक्रमित जानवर के शरीर के तरल पदार्थ, जैसे थूक, छींकने-खांसने से निकलने वाले ड्रॉपलेट या मल के संपर्क में आने से इंसानों में ये संक्रमण हो सकता है।

कैसे फैलता है संक्रमण, बचाव के लिए क्या करें?

बर्ड फ्लू के एक व्यक्ति से दूसरे में फैलने का खतरा कम होता है। पक्षियों, जंगली जानवरों और पशुओं के निकट संपर्क में आने से बचने के उपाय, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने और मास्क के माध्यम से इसके खतरे को कम किया जा सकता है। मुख्यरूप से मुर्गियों-पक्षियों के माध्यम से इसका खतरा अधिक होता है। हालांकि अमेरिका में गायों और कच्चे दूध के कारण भी संक्रमण का खतरा देखा गया है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधान किया गया है।

Tags: healthy citizensHindi newsIndiathe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsनई दिल्लीबर्ड फ्लू से दुनिया में पहली मौत से मचा हड़कंप
Previous Post

12 जून को लगेगा रोजगार मेला, आएंगी कंपनियां, चयन कर देंगी ऑफर लेटर, ऐसे करें आवेदन

Next Post

ज्यादा गर्मी डालती है सीधे दिमाग पर असर, डिप्रेशन और आत्महत्या का खतरा

Related Posts

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ
सामान्य

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

October 3, 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
सामान्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…
सामान्य

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…

September 26, 2026
सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…
लाइफस्टाइल

सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…

September 26, 2026
नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…
लाइफस्टाइल

नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…

September 26, 2026
Next Post
ज्यादा गर्मी डालती है सीधे दिमाग पर असर, डिप्रेशन और आत्महत्या का खतरा

ज्यादा गर्मी डालती है सीधे दिमाग पर असर, डिप्रेशन और आत्महत्या का खतरा

SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…

नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास, हरित क्षेत्रों के विस्तार और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गार्डन्स बाय द बे के अनुभवों का मिलेगा लाभ

October 4, 2026
सीएम साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल…

सीएम साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल…

October 4, 2026
CM साय आज दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, यहां पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बस्तर ओलंपिक का पंजीयन हुआ शुरू…

SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…

October 3, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…

नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास, हरित क्षेत्रों के विस्तार और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गार्डन्स बाय द बे के अनुभवों का मिलेगा लाभ

October 4, 2026
सीएम साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल…

सीएम साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल…

October 4, 2026
SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास, हरित क्षेत्रों के विस्तार और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गार्डन्स बाय द बे के अनुभवों का मिलेगा लाभ

by NBTV24
October 4, 2026
0

छत्तीसगढ़:- यह आयोजन भारतीय राज्यों और सिंगापुर के व्यावसायिक समुदाय के बीच निवेश, व्यापार और दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी को लेकर...

Read more
सीएम साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल…

सीएम साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल…

October 4, 2026
CM साय आज दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, यहां पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बस्तर ओलंपिक का पंजीयन हुआ शुरू…

SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…

October 3, 2026
वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

October 3, 2026
सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

October 3, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com